Tag: #politics #up

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल था । शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गोरखपुर प्रथम आगमन पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया ।
    स्वागत समारोह को लेकर सहजनवा कस्बे में सुबह से ही सरगर्मियां बढ़ने लगी थीं । नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल का काफिला जैसे ही थाना चौराहा पर पहुंचा तो स्वागत करने वालों का तांता लग गया । लोगों ने फूला माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रितेश मल्ल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिली जिम्मेदारी को बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए समान भाव से कार्य करते हुए पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने लिए कटिबद्ध हूं । इस अवसर पर नागेंद्र सिंह पूर्व चेयर मैंन सहजनवा, समी अहमद, राम सिंह प्रधान, लल्लू सिंह, सहित कई लोग मौजूद रहे ।

  • वाराणसी से गोरखपुर जा रहे छात्र नेता को पुलिस ने बड़हलगंज में रोका

    वाराणसी से गोरखपुर जा रहे छात्र नेता को पुलिस ने बड़हलगंज में रोका

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)नेशनल स्टूडेंट्स आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय गुरुवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में शामिल होने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ वाराणसी से गोरखपुर जाते समय बड़हलगंज पुलिस ने फोरलेन पर उनके वाहन को रोककर हिरासत में ले लिया और थाने पर बैठा लिया।
    छात्र नेता ऋषभ पांडेय ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों का परीक्षा टाल दिया गया। जो छात्र हास्टल में रहते थे, उन्हें हास्टल से बेदखल कर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को भर दिया गया है। छात्रों की समस्याओं के संदर्भ में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलने जा रहे थे। वाराणसी से अपने साथियों संदीप पाल, गौतम शर्मा व योगेंद्र पाल के साथ जा रहे थे तभी हमारे वाहन को सरयू पुल के फोरलेन पर बड़हलगंज पुलिस ने रोका और हम सभी साथियों को कोतवाली में बैठा लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उन छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने छात्र नेताओ को हिरासत में लिया है।

  • सपा के उत्तम पटेल पहुंचे गोरखपुर

    सपा के उत्तम पटेल पहुंचे गोरखपुर

    समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नरेश उत्तम पटेल एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे है कुछ दिनों पुर्व सपा के वरिष्ठ नेता जवाहर यादव का निधन हो गया था सांसद नरेश उत्तम पटेल ने उनके खोराबार स्थित आवास पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे इस दौरान स्वर्गीय जवाहर यादव के पुत्र सपा नेता दुर्गेश यादव, पूर्व प्रमुख शैलेश यादव सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव जिला उपाध्यक्ष रामजतन यादव पूर्व जिला महासचिव अखिलेश यादव, धनंजय सिंह सैथवार आदि मौजूद रहे