भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री फेमस म्यूजिक कंपनी कर्णप्रिय संगीत के साथ घर परिवार से जुड़े गाने हमेशा भोजपुरिया संगीतप्रेमियों के मनोरंजन हेतु प्रस्तुत करती रहती है। इसी कड़ी में पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस इशिका टोरिया की शानदार अदाकारी से सजा हुआ एक और जबरदस्त लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गीत अपनी मधुर धुन, देसी बोल और बेहतरीन फिल्मांकन के कारण संगीतप्रेमियों के बीच मुख्य आकर्षण बन गया है। इस गाने को भोजपुरी गायिका गोल्डी यादव की सुरीली आवाज सीधे दिल में उतर रही है। वह अपनी आवाज की मिठास और तान से महफिल में शमां बाँध रही है तथा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। वहीं इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया अपनी अदाओं का ऐसा जादू चला रही हैं कि सीधे जाकर दीवानों के दिलों को घायल कर दे। उनकी अदायगी में ऐसी सहजता है, जो दर्शकों को वीडियो सांग से नजरें हटाने नहीं देती है। वीडियो में इशिका ने एक ऐसी युवती की भूमिका निभाई है, जो अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। उनके इंडियन लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। उनकी सादगी भरी सुंदरता और उन पर जँच रहे पारंपरिक परिधान गाने के वीडियो को और भी अधिक आकर्षक बना रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने के निर्माण में कोई समझौता नहीं किया है, जोकि इस गीत के ऑडियो और वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘लेजी सइयां’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस लोकगीत पर बात करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘मेरी कोशिश हमेशा ऐसे कंटेंट को प्रमोट करने की होती है जो भोजपुरी संस्कृति से जुड़े हों लेकिन जिसका प्रेजेंटेशन ग्लोबल स्तर का हो।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इस सांग में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस इशिका टोरिया की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, और यही एक सफल गाने की पहचान है। यह लोकगीत हर आयु वर्ग के श्रोता एवं दर्शक देख व सुन सकते हैं।’ वहीं बेहद उत्साहित नजर आईं एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। रत्नाकर सर का मार्गदर्शन हमेशा मुझे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है। दर्शकों जो प्यार ‘लेजी सइयां’ को दे रहे हैं, उसके लिए मैं उनकी सदैव आभारी रहूंगी।’
वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना न केवल संगीत के शौकीनों के लिए है, बल्कि उन सभी के लिए है जो क्वालिटी से भरपूर गाना देखना पसंद करते हैं। यदि आप भी एक बेहतरीन म्यूजिक वीडियो की तलाश में हैं, तो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज हुआ यह गाना आपको निराश नहीं करेगा। इसकी मधुर तान, सुंदर विजुअल्स और इशिका टोरिया की कातिलाना मुस्कान आपके दिन को रोशन कर देगी।’
फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने एक बार फिर भोजपुरी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ संगीतप्रेमियों के बीच प्रस्तुत किया है। इस लोकगीत को सिंगर शिल्पी राज ने टिपिकल खाँटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है। उनकी आवाज का जादू श्रोताओं पर बखूबी असर कर रहा है। वहीं इस गीत के बोल पर एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी अपनी चंचल और मोहक अदाओं के साथ चार चांद लग रही हैं। शिल्पी राज की आवाज और शिल्पी राघवानी की अदायगी इस गाने में सोने पर सुहागा का काम कर रही है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच खूब धमाल मचाने लगा है। इस गीत को मिल रहे रिस्पांस से लगता है कि यह गीत जल्द ही मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल होने वाला है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही रिच और भव्य पैमाने पर किया गया है। इसके वीडियो में शिल्पी राघवानी मरून कलर की और गोल्डन कलर की साड़ी पहने अपनी कातिल अदाओं से महफिल में शमां बाँध रही हैं।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अपने पति रंगीला मिजाज से परेशान शिल्पी राघवानी अपने मन की व्यथा अपने सहेलियों संग साझा करते हुए गाने के बोल के माध्यम से कह रही है कि….
‘भर लगन घर नाही आवेले, ओकरा प पइसा लुटावेले, खीस में जागताटे रोज हमर जिया, एगो नाच के नचनिया बंगलिनिया बिया, जेकरा प पागल बाड़े मोर पिया…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार मुकेश मिश्रा ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गीत को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘भोजपुरी संगीत जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार जब भी किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो परिणाम हमेशा ब्लॉकबस्टर होता है। यह गाना दिल को सकून देने वाला बेहतरीन टीम के साथ बनाया गया है, जो लोगों के दिलों पर राज करने वाला है।’
वहीं शिल्पी राघवानी ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि मैंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के इस बेहतरीन गाने में काम किया है। यह गाना न केवल मनोरंजन करने वाला है, बल्कि लोकगीतों की परंपरा को भी जीवित रखने वाला है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!’