Tag: #Political#breking#news#up#india

  • ऋषिकेश में डबल इंजन सरकार की आस्था और विकास का संगम : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

    ऋषिकेश में डबल इंजन सरकार की आस्था और विकास का संगम : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

    संवाददाता – एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    पावन तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा तट पर आयोजित भव्य एवं दिव्य गंगा आरती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह तथा सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सहभागिता की।

    गंगा तट पर पूजन, हवन एवं स्नान के उपरांत दोनों जनप्रतिनिधियों ने माँ गंगा की दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हुए राष्ट्र कल्याण, सामाजिक शांति एवं लोकमंगल की कामना की।
    इस अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती के सान्निध्य में संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।
    डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “माँ गंगा हमारी सांस्कृतिक आत्मा हैं।
    विधायक प्रदीप शुक्ला ने भी गंगा आरती में सहभागिता को प्रेरणादायी क्षण बताया।

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जयनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, विनायक तिवारी, भरत, अनुराग मिश्रा सहित अनेक लोगों ने महाआरती के साथ श्रद्धालुओं ने दीपदान कर राष्ट्र की समृद्धि, समाज में शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

  • अखिलेश यादव बनाम केशव प्रसाद मौर्य: ‘प्रखर’ बनाम ‘बिखर’ की ज़ुबानी जंग

    अखिलेश यादव बनाम केशव प्रसाद मौर्य: ‘प्रखर’ बनाम ‘बिखर’ की ज़ुबानी जंग

    ब्रेकिंग न्यूज़ : ट्विटर वॉर: यूपी की सियासत में आज ट्विटर पर जबरदस्त तंज़ीला वार देखने को मिला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया

    “सपा मतलब ‘लठैतवाद’, कांग्रेस मतलब ‘छद्मवाद’ और भाजपा मतलब ‘प्रखर राष्ट्रवाद’।”

    इस पर जवाब देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा

    “जिनको आप कह रहे हैं ‘प्रखर’, उन्हीं की वजह से आप ‘बिखर’ रहे हैं; कितनी भी कोशिश कर लें आपको नहीं मिलेगा ‘शिखर’।”

    अखिलेश ने आगे सलाह दी, “करें कुछ अच्छा काम, न दें खोखले से बयान; ख़ुद का और अपने समाज का कराएं सम्मान!”

    दोनों नेताओं के ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, और यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    राजनीतिक विश्लेषक इसे 2025 के चुनावी सेमीफाइनल का डिजिटल ट्रेलर बता रहे हैं।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मंगलवार शाम को लखनऊ आगमन

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मंगलवार शाम को लखनऊ आगमन

    “डॉ. के.एन. एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे”

    लखनऊ। लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 मई मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार शाम 04:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे विकासखंड -2 गोमती नगर जाएंगे और डॉक्टर के.एन. एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।

    कार्यक्रम के उपरांत शाम 6:00 बजे गोमती नगर से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट आएंगे और शाम 06:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

    सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा है कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ हिंसा के ऐसे कृत्य पूरी तरह से अमानवीय और निंदनीय हैं।

    उन्होंने कहा, “मैं इस हमले से अत्यंत दुखी और क्षुब्ध हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। पूरा देश इस मुश्किल घड़ी में आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट है और इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ खड़ा है।”

  • मायावती का समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला

    मायावती का समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला

    ब्रेकिंग न्यूज़: मायावती का समाजवादी पार्टी पर हमला। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर सपा पर साधा निशाना। कहा, कांग्रेस और भाजपा की तरह सपा भी दलितों के हितैषी नहीं।

    मायावती ने आरोप लगाया, “सपा की दलितों की गरीबी और जातिवादी शोषण के प्रति सहानुभूति नहीं।”

    सपा पर विश्वासघात का आरोप, कहा बीएसपी ने सर्वसमाज में भाईचारा स्थापित किया।

    मायावती ने कांग्रेस और भाजपा की तरह सपा की नियत पर सवाल उठाए।

    बोली – “BSP ‘बहुजन समाज’ को शासक वर्ग बनाने के लिए समर्पित है।”

  • “मेरा कार्यालय ही मेरा प्रतिनिधि है” — सांसद रवि किशन शुक्ला

    “मेरा कार्यालय ही मेरा प्रतिनिधि है” — सांसद रवि किशन शुक्ला

    गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बयान जारी कर जनता को स्पष्ट संदेश दिया कि वर्तमान में उनका कोई व्यक्तिगत प्रतिनिधि अथवा सांसद सहयोगी नियुक्त नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरा कार्यालय ही मेरा प्रतिनिधि है। लोकसभा क्षेत्र के भीतर या बाहर कोई भी व्यक्ति न तो मेरा प्रतिनिधि है और न ही अधिकृत सहयोगी। इस संबंध में किसी प्रकार का भ्रम न रखें।”

    सांसद ने बताया कि पूर्व में मंगलवार और विधानसभा स्तर पर जो प्रतिनिधि नियुक्त थे, उन्हें लगभग एक वर्ष पूर्व ही भंग कर दिया गया है। तब से अब तक किसी को भी पुनः प्रतिनिधि या सहयोगी के रूप में अधिकृत नहीं किया गया है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी नागरिक, समर्थक या कार्यकर्ता को कोई सुझाव, शिकायत या कार्य संबंधी जानकारी देनी हो, तो वह सीधे तारामंडल क्षेत्र स्थित उनके आधिकारिक सांसद कार्यालय अथवा आवास पर संपर्क कर सकता है। सांसद कार्यालय ही सभी जनसंपर्क, कार्य समन्वय और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत माध्यम है।

    रवि किशन शुक्ला ने यह भी कहा कि पारदर्शी और उत्तरदायी जनसेवा के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि जनता से सीधा संवाद बना रहे और प्रतिनिधित्व के नाम पर कोई गलतफहमी या दुरुपयोग न हो।

  • लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे: योगी

    लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे: योगी

    CM योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल जल रहा है.

    वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं. दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं. लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे.

  • बसपा से निष्कासित आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगी

    बसपा से निष्कासित आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगी

    उन्होंने अपने ससुराल वालों को राजनीतिक बाधा न बनने देने का वादा किया।

    आकाश ने अपने पिछले ट्वीट के लिए भी माफी मांगी और भविष्य में बसपा सुप्रीमो के निर्देशों का पालन करने का वचन दिया।

    उन्होंने मायावती से उन्हें पार्टी में फिर से काम करने का मौका देने की अपील की।