Tag: #Political#news#mahakumbh#up

  • तड़के 3 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, पल पल की लेते रहे अपडेट

    तड़के 3 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, पल पल की लेते रहे अपडेट

    तड़के 3 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, पल पल की लेते रहे अपडेट,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए किया गहन निरीक्षण,

    साधु संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर रहा विशेष ध्यान,

    डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को लगातार देते रहे आवश्यक दिशा निर्देश,

    महाकुम्भ नगर, 3 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर अमृत स्नान की व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रातः साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में बैठक की। उन्होंने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ लगातार अपडेट प्राप्त किए और आवश्यक निर्देश दिए।

    वॉर रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी,

    मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए।

    अधिकारियों को निर्देश,

    योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्नान स्थल पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता को बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि हजारों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के संगम में स्नान का लाभ मिल सके।

  • उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन

    उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन

    उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन,

    तीर्थराज प्रयागराज में सपरिवार स्नान करने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया स्वागत,

    अरैल से त्रिवेणी संगम तक उपराष्ट्रपति ने की क्रूज की सवारी, साइबेरियन पक्षियों को देखकर हुए उत्साहित, पक्षियों को खिलाया दाना,

    त्रिवेणी संगम पर लगाई पुण्ड डुबकी, अक्षयवट-सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर में सीएम योगी के साथ किए दर्शन,

    उपराष्ट्रपति ने संगम पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, सर पर शिवलिंग रखकर लगाई आस्था की पवित्र डुबकी,

    महाकुम्भनगर, 1 फरवरी। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इस घटना को जीवन धन्य करने वाला अवसर बताया। उपराष्ट्रपति धनखड़ तीर्थराज प्रयागराज पत्नी व परिवार समेत हेलिकॉप्टर से पहुंचे जहां हेलिपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। यहां से वह अरैल संगम घाट की ओर बढ़े जहां क्रूज पर सवार होकर उन्होंने नौकायन का आनंद लिया और त्रिवेणी संगम में चिह्नित स्थान पर स्नान किया। इस दौरान स्वस्ति वाचन की गूंज के मध्य धनखड़ ने सिर पर शिवलिंग रखकर आस्था की पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान वृंदावन के मुख्य पुजारी पुंडरीक गोस्वामी ने पूजन-अर्चन किया।

    साइबेरियन पक्षियों को देखकर हुए उत्साहित, अपने हाथ से डाला दाना,

    इससे पूर्व नौकायन के दौरान साइबेरियन पक्षियों को देखकर वह उत्साहित हो उठे। उन्होंने कलरव करते पक्षियों को अपने हाथ से दाना डाला और परिजनों समेत इस आनंदित करने वाले क्षण का आनंद लिया। नौकायन के दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम के महात्म के बारे में सीएम योगी से जाना। धवल वर्णा गंगा और श्यामल वर्णा यमुना समेत अदृश्य सरस्वति के महाप्रयाग को महाकुम्भ की पुण्य वेला में दर्शन करके, उसमें स्नान कर जनकल्याण का संकल्प लेकर उपराष्ट्रपति प्रफुल्लित दिखे। उन्होंने इस अवसर को जीवन धन्य करने वाला क्षण बताया। त्रिवेणी संगम में स्नान के पूर्व संगम नोज व आस-पास के घाटों पर स्नान कर रहे स्नानार्थियों का अभिवादन किया। स्नान के बाद उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की जय और नमः पार्वति पतये हर-हर महादेव का जयकारा उद्घोषित किया।

    सरस्वती कूप, अक्षय वट व बड़े हनुमान मंदिर का किया दर्शन,

    त्रिवेणी संगम पर स्नान के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी व परिवार समेत सरस्वती कूप, अक्षय वट व बड़े हनुमान मंदिर में बाकायदा विधिवत पूजन-अर्चन किया। यहां उन्होंने महाबली हनुमान को रोली, वस्त्र, जनेऊ, सिंदूर, लाल चंदन, माला, धूप-दीप, नैवेद्य अर्पित किया और परिक्रमा भी की। धनखड़ ने इन सभी स्थानों पर पूजन-अर्चन के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने इन स्थानों का महात्म भी जाना। इस दौरान महाकुम्भ में योगी सरकार की तैयारियों को धनखड़ ने सुखद अनुभव करार दिया। उन्होंने कहा कि मैने अपने जीवन में इतना भव्य-दिव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो रहा महासमागम नहीं देखा है, यहां आकर जीवन धन्य हो गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी समेत उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री व शासन के आला पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • पिछले 10 दिनों के अंदर 10 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं

    पिछले 10 दिनों के अंदर 10 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं

    पिछले 10 दिनों के अंदर 10 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं

    यह ताकत है सनातन धर्म की और यही ताकत है हमारे पूज्य संतों की…

    यहां कोई जाति, कोई पंथ व संप्रदाय और नाम नहीं पूछता है…- योगी आदित्यनाथ