Tag: #Sports#breking#news#gorakhpur#up#india
-

हॉन्गकॉन्ग में गूंजा गोरखपुर की बेटी का नाम, अंशिका यादव ने रचा स्वर्णिम इतिहास
अंशिका की यह उपलब्धि कोई संयोग नहीं, बल्कि उनकी कठिन मेहनत, समर्पण और अनुशासित प्रशिक्षण का नतीजा है। स्वर्गीय श्री ज्ञान सिंह व्यायामशाला में अपने प्रशिक्षक श्याम पाल और गोरखपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह के मार्गदर्शन में अंशिका ने कुश्ती के दांव-पेंच सीखे। JWS बेंगलुरु की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में कई अनुभवी अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को अपने शानदार प्रदर्शन से चित कर दिया। उनके दमदार दांव और अटूट आत्मविश्वास ने विरोधियों को मैट पर बेबस कर दिया।
-

ग्रीकों रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतीक पाण्डेय को गोल्ड मेडल और संजय कुमार राय को मिला सिल्वर मेडल
महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में डाक विभाग के कुल 12 राज्यों से पहलवानों ने हिस्सा लिया।

गोरखपुर रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री प्रतीक पाण्डेय ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीको रोमन कुश्ती में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया । वहीं श्री संजय कुमार राय ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।
श्री प्रतीक पाण्डेय मूलतः साख डांड, खजनी के रहने वाले हैं और रामजानकी नगर बशारतपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं । इस प्रतियोगिता में इन्होंने लगातार आठवीं बार गोल्ड मेडल जीता है।
श्री संजय कुमार राय मूलतः गौरी बाजार देवरिया के रहने वाले हैं, जो अरण्य बिहार कॉलोनी खोराबार में सपरिवार रहते हैं। इन्होंने लगातार पंद्रह बार गोल्ड मेडल जीता है, किंतु इस बार इन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से गोरखपुर मण्डल के डाक विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों पहलवानों ने कुश्ती में गोरखपुर क्षेत्र का दबदबा कायम रखते हुए अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आज गोरखपुर पहुंचते ही पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर क्षेत्र श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव ने दोनों पहलवानों का स्वागत किया और वहां उपस्थित समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
-

नाशिक में आयोजित भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के दो पहलवानों ने लहराया परचम
गोरखपुर। महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित 36 वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में गोरखपुर के वेद प्रकाश यादव एवं संगम चौरसिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गोरखपुर जिले एवं भारतीय डाक विभाग का मान बढ़ाया।
बताते चले कि, गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी बाजार निवासी वेद प्रकाश यादव ने 97 किलो भारवर्ग और खजनी निवासी संगम चौरसिया ने 77 किलो भारवर्ग मे परचम लहराया हैं। दोनों पहलवान रेलवे डाक सेवा में कार्यरत हैं। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नाशिक में 22 से 25 जुलाई तक अखिल भारतीय डाक कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें देश के विभागीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। कानपुर रेल डाक सेवा में कार्यरत वेद प्रकाश यादव ने 97 किलो व बरेली रेल डाक सेवा में कार्यरत संगम चौरसिया ने 77 किलो भारवर्ग मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
दोनों की उपलब्धि पर पोस्ट मास्टर जनरल अतुल कुमार श्रीवास्तव, बरेली परिक्षेत्र, व पोस्टमास्टर जनरल कानपुर परिक्षेत्र, निदेशक डाक सेवाएं कानपुर परिक्षेत्र, सुबोध कुमार सिंह, प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा कानपुर मनोज कुमार श्रीवास्तव व अधीक्षक रेल डाक सेवा बरेली मंडल मनोज कुमार व समस्त अधिकारी, कर्मचारियों व गिरिवर मिश्र, विष्णु गुप्ता, दीपक मल्ल, प्रतीक पांडेय, रजत पांडेय, पवन पांडेय, राहुल यादव, विपुल मिश्रा, विवेक, अच्युतानंद, कन्हैया, पंकज यादव, दुर्गेश सिंह आदि ने बधाई दी । -

अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता मे चयन हुआ
आदित्य गुप्ता का अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता 8 जुलाई 2025 को लखनऊ में चयन हुआ, जिसमें गुरु ज्ञान सिंह और गुरु दिनेश सिंह, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान चतुर बंदुआरी अखाड़े के मेरे अनुज कोच श्यामपाल पहलवान के शिष्य आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू का चयन 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक ग्रीस मे विश्व चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जब हम सभी को सूचना मिली, तो अखाड़े पर सभी पहलवानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष मनाया।

गोलू पहलवान के इस उपल्ब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
उनके पिता और कोच श्यामपाल को लोग फोन कर के और मिलकर बधाई दे रहे हैं।मुख्य रूप से दिनेश सिंह को बधाई मिल रही है।
अंतर्राष्ट्रीय पन्नालाल यादव पहलवान जी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच चंद विजय सिंह जी रमाकांत कोच चंद्रपाल पहलवान जिला अध्यक्ष पाल समाज, ज्ञान मौर्या प्रधान जी के सी यादव शेषनाथ साहनी, मुन्नीलाल यादव।





