Tag: #sports#news#up#india

  • सैनिक स्कूल गोरखपुर के कैडेट्स ने 24वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता (जौनपुर) में शानदार प्रदर्शन किया

    सैनिक स्कूल गोरखपुर के कैडेट्स ने 24वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता (जौनपुर) में शानदार प्रदर्शन किया

    गोरखपुर। अप्रैल 2025, सैनिक स्कूल गोरखपुर के कैडेट्स ने जौनपुर में आयोजित 24 वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने 10 मीटर एयर राइफल एवं 10 मीटर एयर पिस्टल (सब यूथ महिला एवं पुरुष वर्ग) में भाग लिया। पूरी प्रतियोगिता की देखरेख शूटिंग इंचार्ज श्री शंभु थापा द्वारा की गई।

    प्रतिभागी कैडेट्स:
    10 मीटर एयर राइफल (सब यूथ महिला) – इवेंट नंबर OC189

    वैश्णवी अत्री
    वैश्णवी राजपूत
    प्रतिभा पाल
    अंशिका
    आर्या राय
    10 मीटर एयर राइफल (सब यूथ पुरुष) – इवेंट नंबर OC188

    ईशान
    10 मीटर एयर पिस्टल (सब यूथ पुरुष) – इवेंट नंबर OC192

    पुष्पेंद्र शर्मा
    अर्णव बाजपेयी
    परिक्षित पांडेय
    देवराज तल्याण
    10 मीटर एयर पिस्टल (सब यूथ महिला) – इवेंट नंबर OC193

    सिद्धि गुप्ता
    आदिति दीक्षित
    पदक विजेता:
    रजत पदक (Silver Medal): कैडेट प्रतिभा पाल – 10 मीटर एयर राइफल (महिला)
    कांस्य पदक (Bronze Medal): कैडेट सिद्धि गुप्ता – 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला)
    यह अवसर और मंच उन कैडेट्स के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा, जो साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। इस तरह की प्रतिभाओं को सामने लाने का श्रेय उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जाता है, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में सैनिक स्कूल गोरखपुर लगातार प्रगति कर रहा है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है।

    विद्यालय इन उपलब्धियों पर गर्व करता है और भविष्य में भी अपने कैडेट्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • गोरख यादव का विश्व कप तलवारबाजी में हुआ चयन

    गोरख यादव का विश्व कप तलवारबाजी में हुआ चयन

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    क्षेत्र के उज्जीखोर निवासी गोरख यादव का हंगरी के बुडापेस्ट में 28 मार्च से होने वाले तलवारबाजी विश्वकप प्रतियोगिता में चयन हुआ है ।उनके चयन होने पर परिजनों में काफी खुशी है शुभचिंतकों ने बधाई दी है ।
    सहजनवां तहसील क्षेत्र के उज्जीखोर निवासी फूलचन्द्र यादव के बेटे गोरख यादव पुणे के आर्मी स्पोर्ट इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग ले रहे है । गोरख यादव ने इससे पूर्व राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओ में मेडल जीतकर गोरखपुर तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है । गोरख यादव ने फोन से जानकारी दी की 28 से 31मार्च तक हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले तलवारबाजी विश्वकप प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ है । चयन की सूचना पर परिजनों एवं क्षेत्र में काफी हर्ष है । शुभचिंतक बधाई दे रहे है । उनके चयन पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला, प्रदेश आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, पूर्व विधायक देवनारायन उर्फ जीएम सिंह, पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह, चेयरमैन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दूबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, भाजपा नेता गोपाल गुप्ता, राम प्रकाश यादव सहित कई लोगो ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है ।

  • खो-खो वर्ल्ड कप: गोरखपुर की प्रीति निषाद भारतीय कैंप में चयनित

    खो-खो वर्ल्ड कप: गोरखपुर की प्रीति निषाद भारतीय कैंप में चयनित

    गोरखपुर: खो-खो के पहले वर्ल्ड कप का आयोजन 13 से 19 जनवरी तक दिल्ली में होना है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के कैंप में गोरखपुर की प्रीति निषाद का चयन हुआ है। कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।

    प्रीति निषाद मेडिकल कॉलेज रोड स्थित बरौली गांव की निवासी हैं। उनके पिता वीरेन्द्र निषाद राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। प्रीति की इस उपलब्धि पर गोरखपुर में खुशी का माहौल है।

    बधाई संदेश
    गोरखपुर शारीरिक शिक्षा अध्यापक महा परिषद के अध्यक्ष जय हिंद यादव, आलोक श्रीवास्तव, रतींद्र रंजन पांडेय, डॉ अरुणेंद्र राय, विनय जयसवाल, संतोष सिंह, और विवेकानंद मिश्र ने प्रीति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    यह उपलब्धि गोरखपुर के लिए गर्व की बात है और प्रीति के कठिन परिश्रम और प्रतिभा का प्रमाण है।

    https://youtu.be/uNms6UNSRPM?si=shhSwOiLnw6ec8Ki