Tag: #Political#breking#news#punjab#india

  • सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड किया,

    सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड किया,

    सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल..!

    १. कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है।

    २. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।

    कुछ दिनों पहले उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए… वाला बयान दिया था।

    अब कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है।

  • एक मौजूदा और एक पूर्व विधायक ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

    एक मौजूदा और एक पूर्व विधायक ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

    लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान , लगी इस्तीफों की झड़ी,

    पंजाब के जालंधर कैंट से मौजूदा विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उठाया है। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ ​​किक्की ढिल्लों ने भी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

    दोनों नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान को भेजा इस्तीफा

    मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। किक्की ढिल्लों फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं, जबकि परगट सिंह जालंधर में हैं।

    इस्तीफे का कारण आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को मिले 35 हजार से ज्यादा वोट

    आपको बता दें कि लुधियाना उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को 35,179 वोट मिले हैं। उन्होंने 10,637 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है जो कि इन दोनों व पंजाब कांग्रेस के इस्तीफे देने वाले अन्य नेताओं के इस्तीफे देने का मुख्य कारण है।