Tag: #Political#news#india
-

मोदी जी आग्रह: कृपया पृथ्वी राज चौहान न बनें
मोदी जी से विशेष आग्रह है कि वे पृथ्वीराज चौहान बनने की न सोचें, बल्कि जो भी समाधान या कार्य शुरू किया है, उसे पूरा करें। इतिहास साक्षी है कि पृथ्वीराज चौहान ने अपने समय में कई वीरता के कार्य किए, लेकिन कुछ निर्णयों में दया या अधूरे प्रयास उनके पतन का कारण बनें।
आज के समय में अधूरे कार्य या असमाप्त समाधान देश के लिए घातक हो सकते हैं, इसलिए हर कार्य का पूर्ण होना आवश्यक है।
पृथ्वीराज चौहान का जीवन साहस, वीरता और संघर्ष की मिसाल है। मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने अजमेर की गद्दी संभाली और अपने राज्य को एकजुट करने के लिए कई युद्ध लड़े। उन्होंने अपने चाचा और अन्य गद्दारों को हराकर सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी राज्यों के साथ वैवाहिक संबंध बनाकर अपनी शक्ति को और बढ़ाया।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने उत्तर भारत के कई हिस्सों पर विजय प्राप्त की और अपनी सेना को संगठित किया। वे तीरंदाजी में निपुण थे और आवाज सुनकर लक्ष्य भेदने की कला में माहिर थे। उन्होंने कई बार विदेशी आक्रमणकारियों को हराया, लेकिन अंत में मोहम्मद गौरी के साथ हुए दूसरे तराइन युद्ध में पराजित हो गए।
इतिहास बताता है कि पृथ्वीराज चौहान ने 17 बार मोहम्मद गौरी को हराया, लेकिन हर बार उसे जीवित छोड़ दिया। यही दया भाव उनके पतन का कारण बना। 18वीं बार मोहम्मद गौरी ने पूरी तैयारी के साथ हमला किया और पृथ्वीराज को बंदी बना लिया गया।
पृथ्वीराज चौहान की मृत्यु के बाद भारत में पहली बार इस्लामिक सत्ता स्थापित हुई। उनके पतन के बाद दिल्ली और पूर्वी राजस्थान तुर्क शासन के अधीन आ गया। यह घटना बताती है कि अधूरे या असमाप्त कार्यों का परिणाम कितना गंभीर हो सकता है।
आज के संदर्भ में, जब देश के सामने कई चुनौतियां हैं, तो अधूरे समाधान या बीच में छोड़े गए कार्य देश को कमजोर कर सकते हैं। मोदी जी को चाहिए कि वे जो भी योजना या समाधान शुरू करें, उसे पूर्णता तक ले जाएं, ताकि देश को मजबूती मिले और भविष्य में कोई संकट न आए।
पृथ्वीराज चौहान की कहानी हमें यह सिखाती है कि वीरता और साहस के साथ-साथ दूरदर्शिता और निर्णय की पूर्णता भी जरूरी है। अधूरे कार्य या दया भाव कभी-कभी भारी पड़ सकते हैं। इसलिए हर समाधान को पूरी तरह से लागू करना चाहिए, तभी देश सुरक्षित और समृद्ध बन सकता है।
अंत में, इतिहास से सीख लेकर वर्तमान नेतृत्व को चाहिए कि वे अधूरे कार्यों को अधूरा न छोड़ें। हर समाधान, हर योजना को पूरी तरह से लागू करें, तभी देश को स्थायी सफलता और सुरक्षा मिल सकती है।
-

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता निशिकांत दुबे को कोर्ट और चीफ जस्टिस को लेकर दिए गए बयानों पर फटकार लगाई है
कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में कहा है कि निशिकांत दुबे का बयान बेहद ग़ैर जिम्मेदाराना और बकवास है।
यह बयान कोर्ट पर आरोप लगाकर लोगों को ध्यान खींचने की कोशिश है। यह बयान दर्शाता है कि उनको इस बात की जानकारी नहीं है कि संवैधानिक कोर्ट किस तरह काम करते है।
कोर्ट ने हालांकि निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, लेकिन कहा है कि साम्प्रदायिक आधार पर नफरत फैलाने वाले और भड़काऊ बयानबाजी वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
-

गोकुल सेतिया ने लगाया कांग्रेस आला कमान पर उपेक्षा का आरोप
‘कभी शाबाशी देने के लिए नहीं बुलाया’, गोकुल सेतिया का छलका दर्द; कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ खोला मोर्चा।
कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने पार्टी आलाकमान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेयर तक को पीएम मोदी से मिलने का मौका मिलता है, जबकि कांग्रेस में सिर्फ बड़े नेताओं तक ही हाईकमान सीमित है।
-

दिल्ली में बिहार चुनाव को लेकर हुई बैठक
खरगे, राहुल और तेजस्वी यादव की बैठक हुई बैठक में कई अहम बातें तय की गई।
“महागठबंधन सामूहिक रणनीति पर काम करेगा विधानसभा चुनाव के लिए सामूहिक मुद्दे तय किया जाएगा”
महागठबंधन के सभी दल उसी के अनुरूप प्रचार करेंगे।
समय रहते सीटों का बंटवारा महागठबंधन के दलों के बीच होगा।
आखिरी वक्त तक टिकट को लटका कर रखा नहीं जाएगा।
आपसी सहमति से फैसला लिया जाएगा।
चुनाव सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
महागठबंधन का चेहरा चुनाव नतीजों के बाद ही तय होगा।
-

मुसलमान मोदी की किट का मोहताज नहीं है
पहले ED और अब EDI !!!
२५ करोड़ की आबादी में सिर्फ़ ३२ लाख को किट ?
एक तरफ़ किट बाँटने का लॉलीपॉप देते हो और दूसरी तरफ़ हमारी वक़्फ़ की ज़मीन को छिन्न ते हो
दस सालों में मोदी और बीजेपी ने मुसलमानों के ख़िलाफ़ सिर्फ़ नफ़रत फैलाई है ~ वारिस पठान।
-

प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. वे रविवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने यहां बनने जा रहे बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से भी मिलने की इच्छा जताई. इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उनकी मां से हंसी-मजाक करते हुए कहा, ‘आपके मन की बात की पर्ची मेरे पास है, आप बेटे की शादी करवाना चाहती हैं.’
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार ये कह चुके हैं कि उनकी मां को उनकी शादी की चिंता रहती है. उन्होंने बताया था कि उनकी मां बीते तीन साल से उनकी शादी को लेकर परेशान हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं, उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और लोगों को बांटने में लगे रहते हैं. PM ने कहा कि कई बार विदेशी ताकतें भी ऐसे लोगों का समर्थन करके देश और धर्म को कमजोर करने की साजिश रचती हैं.
पीएम मोदी ने कहा, ‘हिंदू आस्था से नफरत करने वाले लोग हमेशा किसी न किसी रूप में मौजूद रहे हैं. गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग हमारी आस्था, विश्वास, मंदिरों, धर्म और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं. ये लोग हमारे त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों का अपमान करते हैं. जो धर्म और संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है, उस पर हमला करने की हिम्मत करते हैं. इनका मकसद समाज को बांटना और उसकी एकता को तोड़ना है.’ प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा कि वे लंबे समय से देश में एकता का मंत्र फैला रहे हैं. अब वे समाज और मानवता के हित में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं, ये है बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की योजना. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब यहां श्रद्धालुओं को भजन, प्रसाद के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद भी मिलेगा.
पीएम मोदी ने महाकुंभ 2025 का भी जिक्र किया और कहा कि यह आयोजन पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने कहा, ‘अब यह अपने चरम पर पहुंच रहा है, लाखों लोग वहां पहुंच चुके हैं, त्रिवेणी में डुबकी लगाकर आशीर्वाद ले रहे हैं. इस भव्य आयोजन को देखकर हर कोई अभिभूत है.’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह महाकुंभ आने वाली पीढ़ियों के लिए एकता के प्रतीक के रूप में प्रेरणा देगा. -

महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता धनंजय मुंडे को ‘बेल्स पाल्सी’ नामक बीमारी है
महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता धनंजय मुंडे को ‘बेल्स पाल्सी’ नामक बीमारी है,
◆ इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दी.
◆ मुंडे ने लिखा, ‘फिलहाल मैं दो मिनट भी ठीक से बोल नहीं पा रहा हूं’.
◆ बता दें कि ‘बेल्स पाल्सी’ में चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती हैं.
-

उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची’, राष्ट्रपति भवन ने की विपक्ष नेता के बयानों की निंदा
‘उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची’, राष्ट्रपति भवन ने की कांग्रेस नेताओं के बयानों की निंदा।’
“सोनिया-राहुल ने की थी विवादित टिप्पणी।”
राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ऐसी टिप्पणियां घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।
राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।
-

पीएम ने बताया महत्व वन नेशन वन इलेक्शन का
पीएम मोदी ने एनसीसी वार्षिक रैली को संबोधित करते हुए वन नेशन वन इलेक्शन के महत्व पर जोर दिया है।
पीएम ने वन नेशन वन इलेक्शन के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि बार-बार चुनाव से देश को नुकसान होता है।









