फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने एक बार फिर भोजपुरी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ संगीतप्रेमियों के बीच प्रस्तुत किया है। इस लोकगीत को सिंगर शिल्पी राज ने टिपिकल खाँटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है। उनकी आवाज का जादू श्रोताओं पर बखूबी असर कर रहा है। वहीं इस गीत के बोल पर एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी अपनी चंचल और मोहक अदाओं के साथ चार चांद लग रही हैं। शिल्पी राज की आवाज और शिल्पी राघवानी की अदायगी इस गाने में सोने पर सुहागा का काम कर रही है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच खूब धमाल मचाने लगा है। इस गीत को मिल रहे रिस्पांस से लगता है कि यह गीत जल्द ही मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल होने वाला है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही रिच और भव्य पैमाने पर किया गया है। इसके वीडियो में शिल्पी राघवानी मरून कलर की और गोल्डन कलर की साड़ी पहने अपनी कातिल अदाओं से महफिल में शमां बाँध रही हैं।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अपने पति रंगीला मिजाज से परेशान शिल्पी राघवानी अपने मन की व्यथा अपने सहेलियों संग साझा करते हुए गाने के बोल के माध्यम से कह रही है कि….
‘भर लगन घर नाही आवेले, ओकरा प पइसा लुटावेले, खीस में जागताटे रोज हमर जिया, एगो नाच के नचनिया बंगलिनिया बिया, जेकरा प पागल बाड़े मोर पिया…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार मुकेश मिश्रा ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गीत को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘भोजपुरी संगीत जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार जब भी किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो परिणाम हमेशा ब्लॉकबस्टर होता है। यह गाना दिल को सकून देने वाला बेहतरीन टीम के साथ बनाया गया है, जो लोगों के दिलों पर राज करने वाला है।’
वहीं शिल्पी राघवानी ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि मैंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के इस बेहतरीन गाने में काम किया है। यह गाना न केवल मनोरंजन करने वाला है, बल्कि लोकगीतों की परंपरा को भी जीवित रखने वाला है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!’
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन आवाज से राज कर रही सिंगर शिल्पी राज और सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय की आवाज में बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ ऑडियंस के बीच आ गया है। भोजपुरी कला और संस्कृति से जुड़े हिट गानों के लिए मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर इस लोकगीत से दर्शकों के बीच हलचल मचा दिया है। इस गाने को जहाँ सिंगर शिल्पी राज और सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय ने सुरीली आवाज में गाया है, वहीं नवरत्न पांडेय और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने वीडियो में अभिनय का जलवा बिखेरा है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय, सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी की तिकड़ी में रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने के वीडियो में नवरत्न पांडेय के साथ एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। शिल्पी राघवानी ने अपनी अदाओं और डांस मूव्स से गाने को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय और एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर नवरत्न पांडेय और सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस लोकगीत को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो हमेशा से ही भोजपुरी में साफ-सुथरे और पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। इस सांग को गाकर दिल से मुझे बहुत अच्छा लगा। इतना बेस्ट गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!’
शिल्पी राघवानी ने कहा कि ‘जब मुझे इस लोकगीत में परफॉर्म करने का ऑफर मिला तो मैंने तुरंत हाँ कह दिया था। इसका लिरिक्स और म्यूजिक सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस गाने की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।’ वहीं नवरत्न पांडेय ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त मिला है, रत्नाकर कुमार सर को जितना थैंक्यू बोलूं, कम ही होगा। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद।’