Tag: #Political#breking#news#india

  • गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, पुलिस से झड़प , कई हिरासत में

    गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, पुलिस से झड़प , कई हिरासत में

    गोरखपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाज़ी की।

    धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हो गई। मौके पर मौजूद एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया गया।

    कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने से रोका और गाली-गलौज की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दर्जनभर से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

    घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

  • चुनाव आयोग पर पहली बार अंगुली नहीं उठ रही है…

    चुनाव आयोग पर पहली बार अंगुली नहीं उठ रही है…

    कई बार ऐसा हुआ है…और उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर के कई बार समाजवादी पार्टी ने अपनी बात रखी है।….

    पिछली बार जब उपचुनाव था…और उपचुनाव में जो धांधली हुई…उसको लेकर भी शिकायत की गई….कि किस तरीके से सरकार ने मिलकर के अधिकारियों के सहारे।

    वोट की चोरी नहीं (बल्कि वोट की लूट की गई) वोट की डकैती की गई।”

    यूपी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान।

  • जगदीप धनखड़ को लेकर संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल…

    जगदीप धनखड़ को लेकर संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल…

    शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है.

    पत्र में उन्होंने पूछा है कि जगदीप धनखड़ कहां हैं, उनका स्वास्थ्य कैसा है और क्या वह सुरक्षित हैं.

    संजय राउत ने लिखा, “मैं राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर यह पत्र लिख रहा हूं.

    21 जुलाई की सुबह 11 बजे राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्यवाही का संचालन किया.

    उस समय वह सामान्य नज़र आए और सत्र का संचालन ठीक से किया.”

    उन्होंने आगे लिखा, “कार्यवाही के दौरान सभापति और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बहस हुई,

    जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

    यह दर्शाता है कि उस समय सभापति का स्वास्थ्य अच्छा था.

    लेकिन उसी दिन शाम छह बजे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफ़ा दे दिया,

    जो सबके लिए चौंकाने वाली बात थी.”

    राउत ने कहा, “सबसे चिंताजनक बात यह है कि 21 जुलाई के बाद से उपराष्ट्रपति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है

  • राहुल गांधी को कोर्ट से झटका, झारखंड की अदालत ने भेजा गैरजमानती वारंट

    राहुल गांधी को कोर्ट से झटका, झारखंड की अदालत ने भेजा गैरजमानती वारंट

    झारखंड की अदालत ने भेजा गैरजमानती वारंट..!

     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

     राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को झारखंड के चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है।

     साथ ही राहुल गांधी को अदालत ने 26 जून को पेश होने का आदेश दिया।

    पेशी से छूट के लिए राहुल गांधी के वकील ने अदालत में अर्जी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए पेश होने के लिए कहा है।

  • केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

    केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

    दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “पूरा देश गुस्से में है, दुखी है और देश चाहता है कि केंद्र सरकार आतंकियों को उनकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे। जिस तरह से उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या की है, उनके कैंपों को नष्ट किया जाना चाहिए और पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए…यह घटना 22 अप्रैल को हुई और 20 अप्रैल को बिना सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी के उस जगह को खोल दिया गया…सुरक्षा एजेंसियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी…हमने मांग की है कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए कि सुरक्षा में चूक क्यों हुई…।”

  • योगी आदित्यनाथ बोले मथुरा मस्जिद विवाद पर

    योगी आदित्यनाथ बोले मथुरा मस्जिद विवाद पर

    मथुरा मस्जिद विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…मथुरा की बात क्यों नहीं उठाऊं ?.. क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है ? हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं… वरना वहां बहुत कुछ हो गया होता… सनातन हिंदू धर्म के सभी महत्वपूर्ण स्थान हमारी विरासत के प्रतीक हैं।”

  • राज्य में मुसलमानों की सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा

    राज्य में मुसलमानों की सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा

    राज्य में मुसलमानों की सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है।… उसे अपने सभी धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है,… लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच अगर 50 हिंदू परिवार भी रहते हैं, तो क्या वे सुरक्षित हो सकते हैं? …नहीं रह सकते… बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आपके सामने उदाहरण हैं।…उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं।… अगर 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, तो अगर हिंदुओं की दुकानें भी जलती थीं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जलती थीं। 2017 के बाद दंगे बंद हो गए। अब अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं…।”