Tag: #Politics#bihar#india
-

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को फिर मिली धमकी
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को फिर धमकी मिली है. धमकी देने वाले शख्स ने इस बार आखिरी 24 घंटे की मोहलत दी है. वॉट्सऐप मैसेज पर धमकी दी गई है. धमकी में लिखा गया है कि ‘आखिरी 24 घंटे हैं पप्पू यादव तेरे पास’. एक धमाके का वीडियो भी वॉट्सऐप पर पप्पू यादव को भेजा गया है. मैसेज में लिखा गया है कि ‘आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे’. हमारे साथियों की तैयारी मुकम्मल है. हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं. तुम्हारे गार्डस् भी तुमको नहीं बचा सकेंगे.

