Tag: #Religious#celebration#gorakhpur#news#up

  • श्री बालाजी दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन

    श्री बालाजी दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन

    श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में कल दिनांक 28 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सायं 5:00 बजे से प्रसाद वितरण का शुभारंभ हुआ।

    देर रात्रि तक आयोजन चला अपार संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे के देखरेख में आयोजन संपन्न हुआ। मुख्य रूप से कार्यक्रम को संपन्न कराने में संजय शुक्ला सक्षम दुबे संजय कुमार सिंह नन्हे सिंह संजय शाही संजय चौहान तथा इस कार्यक्रम से संबंधित सभी लोगों का बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

    “बालाजी कृपा हम सब पर सदा बनी रहे।”

  • श्रद्धालुओं के स्वागत को सज कर तैयार छठ घाट, अधिकारियों के साथ विधायक ने परखी व्यवस्था

    श्रद्धालुओं के स्वागत को सज कर तैयार छठ घाट, अधिकारियों के साथ विधायक ने परखी व्यवस्था

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)। नगर पंचायत बड़हलगंज सीमा क्षेत्र में सरयू तट पर बने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व सेवा व्यवस्था का चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने प्रशासनिक अधिकारियों के जायजा लिया।

    रविवार को विधायक राजेश त्रिपाठी, एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार जयप्रकाश के साथ सरयू तट पर पहुंचे और छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने घाट पर नगर पंचायत द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत द्वारा घाटों पर बेरिंगकेटिंग, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये टेंट, कुर्सी, मार्गदर्शन व निगरानी के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ सीसी टीवी कैमरा और एलईडी टीवी की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 28 तारीख की सुबह अर्घ्य हेतु गौ दुग्ध और चाय/काढ़ा की व्यवस्था कराई गई है।

    इस अवसर पर जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, सभासद रवि निषाद, दीपक शर्मा, जीतेन्द्र पासी, सुदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, बृजेश उमर, मानस त्रिपाठी, सुरेश उमर, मोहन यादव, अभिषेक त्रिपाठी, अमरनाथ उमर, पवन यादव, महेश पटेल, हिमांशु गौड़, अमलेश कुमार, विपुल निषाद, रविन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  •  श्रीराम पांडे व मंटू पाठक का कीर्तन सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

     श्रीराम पांडे व मंटू पाठक का कीर्तन सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    “बालाजी मंदिर तारामंडल में नौ दिवसीस अखंड कीर्तन का आखिरी दिन”

    “शनिवार को मंदिर परिसर में दोपहर बाद होगा हवन और प्रसाद वितरण”

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल में आयोजित नौ दिवसीय अखंड कीर्तन के आखिरी दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और उल्लास का माहौल लेकर आया। श्रीराम पांडे एवं मंटू पाठक ने अपनी भक्तिमय कीर्तन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

    बड़ी संख्या में भक्तों ने कीर्तन का आनंद लिया। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों का अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले कलाकारों का उनके योगदान के लिए आभार जताया। उपाध्यक्ष अमितेश्वर दुबे बबलू ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद 2:00 बजे हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल होकर आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

    इस अवसर पर सचिव आशुतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश ओझा, विश्वा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट के सदस्यों ने इस महाआयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले तारामंडल वासियों और सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • पूजा शर्मा के स्वर लहरियों में डूबा बालाजी दरबार

    पूजा शर्मा के स्वर लहरियों में डूबा बालाजी दरबार

    श्री बाला जी मंदिर प्रांगण, तारामंडल में चल रहे अखंड संकीर्तन के सातवें दिन मुख्य यजमान पाठक परिवार द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया गया।

    इस अवसर पर श्री बाला जी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि तिवारी जी, उपाध्यक्ष श्री अमितेश्वर दुबे, सचिव श्री आशुतोष सिंह, तथा श्रीराम परिवार से श्री मनीष मिश्र, श्री कन्हैया तिवारी, श्री बद्री नारायण उपाध्याय, श्री रणंजय सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय भजन गायिका सुश्री पूजा जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत यह संध्या भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई।

  • बालाजी मंदिर में नौ दिन तक चलने वाला अखंड कीर्तन आज से प्रारंभ

    बालाजी मंदिर में नौ दिन तक चलने वाला अखंड कीर्तन आज से प्रारंभ

    गोरखपुर । श्रीबालाजी मंदिर (निकट विद्युत उपकेंद्र तारामंडल) में आज गुरुवार से नौ दिन 216 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा। यह मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसके लिए प्रतिदिन अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए बुधवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी जी ने बताया कि सनातन धर्म
    के व्यापक प्रचार-प्रसार में यह समिति मंदिर स्थापना से ही सक्रिय है। मंदिर परिसर में अनवरत धार्मिक कार्यक्रम पूजन, हवन, भंडारा एवं जागरण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमितेश्वर दुबे,सचिव आशुतोष सिंह, कोषाध्याय जयप्रकाश ओझा, के के त्रिपाठी,सभापति पांडे, रितेश त्रिपाठी छोटू, गोरख पांडेय आदि उपस्थित रहे।

  • भक्ति रस में झूमा बालाजी मंदिर दरबार

    भक्ति रस में झूमा बालाजी मंदिर दरबार

    गोरखपुर। दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में माँ दुर्गा की महिमा का वंदन करते हुए भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में प्रसिद्ध गायिका श्रीमती चेता सिंह एवं भजन गायक श्री अंशुमान शुक्ल ने अपनी मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके सुमधुर भजनों से संपूर्ण बालाजी दरबार गूँज उठा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर आनंदित होते रहे।

    कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग देने वाले समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि तिवारी, उपाध्यक्ष श्री अमितेश्वर दुबे एवं श्री एस.के. सिंह, सचिव श्री राजेश सिंह तथा अन्य समस्त समिति सदस्यों ने आए हुए भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।