गोरखपुर 22 दिसंबर 2025। बाबा गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर इस माह एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। सहजनवां स्थित ग्रामीण स्टेडियम में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर सीएम कप उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर पुरुष हैंडबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता 25 से 27 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी।
यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में लीग कम नॉक आउट प्रणाली पर खेली जाएगी। इसकी रूपरेखा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय एवं पंकज पाण्डेय महासचिव उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव ने तैयार की है।
अमित पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडबॉल की स्पर्धा कॉलेज के बहुउद्देश्यीय हाल में होगी, जब कि खो-खो की भिड़ंत कॉलेज के खेल मैदान पर देखने को मिलेगी। हैंडबॉल में 18 मंडलों व यूपी पुलिस, एसएसबी, अमेठी हास्टल व साई सैफई, एन इ रेलवे सहित कुल 23 टीमें भाग लेंगी। दूसरी ओर खो-खो की प्रतियोगिता में 16 मंडलों व यूपी पुलिस, एसएसबी की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
गोरखपुर जैसे ऊर्जावान शहर में इन खेलों का आयोजन युवाओं के उत्साह को नई दिशा देगा।
उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर मंडल से उभरते खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगा। आज प्रेस वार्ता में खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव रविकांत जी गोरखपुर खेल परिषद के जिला सचिव प्रवीण पाण्डेय शुभम राय (विकास अधिकारी उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद), अरविन्द यादव (सचिव गोरखपुर हैंडबॉल संघ), भी मौजूद थे। इस पूरे आयोजन को गोरक्ष पीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) की स्वीकृति एवं आशीर्वाद प्राप्त है। तथा उन्होंने अपनी उपस्थिति के लिए भी स्वीकृति दी है।
इस पूरे आयोजन में सहजनवां विधायक माननीय प्रदीप शुक्ल जी के प्रमुख भूमिका में आयोजित की जाएगी।
गोरखपुर। बरेली के डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली 69वीं विद्यालीय प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुरभि सिंह व अनुज यादव गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खुशहाल प्रसाद स्मारक कन्या इंटर कालेज सराय गुलरिया सदर पूर्वी एकल व युगल तथा श्रीमती की छात्रा सुरभि सिंह अंडर-19 बालिका में शुक्ला ओझा बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैया सरदारनगर के छात्र अनुज यादव अंडर-14 में एकल व युगल में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अनुज यादव गत वर्ष प्रयागराज मे बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 में विजेता हुए थे।
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी ,खजनी गोरखपुर।
गोरखपुर। गुरु ज्ञानसिंह व्यामशाला चतुर बंदुवारी उनवल भटवली बाजार का शेर आदित्य गुप्ता ने अमेरिका में आयोजित अंडर 17 चैम्पियन सीप 55 केजी ग्रीको रोमन कुश्ती में अपना परचम लहराया है।
एक साधारण परिवार का लड़का जो अपने मेहनत और कुश्ती के सटीक दावपेच गांव के माटी में सीखकर अपना दमखम अमेरिका में आयोजित कुश्ती में भाग लेकर दिखाया है।
वह अन्त में मेडल जीतने में चूक गए लेकिन अपने शानदार खेल से सभी को अपना प्रतिभा दिखाकर अपने तरफ आकर्षित किया।
इन्होंने अपने खेल से गांव जिला प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोच NIS श्यामपाल के देखरेख में यह खिलाड़ी प्रैक्टिस करता था इस समय आर्मी हास्टल में चयनित है इनके पिता का नाम सुरेश गुप्ता है। इनके उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है वहीं चन्द्रपाल पहलवान, अभिषेक राजभर, इंद्रजीत पहलवान, मुलायम पहलवान, विनय, विराट, गोलू , गोल्डेन, ज्वाला पहलवान ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकानाएं दी है।