Tag: #Saryu#river#celebration

  • सरयू अमृति महोत्सव 2024:तहसील स्तरीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता

    सरयू अमृति महोत्सव 2024:तहसील स्तरीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत तहसील स्तरीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता 15 नवम्बर 2024, शुक्रवार को दिन में 10 बजे से 4 बजे बडहलगंज के होमियोपैथिक मेडिकल कालेज खडेसरी के आडिटोरियम में सम्पन्न होगी !

    उक्त जानकारी देते हुए महोत्सव के आयोजक विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 15 नवंबर को होमियोपैथिक मेडिकल कालेज बडहलगंज में चिल्लूपार के पूर्व विधायक पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी जी के स्मृति में संगीत प्रतियोगिता और पूर्व विधायक कल्पनाथ सिंह जी के स्मृति मे नृत्य प्रतियोगिता होगी! जजो द्वारा सर्वश्रेष्ठ विजेताओ का चयन किया जायेगा!
    इस दोनो प्रतियोगिता के विजेताओ को 21 दिसंबर को सरयू अमृत महोत्संव के मंच से सम्मानित किया जाएगा!
    इस दौरान सर्व श्रेष्ठ विजेता का मंचीय परफार्मेन्स भी होगा !

  • सरयू अमृत महोत्सव के लिए तहसील स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता आज

    सरयू अमृत महोत्सव के लिए तहसील स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता आज

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत तहसील स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता बुधवार को दिन में 12 बजे से वीएसएवी डिग्री कालेज गोला में होगी।
    सम्भाषण प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि यह प्रतियोगिता 25 नवम्बर को होना था लेकिन विश्वविद्यालय परीक्षा के चलते अब 13 नवंबर को आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता सन् 1957 से 1962 तक चिल्लूपार की विधायक रहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैलाशवती देवी की स्मृति में स्नातक की छात्राओ के बीच करायी जायेगी। इस संभाषण प्रतियोगिता का विषय ‘’हाँ मैं बेटी हूँ तो क्या हुआ, सब कुछ कर सकती हूँ’’ होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को आरओ वाटर फ़िल्टर, द्वितीय विजेता को सिलाई मशीन और तृतीय विजेता को मिक्सर तथा प्रमाण पत्र देकर 21 दिसंबर को सरयू अमृत महोत्संव के मंच से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सर्व श्रेष्ठ विजेता छात्राओ का मंचीय संभाषण भी होगा।