Tag: #sports#news#gorakhpur#up

  • संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण –164 : गोरखपुर ग्रुप ने लखनऊ को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

    संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण –164 : गोरखपुर ग्रुप ने लखनऊ को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

    ब्रिगेडियर परिमल भारती ने विजेता टीम को दी बधाई, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की।

    गोरखपुर। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरीचौरा, गोरखपुर में आयोजित 44 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन फाइनल बास्केटबॉल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ ग्रुप को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि मेरठ ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने आगमन पर सबसे पहले क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया और ए.एन.ओ. एवं पी.आई. स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।

    ब्रिगेडियर भारती ने विजेता टीम गोरखपुर को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स खेल, अनुशासन और देशभक्ति – तीनों के प्रतीक हैं। वे देश के भविष्य के सशक्त निर्माता हैं।

    मैच के दौरान कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी, कैप्टन सी.पी. त्रिपाठी, चीफ ऑफिसर अनिल गुप्ता, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट अरुण यादव, सीटीओ अनिल कुमार सिंह, रश्मि पांडेय और सूबेदार मेजर एम. अब्राहम उपस्थित रहे।

    पूरा कार्यक्रम कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

  • भारत केशरी रामेश्वर ने बलिया के अर्जुन को किया चित, जीता एक लाख का इनाम, सिधुआपार विराट दंगल

    भारत केशरी रामेश्वर ने बलिया के अर्जुन को किया चित, जीता एक लाख का इनाम, सिधुआपार विराट दंगल

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिधुआपार के पंचायत भवन पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें यूपी, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न जनपदों के पहलवान दांव पेंच दिखाने को आए। दंगल में एक दर्जन से अधिक बड़ी कुश्तियां कराई गई। दंगल को रोमांचक बनाने के लिए हाथरस से आए भारत केशरी पहलवान रामेश्वर की कुश्ती पर एक लाख रुपए के पुरस्कार का ऐलान किया गया । बलिया के अर्जुन पहलवान ने उनसे हाथ मिलाया।भारत केसरी रामेश्वर ने अर्जुन को ढाई मिनट में चित कर एक लाख का इनाम जीत लिया।

    दंगल में कुल 90 जोड़ कुश्ती हुई जिसमें चालीस का फैसला हुआ।50 बराबरी पर रही। सबसे बड़ी कुश्ती भारत केशरी रामेश्वर, हाथरस व अर्जुन बलिया की हुई। रामेश्वर ने अर्जुन को चित कर एक लाख रुपए का पुरस्कार जीता।हाथरस के अमन और दिल्ली के सारिक की कुश्ती बराबर रही। डीएलडब्ल्यू वाराणसी के अर्जुन तथा मनोज निषाद महाराजगंज की कुश्ती भी काफी अच्छी रही जिसमें अर्जुन विजयी रहे। इसीप्रकार अनुज कृष्णानगर,गोरखपुर ने अनूप चतुर बंदुआरी को, कुंदन वाराणसी ने टाइगर जीयनपुर को,स्व. ब्रह्मदेव मिश्र अखाड़ा खजनी के अभिषेक ने शिव महाराजगंज को, भूअर अखाड़ा के समरपाल ने बलबीर महराजगंज को, विनोद हरियाणा ने सावन गाजीपुर को चारों खाने चित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। थाईलैंड चैंपियन पहलवान आदित्य यादव और रविन्द्र महराजगंज की कुश्ती बराबरी पर छूटी जबकि इस कुश्ती में दर्शक फैसला चाहते थे। धर्मेंद्र सोनभद्र व रमाशंकर वाराणसी, अमित कृष्णानगर व सर्वेश डीएलडब्ल्यू वाराणसी,अजय कृष्णानगर व रामजन्म वाराणसी, संदीप थलयाचक व विरेंद्र महराजगंज की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सभी पहलवानों ने बेहतर कला का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीनाथ तिवारी ने बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण कर पहलवानों का हाथ मिला दंगल का शुभारम्भ कराया। क्षेत्र के बुजुर्ग पहलवानों का माल्यार्पण कर व उनको साफा बांध आयोजक दिनेश पाण्डेय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही तथा सिधुआपार के पूर्व प्रधान गामा यादव ने किया।निर्णायक की भूमिका में हरेन्द्र सिंह पहलवान,मारकण्डेय यादव, ओमकार यादव तथा शैलेश यादव गोरखपुर रहे। जाने माने अखाड़े स्व. ब्रह्मदेव मिश्र अखाड़ा खजनी के संचालक कोच गिरिवर मिश्र तथा गोरखपुर के शत्रुघ्न राय अपने शिष्यों के साथ उपस्थित रहे। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाण्डेय ने सभी आगंतुक अतिथियों को सम्मानित करने के साथ ही उनका आभार व्यक्त किया।

    हरि प्रकाश पाण्डेय, चंदन पाण्डेय,विशाल पाण्डेय,देवेन्द्र पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, रिंकू मिश्र,मिथिलेश पाण्डेय,कंचन पाण्डेय,पिंटू पाण्डेय,जीत पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय ,राघवेन्द्र पाण्डेय आदि का सहयोग बेहतरीन रहा।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान व जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, पूर्व प्रधान हरि किशोर राय, शिक्षक नेता दिग्विजय उर्फ दिग्गू राय, समाजसेवी शैलेन्द्र राय उर्फ पिंटू, चंचल पाण्डेय, शिवशंकर यादव, राजेंद्र उर्फ रक्कम यादव,अतुल यादव, धीरेन्द्र तिवारी, अजीत राव, काशी नाथ राय,धर्मराज निषाद, पूर्व जिलापंचायत सदस्य शिवचन्द यादव,श्यामदेव यादव,मोतीचंद आदि गणमान्य अतिथियों के साथ सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

  • स्व० मौली पाण्डेय स्मृति अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    स्व० मौली पाण्डेय स्मृति अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    गोरखपुर। गत 30 जुलाई को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में ‘स्व.मौली पांडे’ की स्मृति में आयोजित under- 17 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुल लगभग 110 पहलवानों ने हिस्सा लिया। 10:30 बजे कुश्ती का शुभारंभ कर सायं 5:00 बजे समापन कर, मुख्य अतिथि पंकज कुमार सिंह महासचिव पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ,अध्यक्ष दिनेश सिंह जिला कुश्ती संघ,अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नालाल यादव, हीरालाल यादव, कैप्टन हरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव, माया शंकर शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह, जवाहर प्रसाद यादव, विवेकानंद तिवारी, आत्मा पांडे, गिरवर मिश्रा एवं सभी कुश्ती प्रेमियों द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया|

  • पहलवान अभिषेक यादव बने बड़हलगंज केसरी

    पहलवान अभिषेक यादव बने बड़हलगंज केसरी

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल स्व. राजित यादव एवं स्व. हिरावन यादव की स्मृति में आयोजित किया गया था।

    दंगल में कुल 13 जोड़ों ने भाग लिया। निर्णायक मुकाबला बडहलगंज क्षेत्र के महराजगंज गांव के अभिषेक यादव और खजनी के जितेंद्र यादव के बीच हुआ। जितेंद्र को हराकर पहलवान अभिषेक यादव ने बड़हलगंज केसरी का ख़िताब जीता।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने कहा कि नाग पंचमी के अवसर पर दंगल का आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने पूर्वजों को खेल के माध्यम से याद करना और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल के प्रति लोगों को जागरूक करना है ।

    निर्णायक हरेन्द्र यादव रहें। आयोजक मार्कण्डेय यादव एवं चुरावन यादव ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्री वैभवनाथ यादव, जितेन्द्र यादव, सुरेश यादव, पंकज यादव,गारद यादव, सोनू यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • मंडल क्रिकेट एसोसिएशन पर लगा आरोप

    मंडल क्रिकेट एसोसिएशन पर लगा आरोप

    गोरखपुर। नीरज कुमार यादव,  आर०एस० क्रिकेट एकेडमी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से  अवगत कराते व आरोप लगाते हुए बताया कि ‘मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष सफिक अहमद सिद्दकी के द्वारा ‘इण्टर क्लब क्रिकेट लीग’ ए० डिविजन व बी० डिविजन के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें 40 टिमों ने भाग लिया था और प्रत्येक टीम से एन्ट्री फीस के नाम पर 20,000/- लिया गया था, जिसका उद्घाटन मैच दिनांक 08.09.2024 को खेला गया था। फाइनल मैच ए० डिविजन का दिनांक 27.03.2025 को हुआ था और बी० डिविजन का फाइनल मैच दिनांक 21.03.2025 को हुआ था। उन्होंने विजेता टीम को 12000/- नगद इनाम व ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देने का कहा था, जिसके बाद फाइनल मैच हुए 3 महीना हो गया, परन्तु आज तक पुरस्कार वितरण नहीं हुआ है।

    यू०पी० टी 20 चैम्पियनशिप में एन्ट्री फीस 30,000/- लिया गया और ‘मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष द्वारा फाइनल नहीं कराया गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें दफाबेट ऑनलाइन वेटिंग की कम्पनी द्वारा बीच में टूर्नामेन्ट छोड़ कर भाग गयी थी, जिस पर सट्टेबाजी का आरोप लगा था।

    आतिफ कप प्रिमियर लीग मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सफिक अहमद सिद्दीकी के बेटे के नाम से आयोजन किया गया था, जिसमें एन्ट्री फीस 20,000/- लिया गया और मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा फाइनल नहीं कराया गया। जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया था।

    रेड चिल्ली टी-20 क्रिकेट लीग मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सफिक अहमद सिद्दीकी द्वारा बाहर से प्लेयर को बुलाकर मण्डल के नाम से क्रिकेट खिलवाया जा रहा था, जिसमें लोकल टीमों को, बाहर के प्लेयर को खेलने की अनुमति नहीं दी गयी, तो टीमों ने विरोध किया कि मण्डल के टीम में सभी प्लेयर बाहर के हैं, जिनका इण्टर क्रिकेट लीग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। इस प्रतियोगिता में मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा एन्ट्री फीस 20,000/- लिया गया और मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा फाइनल नहीं कराया गया। जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया था।

    आज दिनांक-12.06.2025 को गोरखपुर प्रिमियर लीग का आयोजन किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी की वहीं कम्पनी दफावेट जो यू०पी० टी 20 चैम्पियनशिप छोड़कर भाग गयी थी। वह दफावेट कम्पनी फिर गोरखपुर के सेन्ट एण्ड्रयूज महाविद्यालय के क्रिकेट ग्राउण्ड पर आज से फिर ऑनलाइन वेटिंग के जरिये मैच करा रहीं है। जिसमें गोरखपुर के अलावा अन्य राज्य के भी प्लेयर खेल रहें हैं और गोरखपुर के प्रिमियर लीग के नाम पर गोरखपुर के स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अन्याय हो रहा है।

    अतः उ०प्र० क्रिकेट एसोसिएशन के सी०ई०ओ० से सविनय निवेदन है कि उपरोक्त मामले को गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए खिलाड़ियों के पक्ष में कार्यवाही करने की कृपा करें।

  • प्रोफेशनल कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ हैं पूर्वांचल के पहलवान- बृजभूषण शरण सिंह

    प्रोफेशनल कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ हैं पूर्वांचल के पहलवान- बृजभूषण शरण सिंह

    “स्व.सदरजीत राय पहलवान की स्मृति में भव्य दंगल प्रतियोगिता”

    खजनी/ गोरखपुर। जाने माने नामी गिरामी राष्ट्रीय पहलवान को अपनी कुश्ती के कुशल दांव-पेंच से आसमान दिखाने वाले पूर्वांचल के पहलवान दुनियां में सर्वश्रेष्ठ हैं, जरूरत है समय के साथ बदलने की और उन्हें प्रोफेशनल कुश्ती के दांव-पेंच सिखाने की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में अंकों के आधार पर हार जीत के फैसले होते हैं। पहलवानों को उसी के अनुसार प्रशिक्षित किया जाना चाहिए यही समय की मांग है।

    इलाके के लोनावं गांव के अखाड़े में स्वर्गीय सदरजीत राय पहलवान की पूण्यस्मृति में 20 वें वर्ष आयोजित खुली दंगल प्रतियोगिता के दौरान उक्त विचार राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने रूद्रपुर खजनी के स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्र पहलवान द्वारा राष्ट्रीय पहलवान दारा सिंह को चैलेंज के साथ सिर्फ डेढ़ मिनट में निकाल दांव से अखाड़े में चित्त करने की घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि वे गोरखपुर में लंबे समय तक रहे हैं और सभी पुराने पहलवानों और अखाड़े पर उनके कारनामों से पूरी तरह से परिचित हैं। इस दौरान उन्होंने मेरठ के पहलवान शाकिर नूर और गाजीपुर के मुन्ना पहलवान का हांथ मिलाकर उनकी दंगल कराई जिसमें नूर पहलवान ने अंकों के आधार पर बाजी मारी, आयोजक राष्ट्रीय पहलवान एवं जिला पंचायत सदस्य अरविंद राय उर्फ बिट्टू ने उन्हें गदा भेंट देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथि विधायक श्रीराम चौहान ने इलाके के 100 से अधिक बुजुर्ग पहलवानों को अखाड़े पर बुलाकर उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    दंगल में महराजगंज के जितेंद्र और हरियाणा के अंकेड़ा दिल्ली के मंगल और गड़ैना के अभिषेक लोनावं के आकाश तथा देवरिया के दिव्यांशु वाराणसी के सन्नी और दिल्ली के संदीप इटौवा के ऋषभ तथा पक्कीबाग के विजय गाजीपुर के रितेश तथा दिल्ली के अभिषेक बड़गों के मोनू तथा बनारस के अजय पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम दिखाए, इसके साथ ही क्षेत्रीय तथा देश प्रदेश के दर्जनों पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव आजमाए। रोचक मुकाबले में भारत केसरी प्रदेश केसरी महिला और पुरुष पहलवानों के बीच कांटे का रोचक मुकाबला हुआ।

    महिला पहलवानों में आरती कानपुर से पलक बनारस, मीनू दिल्ली से खुश्बू गोरखपुर, प्रिया चतुरबंदुआरी से कल्पना कानपुर, प्रियंका चतुरबंदुआरी से अनिता कानपुर के पहलवानों के बीच भी कांटे का मुकाबला हुआ। खुली दंगल प्रतियोगिता में कुल 150 से अधिक जोड़ी के दर्जनों छोटे बड़े पहलवानों ने दांव आजमाए। इस दौरान क्षेत्र के नामी पहलवानों अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों को अखाड़े पर बुलाकर माला पहनाकर साफा बांधकर और अंगवस्त्र भेंट दे कर सम्मानित किया गया। संचालन उमेश राय पहलवान, शैलेश यादव ने किया तथा रेफरी के रूप में श्यामपाल बंदुआरी अखाड़े के कोच रमाकांत वीरबहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज, तथा ओंकार यादव कृष्णानगर अखाड़े के कोच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजक राष्ट्रीय पहलवान एवं जिला पंचायत सदस्य अरविन्द राय उर्फ बिट्टू राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

  • पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार राय ने हाफ मैराथन के लिए किया जनता का आह्वान

    पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार राय ने हाफ मैराथन के लिए किया जनता का आह्वान

    शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष, समाजसेवी व पूर्व छात्र संघ महामंत्री राजकुमार राय ने ‘शांति सेवा संस्थान’ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले हाफ मैराथन में व्यापक जनभागीदारी के लिए जनता से आग्रह करते हुए कहा कि, 7 अप्रैल 2025 पूर्वांचल मैराथन को सफल बनाने के लिए आप सब अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखें और इसे सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक शेयर लाइक और टैग करें… धन्यवाद।

  • विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

    विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

    ब्यूरो प्रभारी:  संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी/गोरखपुर। भटवली डिग्री कॉलेज प्रांगण में विराट दंगल का हुआ आयोजन। स्वर्गीय जनकराजी देवी की याद में विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया।
    सर्वप्रथम स्वर्गीय जनकराजी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया, उसके पश्चात पहलवानों के हाथ मिलवा कर दंगल का शुभ आरंभ किया गया। दंगल के अखाड़े में दूर-दूर आए हुए पुरुष व महिला पहलवानों का वजन लगभग 60 से 65 जोड़ कुश्ती हुई , जिसमें प्रमुख रूप से अंकित यादव, सुनील महाराजगंज वंदना यादव और आशिका आजमगढ़ को तथा धर्मेंद्र चौहान दिल्ली, पवन यादव रिजीनल स्टेडियम गोरखपुर बराबरी पर रहे। इस कुश्ती का हाथ मिलाकर सम्राट राकेश सिंह पहलवान ने कहा कि खेल से सरकार ने विभिन्न नौकरियां दे रही है इस तरह का आयोजन करने से इस समाज में नशा मुक्ति से बचाया जा सकता है और उनका उज्जवल भविष्य बन सकता है।
    आयोजक श्यामपाल पहलवान ने बताया कि विगत कई वर्षों से में हमारी माता जी की याद में दंगल का आयोजन करते आ रहा हूं और अनवरत करते रहूंगा। इस कार्यक्रम के संरक्षक जिला कुश्ती संघ गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने आयोजन चंद्रपाल पहलवान व श्याम पाल पहलवान को बधाई देते हुए कहा स्वस्थ रखने के लिए आप लोग अपनी माता जी की याद में हर वर्ष दंगल करा रहे हैं।

    विराट दंगल में पहलवान कि सबसे बड़ी कुश्ती जितेंद्र महाराजगंज आशुतोष चतुर्वांडवाने के बीच 10 मिनट हुई जो की बराबरी पर रही दंगल में भारी संख्या में दंगल प्रेमी धूप में खड़े होकर दंगल का आनंद ले रहे थे। वहीं आयोजक चंद्रपाल पहलवान जिलाध्यक्ष पाल महासभा ने सभी अतिथियों और क्षेत्र वासियों के संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया और कहा की क्षेत्र व समाज के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न होता है ।दर्शकों ने दंगल का खूब लुफ्त उठाया। उन्होंने कहा आप दोनों भाईयों को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं।

    उक्त अवसर पर नगर पंचायत उनवल के अध्यक्ष महेश दुबे, बांसगांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवसागर तिवारी,जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य राम बुझातारत पासवान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय सिंह, जनार्दन पाल डा.एच पाल, डा यशवंत पाल डॉ. सत्येन्द्र कुमार पाल, डॉ. हितेश सिंह, प्रबंधक बिट्टू सिंह अन्य सम्मानित व्यक्ति रहे मौजूद।

  • खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी,चेयरमैन ने विजेताओं को किया सम्मानित

    खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी,चेयरमैन ने विजेताओं को किया सम्मानित

    पीपीगंज/गोरखपुर। स्थानीय बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 फरवरी 2025 मंगलवार को हुआ ।प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि खेल से बच्चो के विकास में भी काफी मदत मिलती है।खेल खेलने से शरीर में फुर्ती बनी रहती हैं साथ ही खेल से हम स्वस्थ ज़िदगी जी सकते हैं।यह महाविद्यालय विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास में योगदान दे रहा है। महाविद्यालय के प्रबंधक जनाब कमाल जावेद ने कहा कि इंसान की ज़िंदगी में खेल काफी ज़रूरी होता है। खेल इंसान के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए जितना ज़रूरी हैं उतना ही मनोरंजन का अच्छा तरीका भी है।
    प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है साथ ही उनका सर्वांगीण विकास भी होता है । मंच संचालन डॉ रवि शंकर पाण्डेय ने किया व क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ राकेश प्रताप सिंह ने धन्यवाद दिया।
    100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रोशन सहानी ,द्वितीय स्थान संजीव,तृतीय स्थान लोरिक ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान रीमा यादव ,द्वितीय स्थान अंजना सिंह, तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में पुरुष संवर्ग में ने प्रथम स्थान रोशन सहानी,द्वितीय स्थान समरजीत एवं तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया।200 मीटर दौड़ महिला संवर्ग में ज्योति ने प्रथम ,रीमा यादव ने द्वितीय, शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ।400 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में रोशन सहानीने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लोरिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , 400 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान रीमा यादव , अंजना सिंह ने द्वितीय स्थान एवं ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाला फेंक में अमित कुमार ने प्रथम जितेंद्र ने द्वितीय , आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में प्रथम स्थान अमित कुमार , द्वितीय स्थान आकाश एवं तृतीय स्थान विश्वजीत ने प्राप्त किया।लंबी कूद पुरूष संवर्ग में प्रथम स्थान अमित कुमार ने द्वितीय स्थान रोशन,संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद महिला संवर्ग में शिखा सिंह ने प्रथम, रीमा यादव ने द्वितीय ,अंजना सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ओवरआल पुरुष वर्ग में रोशन एवं महिला वर्ग रीमा यादव विजेता रही।
    इस अवसर पर सभाषद वार्ड नं4 राघवेंद्र सिंह मंटू, वार्ड नं 9 बृजेश कुमार,महाविद्यालय के शिक्षक प्रो नित्यानंद ,डॉ रवि शंकर पाण्डेय , डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ संजीत कुमार सिंह ,डॉ देव नारायण पांडेय ,डॉ भानु प्रताप गुप्ता , डॉ अतुल कुमार शुक्ला , अनुराग राय,नितिन कुमार लाल,डॉ सुनील कुमार प्रसाद, डॉ प्रमोद कुमार ,डॉ करुणेंद्र सिंह , डॉ रूपम शर्मा, डॉ दीपमाला यादव, डॉ अनंत प्रकाश पाण्डेय ,डॉ विशाल रंजन त्रिपाठी , संदीप जायसवाल, डॉ रंजू यादव, प्रेमलता यादव, रेखा, साक्षी शाही व महाविद्यालय के कर्मचारी गण छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

     

  • पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक, गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मैराथन

    पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक, गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मैराथन

    पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक,
    गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश की दूसरा सबसे बड़ी मैराथन होने जा रहा है।

    यह मैराथन 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन है। यह मैराथन दिनांक 7.4.25 विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में गोरखपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के धावक हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस मैराथन में संपूर्ण पुरस्कार राशि ₹200000 हैं। यह मैराथन पुरुष एवं महिला दोनों के लिए है। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘शांति सेवा संस्थान’ के तत्वाधान में होने जा रहा है।

    उक्त जानकारी गोरखपुर के स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री राजकुमार राय ने बताया। श्री राय ने कहा कि “इस मैराथन का आयोजन दसवीं बार होने जा रहा है। धीरे-धीरे यह मैराथन गोरखपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल की एक पहचान बन गया है। विगत वर्षों में यह मैराथन 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित होती था, परंतु  धावको के विशेष आग्रह एवं कोच के दिशा निर्देश से यह मैराथन अब 7 अप्रैल 2025 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित होगी। क्योंकि अगस्त माह में धावकों को विशेष गर्मी से परेशानी होती थी और अब यह प्रतियोगिता आगामी वर्षों में भी इसी तिथि पर आयोजित होती रहेगी।

    श्री राय ने बताया कि “यह संस्था सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के संवर्धन हेतु संकल्पित है, जिस प्रकार परम पूज्य मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं और हर प्रकार से उनका प्रोत्साहन किया जा रहा है। इस खेलो इंडिया के मुहिम को बढ़ाने में यह मैराथन कर संस्था अपना भी योगदान कर रही है। आगे भी खिलाड़ियों के लिए शांति सेवा संस्थान सदैव तट पर रहेगी। यह मैराथन गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय चौक मोहद्दीपुर गांग चौक कूड़ाघाट मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय खोराबार बाईपास चिड़ियाघर बुद्ध विहार पार्ट सी मोड नौका विहार पैड अलीगंज छात्रसंघ चौक से गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आकर पुरस्कार समारोह संपन्न होगा प्रशासन की अनुमति के बाद रूट में परिवर्तन भी संभावित है। पूर्वांचल मैराथन का रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 से ही प्रारंभ है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.Purvanchal marathon.com पर सभी धावक कर सकते है।
    यह मैराथन पूर्ण रूप से आवासीय है, जिसमें संस्था द्वारा धावकों के लिए रहना,खाना एवं टीशर्ट निशुल्क दिया जाना है।

    श्री राय ने बताया कि यह मैराथन पूर्ण रूप से कुशल प्रशिक्षकों की देख रेख में कराया जाएगा। इस मैराथन में शासन, प्रशासन, डॉक्टर, ट्रैफिक के अधिकारीगण एवं नगर निगम की भूमिका अति महत्वपूर्ण रहती है, जिसके कारण धावकों एवं संस्था दोनों का उत्साहवर्धन और सहयोग होता है, जिसके लिए संस्था सदैव ऋणी है। साथ ही साथ श्री राय ने गोरखपुर के नगरवासियों से सहयोग का अपील किया ताकि यह पूर्वांचल मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक हो सके।