आज ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में मिशन जन कल्याण अभियान के अंतर्गत चौरी-चौरा विधानसभा के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर भीष्वा में विगत 10 वर्षों से टूटी हुई रोड को बनाने के लिए प्रदर्शन एवं मार्च निकाला किया गया.
काली शंकर यदुवंशी ने धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहां की स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जिम्मेदार शासन प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर इस रोड का जनहित में निर्माण करा देना चाहिए क्योंकि आए दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. विगत कई वर्षों से इस रोड को बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से लगातार मांग करने के बावजूद नजर अंदाज किया गया है.
यदि एक माह के भीतर जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों ने उक्त सड़क का निर्माण नहीं कराया तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज को बुलंद किया जाएगा.
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरिराम निषाद, रुद्र प्रताप गौड़, अमरजीत निषाद, प्रिंस निषाद, रोहित निषाद, सुधीर सैनी, परमानंद सैनी, बृजभूषण सैनी, अध्यानंद सैनी, वीरेंद्र निषाद, मनीष सैनी, नासिर, मंगरु प्रसाद. अजोरा देवी, प्रभादेवी, सरस्वती देवी, अमरावती देवी, अनीता देवी, ओम निषाद, अर्जुन निषाद, गुड्डी देवी, मालती देवी, राजमती देवी, भगवती देवी, खुशबू निषाद, पूनम निषाद, मनसा देवी, प्रमिला देवी सहित आदि तमाम लोग शामिल रहे.
News Courtesy :- काली शंकर यदुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी)