Tag: #Politics#basti#up

  • स्वच्छ नगर स्वस्थ नगर का सपना पूरा करने में जन सहभागिता जरूरी है :- राना दिनेश प्रताप सिंह

    स्वच्छ नगर स्वस्थ नगर का सपना पूरा करने में जन सहभागिता जरूरी है :- राना दिनेश प्रताप सिंह

    बस्ती । भाजपा नेता व समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि स्वच्छ नगर, स्वस्थ नगर का सपना पूरा करने में जन सहभागिता जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें और कूड़ा दान में ही कूड़ा डालें। उन्होंने दुकानदारों से अपने सामने सड़क पर गन्दगी नहीं करने की सलाह दिया। राना दिनेश ने कहा कि नगर पंचायत में प्रत्येक माह के अन्तिम शनिवार को एक वार्ड में स्वच्छता अभियान जन जागरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन निरन्तर लिए जाने की आवश्यकता है।
    राना दिनेश आज नगर पंचायत नगर स्थित दीन दयाल नगर वार्ड फुलवरिया निषाद में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होने के बाद ये बातें कहीं। आज सुबह सात बजे हाथों में झाड़ू लिए सफाई कर्मियों और सहयोगियों की भारी भरकम टीम तथा नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी के साथ राना दिनेश फुलवरिया निषाद तिराहे पर पहुंचे जहां सैकड़ों स्थानीय लोग उनका इंतजार कर रहे थे।। उन्होंने सभी के साथ सार्वजनिक रास्तों और गलियों में झाड़ू लगा कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया । राना दिनेश ने 325 महिलाओं को नगर पंचायत की तरफ से निःशुल्क डस्टबिन वितरित करते हुए इसके उपयोग की जानकारी दिया। इस अवसर पर सभासद सत्यराम निषाद अखिलेश यादव, राजेश पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, रंजीत सिंह, देवेश धर द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, डॉ अनिल श्रीवास्तव, जगदीश पाण्डेय, शतीश मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

     

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति मिली कूड़े के ढेर में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों शुरू किया धरना प्रदर्शन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति मिली कूड़े के ढेर में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों शुरू किया धरना प्रदर्शन

    बस्ती जिला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति मिली कूड़े के ढेर में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों शुरू किया धरना प्रदर्शन ,

    बस्ती। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अपमान का मुद्दा देश भर में छाया हुआ है, और लगातार विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है, और अब बस्ती में महात्मा गांधी के अपमान का मुद्दा छाया हुआ है, बस्ती जनपद में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की सालों पुरानी प्रतिमा को कूड़े और मलबे के अंदर से ढूंढ कर निकाला है और अब सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि जो लोग संविधान निर्माता का अपमान कर सकते हैं वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने से कैसे चूक सकते हैं।

    आप को बता दें पूरा मामला बस्ती जनपद के अपर जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने धराशाई की गई जिला पंचायत की बिल्डिंग के मलबे में पड़े सालों पुरानी महात्मा गांधी की प्रतिमा से जुड़ा हुआ है, कांग्रेस के नेताओं को जैसे ही यह सूचना मिली कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के जिला पंचायत की बिल्डिंग के मलबे में पड़ी हुई है, तो कांग्रेसी आनन फानन में दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मलबे के अंदर दबे कुचले पड़े भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की संगमरमर की मूर्ति को बाहर निकाला और जिले के आला अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी, महात्मा गांधी की मूर्ति को साफ किया और मूर्ति रख कर धरने पर बैठ गए।

    कांग्रेस के नेता गिरजेश पाल ने बताया कि जिला पंचायत की पुरानी बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने जिला पंचायत के सेंट्रल हॉल में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को सा सम्मान और सुरक्षित रखने की बजाय उसे बिल्डिंग के पड़े मलबे और कूड़े में दबा कर रख दिया। उन्होंने खुद मालवा हटाकर महात्मा गांधी की मूर्ति को निकाला और अहिंसा पूर्ण तरीके से दोषी अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की पहल के बाद अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं को धरना समाप्त करने की सिफारिश करने लगे इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी कई बार कांग्रेस नेताओं के सामने महात्मा गांधी के अपमान पर खेद व्यक्त किया और माफी भी मांगी।

    वही इस पूरे मामले को लेकर अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा कूड़े में फेंकी गई थी और यह बेहद शर्मनाक बात है। इस कृत्य में शामिल बिल्डिंग को गिराने का ठेका लेने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है। कहा कि ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट में किया जाएगा और टेंडर तुरंत निरस्त करने की भी कार्रवाई होगी।

  • बाबा साहब के अपमान के विरोध में समाजवादियों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    बाबा साहब के अपमान के विरोध में समाजवादियों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    बाबा साहब के अपमान के विरोध में समाजवादियों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन,

    गृह मंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे- महेन्द्रनाथ यादव सपा जिलाध्यक्ष व विधायक,

    बस्ती : समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष व बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में शनिवार को प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे। मांग किया कि उन्हें मंत्रिमण्डल से हटाया जाय।
    ज्ञापन के बाद सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सपा नेता चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र, ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी से भाजपा का सच सामने आ गया है। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के मसीहा है और अपनों में महामानव की तरह से पूजे जाते हैं। उन्होने शिक्षित हो, संगठित बनो और संघर्ष करो का नारा देकर गरीबों को जगाने का काम किया। उनका अपमान स्वीकार्य नही है। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे और उन्हें मंत्रिमण्डल से हटाया जाय।
    जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने वालों में मो. स्वालेह, विजय विक्रम आर्य, मो. सलीम, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, समीर चौधरी, राम सिंह यादव, राजेन्द्र चौधरी, जर्सी यादव, शैलेन्द्र दूबे, बैजनाथ शर्मा, अरविन्द सोनकर, दीपक आर्य, राहुल सोनकर, विशाल सोनकर, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, आर.डी. निषाद, पंकज निषाद, राहुल सिंह, रामशंकर निराला, मंशाराम कन्नौजिया, गुलाब सोनकर, रामचन्द्र यादव, अजीत सिंह, गुलाम गौस, अरविन्द यादव, संजय गौतम, दिनेश तिवारी, अखिलेश, अजय, रजनीश, धीरसेन निषाद, कक्कू शुक्ला, चन्द्र प्रकाश चौधरी, घनश्याम यादव, मधुबन यादव, गौरीशंकर यादव, युनूस आलम, अकबर अली, देवनाथ यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, इन्द्रावती शुक्ला, गीता भारती, विन्ध्वासिनी, राधा देवी, मालती देवी, गुडिया, मालती देवी, राजमती, सोनमती के साथ ही हजारों की संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • मुख्यमंत्री ने बुधवार को कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की

    मुख्यमंत्री ने बुधवार को कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की

    मुख्यमंत्री ने बुधवार को कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की,


    सीएम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित किया। सीएम ने ओमनी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का बटन दबाकर शिलान्यास किया। सीएम ने सरोज सिंह व देवमंगल सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरोज सिंह जब मंदिर आती थी, तब कहती थीं कि एक दिन आप मुख्यमंत्री बनेंगे।

    बस्ती । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती के कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान पहुंचे, संस्थान के 15 वें स्थापना दिवस पर उन्होंने बधाई दी, संस्था के संस्थापक रिटायर्ड आईएएस व वर्तमान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ओएन सिंह को बधाई दी, कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की।
    सीएम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित किया। सीएम ने ओमनी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का बटन दबाकर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बस्ती कभी अवध प्रांत का हिस्सा हुआ करता था और राजा दशरथ ने भी पुत्रेष्ठ यज्ञ बस्ती की धरती पर किया जिसके बाद भगवान राम का जन्म हुआ, महर्षि वशिष्ठ ने भी अपना आश्रम बस्ती की धरती पर बनाया, भगवान राम ने हमें प्रेरणा दी को व्यक्ति कितना भी धन प्राप्त कर ले लेकिन तब तक वह अधूरा है जब तक वह अपनी मां और मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित न करे, मैं धन्यवाद देता हूं ओम नारायण सिंह को जिन्होंने मां की स्मृतियों को इस समूह के रूप में स्थापित किया और आज बड़ी संख्या में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा फोकस है, कोई भी नौजवान जब अपने संस्थान से पढ़ाई पूरी कर निकले तो अपने आप को असहाय महसूस न करे बल्कि उस को विश्वास हो कि वह अपने पैरों पर खड़ा है, लेकिन इस के लिए अच्छा होगा कि हम उन बच्चों को दुनिया की तमाम भाषाओं के बारे में जनरल जानकारी दें ताकि उस को पता चल सके कि किस देश और प्रदेश में उस के स्किल की डिमांड है, इस के लिए हमें बच्चों को दुनिया की भाषाओं के बारे सामान्य बातों को पढ़ाना चाहिए, भारत की सभी भाषाएं एकता की प्रतीक है, सभी भाषाओं के बारे में सामान्य रूप से पढ़ाया जाना चाहिए ताकि बच्चा पढ़ कर किसी भी राज्य में जाए तो वहां की जनरल भाषा का उसे ज्ञान हो, इन सभी भाषाओं की जाननी संस्कृत है अगर थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो देखेंगे एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होगा, और जब दुनिया के किसी देश में जाएंगे तो वहां की भी मैपिंग हमारे दिमाग में होगी, उनके यहां कितने स्टाफ की नर्सिंग में और कितने अन्य ट्रेड में जरूरत है

    भारत के पैरा मेडिकल और नर्सिंग की पूरी दुनिया में मांग है बशर्ते उस मांग को पूरा करने के लिए हम अपने आप को तैयार कर सकें, फार्मेसी का क्षेत्र इतना बड़ा है थोड़ा का प्रयास करें तो जो दुनिया से दवाएं आ रही हैं वह यहीं पर बन सकेंगी, कोरोना में चीन ने हमें धोखा दे दिया दवाओं की सप्लाई नहीं दी लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भारत के अंदर फार्मा को पुनर्जीवित किया, और भारत में दवाएं बनने लगी, जिन दवाओं को हम बाहर से मंगाते हैं हमारा फार्मा उद्योग को उस को आगे बढ़ा कर देश में दवाओं को बना सकता है, हम उत्तर प्रदेश में फार्मा पार्क बना रहे हैं जहां पर 2000 एकड़ में फार्मा के अलग अलग सेक्टर बनाए जाएंगे हमने पहले चरण की शुरुआत बुंदेलखंड से शुरू की है, वहां पर उद्योग लगने शुरू हो गए हैं, लोगों ने अपने प्रोडक्शन के लिए यूनिट लगाना शुरू कर दिया है।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=i83Kv2F5k_MQk3d2