Tag: #Politics#news#india

  • भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर लोकदल की प्रतिक्रिया

    भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर लोकदल की प्रतिक्रिया

    भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर लोकदल की प्रतिक्रिया,

    भाजपा का चाल, चरित्र व चेहरा सबके सामने आ गया है. शास्त्रों में भी लिखा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते है. जहां नारी का अपमान होता है, उस कुल का व अपमान करने वाले का नाश हो जाता है। रमेश बिधूड़ी के इस बयान पर भाजपा के शीर्ष नेता मूकदर्शक बने हुए हैं, जबकि उन्हें इस मामले में संज्ञान लेकर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। ये महिलाओं के अपमान को दिखाता है।भाजपा की महिला विरोधी सोच को दिखाता है।भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए, तब देश की जनता उन्हें माफ करेगी।

  • पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट

    पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट

    तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. ये हादसा फैक्ट्री में काम के दौरान हुआ.

  • मशहूर कवि कुमार विश्वास इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं

    मशहूर कवि कुमार विश्वास इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं

    मशहूर कवि कुमार विश्वास इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम में सैफ अली खान और करीना कपूर खान का नाम लिए बिना ही उनके बच्चे का नाम तैमूर रखने पर निशाना साधा है. कुमार विश्वास ने कहा कि इतने नाम हैं कोई भी रख लेते, लेकिन जिस लंगड़े ने बाहर से आकर हिंदुस्तान की मां-बेटियों संग रेप किया, वही लफंगा मिला था बच्चे का नाम रखने के लिए.

     

  • 26 जनवरी से संविधान बचाओ पद यात्रा

    26 जनवरी से संविधान बचाओ पद यात्रा

    कांग्रेस 26 जनवरी से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालेगी। इसके जरिए गांव-गांव, कस्बा-कस्बा, शहर-शहर में राष्ट्रीय पद यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी।