Tag: #road#accident#up

  • अनियंत्रित बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, इलाज के लिए जाते समय हुई मौत

    अनियंत्रित बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, इलाज के लिए जाते समय हुई मौत

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र का डोमहर माफी निवासी एक 20 वर्षीय युवक जरूरी कार्य से सहजनवा आया था । पैदल घर जाते समय सहजनवा स्थित एक ब्यूटी पार्लर के पास एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई । वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
    मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के डोमहर माफी निवासी अरमान पुत्र सुभान 20 वर्ष सोमवार को जरूरी कार्य से सहजनवां आया था । कार्य निपटाने के बाद वह पैदल ही घर के लिए जा रहा था । उसी दौरान अनियंत्रित पल्सर सवार ने उसे ठोकर मार दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इलाज के लिए सी एच सी सहजनवां लाया गया । जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । रास्ते में ले जाते समय युवक की मौत हो गई । मृतक युवक दो भाइयों में छोटा था, और बाहर रह कर मजदूरी करता था । पुलिस ने मृतक के भाई सलमान की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

  • सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, बहन घायल

    सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, बहन घायल

    गोरखपुर: एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवक की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है, जो सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेमचौरा के निवासी थे और गोरखपुर में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, पंकज अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से सहजनवा जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन भी घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है, वहीं क्षेत्रवासियों ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।