गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर पर महाकुंभ में स्नान करने जाने वालों की भीड़ आज देखने को मिली महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज के महाकुंभ में अमृत स्नान का विशेष महत्व है, जो भारत के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर हर 12 साल में आयोजित किया जाता है।
इस दौरान दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं और पवित्र संगम में डुबकी लगाकर भगवत कृपा प्राप्त करते हैं और अपने तन – मन को पवित्र करते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं।
चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगी, जबकि इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन महाकुंभ मेले के समापन के साथ इस महापर्व का अंतिम स्नान भी किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए आज बहुत से तीर्थयात्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को पकड़ने के लिए आए, जिसमें ज्यादातर श्रध्दालु पश्चिम बिहार से आए थे। रेल प्रशासन नेे अपनी तैयारी बखूबी कर रखी थी। रेल प्रशासन ने कुछ ऐसी व्यवस्था कर रखा था कि प्लेटफार्म पर भीड़ आम दिनों की अपेक्षा बहुत कम नजर आ रही थी और यात्रीओं को ट्रेन में बैठने में काफी सुविधा भी रही। रेलवे के चाक-चौबंद प्रबंधन ने लोगों को सकुशल प्रयागराज भेजने के लिए अपने अधीनस्थों को लगा रखा था, एक एक करके सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन में बैठाया गया।
– अक्षय कुमार, अभिनेता
– ज्ञानेश कुमार, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त
– मनीष गर्ग, उप निर्वाचन आयुक्त
– नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी UP
– प्रणजीत सिन्हा राय, मंत्री त्रिपुरा सरकार
– रतन लाल नाथ, मंत्री त्रिपुरा
– सुधांशु दास, मंत्री त्रिपुरा
– माधुरी मिसल, मंत्री महाराष्ट्र
– एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM महाराष्ट्र
– महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री
– KV सिंह देव, डिप्टी CM उड़ीसा
– चलावडी टी नारायन स्वामी, नेता प्रतिपक्ष, कर्नाटक
– डॉ. भागवत कराड़, सांसद
– प्रेमचन्द्र अग्रवाल, मंत्री उत्तराखंड
– जगत्गुरू मधावाचार्य, उत्तरधीमठ, बैंगलोर
– डॉ. अर्चना मजूमदार, राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य
– फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद
– डॉ वसन्ता रॉव, राज्यपाल हरियाणा के अतिथि
– सावन सोनकर, मंत्री मप्र
– श्रीकान्त भारतीया,MLA महाराष्ट्र
– डा. उदय सामन्त, मंत्री महाराष्ट्र
– डा. अजिता भट्टाचार्या, सदस्य झारखण्ड लोक सेवा आयोग
– महूआ मॉझी, सांसद झारखण्ड
– विवेकानंद बौरी MLA पुरुलिया
– मनोज तिग्गा, सांसद वेस्ट बंगाल
– स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज
– राम शिंदे, सभापति, महाराष्ट्र विधान परिषद्
– अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री
– कमलजीत सहरावत सांसद
– भुपेन्द्र सिह चौघरी, UP BJP अध्यक्ष
– गुलाब राव पाटिल, मंत्री महाराष्ट्र
– काशी मठाधीश श्रीश्री संयमीन्द्र तीर्थ स्वामी
– दादाजी भुसे, मंत्री महाराष्ट्र
– पीठाधिपति 1008 श्री सत्यातमतीर्थ स्वामी.
महाकुम्भ 2025: 3 लाख करोड़ रुपये का व्यापार, आस्था से अर्थव्यवस्था तक का अद्भुत संगम
*महाकुम्भ बना भारत का सबसे बड़ा आर्थिक आयोजन, स्थानीय व्यापार को भारी बढ़ावा*
*कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अनुसार, प्रयागराज ही नहीं, बल्कि 150 किमी के दायरे में व्यापार में जबरदस्त बढ़ोतरी*
*अयोध्या, वाराणसी और अन्य धार्मिक स्थलों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली*
*आस्था और अर्थव्यवस्था के गहरे संबंध को दर्शा रहा यह महा आयोजन*
महाकुम्भ नगर/नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 ने व्यापार और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, इस बार के महाकुम्भ ने 3 लाख करोड़ रुपये (360 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक का व्यापार उत्पन्न किया है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े आर्थिक आयोजनों में से एक बन गया है। CAIT के महासचिव और सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि “यह आयोजन आस्था और अर्थव्यवस्था के गहरे संबंध को दर्शाता है।”
*60 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन से बढ़ा कारोबार*
13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। खंडेलवाल ने बताया कि शुरुआती अनुमान के अनुसार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने और 2 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना थी, लेकिन देशभर में इस आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह के कारण अब 60 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिससे कुल व्यापार 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है।
*व्यापार के प्रमुख क्षेत्र जो हुए प्रभावित*
महाकुम्भ 2025 के दौरान कई व्यापारिक क्षेत्रों में बड़ा आर्थिक उछाल देखने को मिला। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
पर्यटन, होटल और आवास सेवाएं
खाद्य और पेय पदार्थ उद्योग
परिवहन और लॉजिस्टिक्स
पूजा सामग्री, धार्मिक वस्त्र और हस्तशिल्प
हेल्थकेयर और वेलनेस सेवाएं
मीडिया, विज्ञापन और मनोरंजन उद्योग
स्मार्ट टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी, टेलीकॉम और AI आधारित सेवाएं
*150 किमी तक हुआ प्रभाव*
महाकुंभ के कारण केवल प्रयागराज ही नहीं, बल्कि 150 किमी के दायरे में स्थित शहरों और कस्बों में भी व्यापार में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा, अयोध्या, वाराणसी और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे वहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
*यूपी सरकार का बुनियादी ढांचे पर 7500 करोड़ का निवेश*
महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के सड़क, फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण एवं सुधार पर 7500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस राशि में से 1500 करोड़ रुपये विशेष रूप से महाकुम्भ की व्यवस्थाओं के लिए आवंटित किए गए थे।इससे न केवल प्रयागराज में, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार हुआ है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान महाकुंभ प्रयागराज में संगम स्नान करके अनेक संतों का आशीर्वाद ले रही है।
पूर्व मिस इंडिया जानी-मानी अभिनेत्री फिल्म” जन्नत” से सुर्खियों में आई इमरान हाशमी की हीरोइन, सनातन को बहुत करीब से समझने का प्रयास कर रही है । व्यापारी समाजसेवी लालू मित्तल ने पूछने पर बताया की सोनल चौहान पिछले 2 दिनों से प्रयागराज में विश्व प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजरआचार्य विनोद ओझा के यहां प्रवास कर रही है। संगम में आस्था की डुबकी लगाने के अलावा कैलाशआनंद गिरि से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं वहीं पर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। प्रयागराज कुंभ मेले के सेक्टर 5 में जाने-माने अघोर सन्यासी बाबा आशीष जी महाराज से उनके आश्रम में मिलकर अपने अनेक प्रश्नों और जिज्ञासाओं के बारे में जानने का प्रयास किया। कुंभ क्षेत्र आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंद जी, अवधेशानंद जी, अघोर आश्रम, दिव्या ज्योति जागृती संस्थान के शिविर की भव्यता, वैभव और कुंभ की दिव्यता देखकर आश्चर्यचकित है ।देर रात तक आचार्य विनोद, लालू मित्तल, श्वेता मित्तल व मुंबई, पुणे, इंदौर से आए मित्र जनों के साथ मेला क्षेत्र में घूमते फिरते नजर आई थी । आज वह मुंबई के लिए प्रस्थान कर गई।
इंडिगो एयरलाइंस के CEO ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शब्दों में नहीं बयां की जा सकती महाकुंभ की ऊर्जा,
भारत के सबसे भव्य आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ की दिव्यता केवल देशवासियों को ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं को भी आकर्षित कर रही है।
अध्यात्म की गहराइयों को महसूस करने के लिए विदेशी नागरिक बड़ी संख्या में कुंभ पहुंच रहे हैं।
हाल में ही इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्बर्स ने भी त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। साथ ही उन्होंने महाकुंभ को लेकर अपने अनुभव भी बयां किए।