Tag: #Political#breking#news#up
-

यूपी में अगले साल ग्राम पंचायत चुनाव
बिग ब्रेकिंग: लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव से जुड़ी खबर
यूपी में 504 ग्राम पंचायत हो गई कम.
अब 57695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा.
पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी की.
अब ग्राम पंचायत की संख्या में फेरबदल नहीं होगा.
अगले साल अप्रैल में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी.
826 ब्लॉक प्रमुख,75 जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे. -

उप मुख्यमंत्री का भूतपूर्व मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला
ब्रेकिंग न्यूज़: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला – कहा 2027 में सपा की सफाई तय, 2017 की तरह फिर बनेगी बीजेपी सरकार !
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 2027 में सपा की हार तय है, जिसे देखकर अखिलेश यादव पूरी तरह बौखला चुके हैं।
मौर्य ने कहा कि “समाज को बांटने और सामाजिक ताना-बाना तोड़ने वाले गैरजिम्मेदारना बयान दे रहे हैं, लेकिन उनकी नीति से सपा को फायदा कम, नुकसान ज़्यादा होगा।”
उन्होंने दावा किया कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर बीजेपी लगातार काम करती रहेगी और बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर मिले जनसमर्थन ने सपा को बेचैन कर दिया है।
मौर्य ने सपा के PDA (पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को भी फर्जी बताते हुए कहा कि “सपा सिर्फ परिवार और गुंडों का विकास चाहती है, न कि गरीबों, पिछड़ों और दलितों का।”
अंत में मौर्य ने दोहराया – “भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। तीसरी बार, यूपी में, भाजपा सरकार।”
-

समाजवादी पार्टी के कार्यालय के सामने लगा पोस्ट
लखनऊ। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने लगवाया समाजवादी पार्टी के कार्यालय के सामने पोस्टर ।
बुलडोजर ऐक्शन के बीच किताबें लेकर भागती बच्ची का पोस्टर ।
पोस्टर में दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष बच्ची को सम्मानित करते हुए दिख रहे हैं ।
पोस्टर में बुलडोजर को विध्वंसक शक्ति का प्रतीक दिखाया गया ।
पोस्टर में लिखा गया “एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है,
तुम ने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना”बीते दिन अम्बेडकर नगर जिले में घर पर बुल्डोजर चलने से किताब लेकर भाग रही बच्ची का मामला !



