बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज आज के समय में बच्चे शारीरिक श्रम कम कर रहे है ।अतःबच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलने में भी रुचि बनाए रखने के लिए इस तरह के खेल कूद का आयोजन स्कूल में होना अनिवार्य है। उक्त बाते बड़हलगंज विकास खण्ड के महुआपार में स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी में जिला पंचायत सदस्य और मानव शिक्षा सेवा संस्थान के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कही।
सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के अंतिम दिन का शुभारंभ शनिवार को सुबह 10 बजे हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आलोक गुप्ता और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फणीश्वर त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बैलून रेस , टाई रेस ,खो खो , कबड्डी, स्लो साइकिल रेस, लेमन रेस, सेक रेस, मेढक रेस, म्यूजिकल चेयर, लंबी रेस, रिले रेस ,इटिंग जिलेबी ,रस्सी कूद और रस्सा कसी की प्रतियोगिता हुई। फाइनल गेम होने के बाद सभी खेल के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आलोक गुप्ता और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फणीश्वर त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत दिया गया। और प्रबंधक बृजेश गुप्ता तथा प्रधानाचार्य सनी आर्या ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर चौतीसा के प्रधान आदर्श शाही, पंकज यादव डॉ अशोक गुप्ता , कृष्णा ,शिक्षक विनय गुप्ता, जानकी, नीरज, उषा, शिवानी, साक्षी, लक्ष्मी, आरुही, श्वेता, संजना, सोनम, शिवांगी, रिंकी, इशिका, प्रतिमा, डी के सर , सुजाता, बबिता , गिरिजा शंकर और सहयोगी मनोज उर्फ मंटू शाही, प्रदीप, सुरेंद्र, पार्वती सहित तमाम अभिभावक भी उपस्थित रहे।
बड़हलगंज) गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): स्थानीय विकास खण्ड के डेरवा स्थित आर ए एस चिल्ड्रेन स्कूल के पूर्व निदेशक स्व आलोक सिंह की स्मृति में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे पहले दिन क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई जिसके मुख्य अतिथि डॉ शरद चंद मिश्र थे ।
कार्यक्रम के दूसरे दिन समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्व आलोक सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
इसके बाद बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस दौरान उपस्थित बच्चों व अभिवावकों को सम्बोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के आगामी भविष्य हैं।यही बच्चे आगे चलकर देश की सेवा में अपना योगदान देंगे ।
पूर्व सभापति द्वारा वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये बच्चों को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को निखारने की जरूरत है।
विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक गणों को बच्चों में वैज्ञानिक ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।पूर्व विधायक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सभी के हैं।
आज के राजनीतिक परिवेश में भगवान के नाम पर राजनीति हो रही है।विकास पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।आज हमारा देश और प्रदेश हर स्तर से पिछड़ता जा रहा है।
शिक्षा के स्तर में गिरावट बेरोजगारी के बढ़ते स्तर बहुत चिंतनीय हैं।बच्चों के द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ राकेश पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही बच्चों में सामाजिक,सांस्कृतिक विकास की भावना विकसित होती है।आज बच्चों ने मेरा मन मोह लिया। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।
कार्यक्रम में अंत मे पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए सभी प्रति आभार प्रकट किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी, श्री राम आधार सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ओझा, पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, हर्ष सिंह, दयाशंकर सिंह,परमानंद दुबे, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, अजय दूबे, ज्ञानेंद्र मिश्र उर्फ कल्लू बाबा, लल्लन तिवारी, प्रदीप दुबे,केशव सिंह,अमीर यादव, पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, चंद्रभान शाही, कैलाश सिंह, सत्यसेन सिंह, पंचदेव यादव, अनिरुद्ध यादव पूर्व सब इंस्पेक्टर, अखिलेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे, संचालन संजीव निगम ने किया।
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ,
खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है – जय चौबे पूर्व विधायक,
संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा, मंजिल पाने में होगी आसानी – राकेश चतुर्वेदी,
बस्ती। जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य समारोह में उद्घाटन करने पहुंचे खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने विद्यालय के एमडी राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के साथ मां सरस्वती और पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे हुए अपने अतिथियों का मन मोह लिया।
मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है। साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन की ललक भी पैदा होती है। प्रतियोगिता के जरिए छात्र खेल के जरिए अपना करिअर संवार सकते है, और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा देश के नव निर्माण में खिलाड़ी छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने मैदान में उपस्थित रहकर खेल रहे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन दिया एवं उनके बीच हो रही प्रतियोगिता का अवलोकन किया।
एकेडमी के एमडी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा जिससे उन्हें मंजिल पाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। इससे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप भी बढ़ता है। छात्रों का भविष्य संवारने में पढ़ाई के साथ ही खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान है। खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, साईकल रेस, सहित कई प्रकार के इवेंट का आयोजन होगा। बच्चों का जलेबी रेस, गुब्बारा रेस काफी आकर्षक रहा। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने शिक्षकों के साथ बच्चों के बीच चल रही प्रतियोगिता का आनंद लिया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय को शुभकामना दी।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यदुवंशी जीत ने किया, कार्यक्रम में पुनीता त्रिपाठी, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय,जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय,तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल,अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस,शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।
गोला। उपनगर गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के समापन दिवस के अवसर पर बच्चों का गजब उत्साह देखने योग्य था। खेल उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोला सीओ रत्नेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि बीडीओ दिवाकर सिंह व थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
प्री प्राइमरी के बच्चों ने स्वागत गीत, स्वागत नृत्य एवं मार्च पास्ट करके स्वागत किया। चौथे दिवस के खेल में 50 मी० रेस, फ्राग जम्प रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, सैक रेस, बैलेन्स रेस, बैलून ब्लास्टिंग’ जम्प फार बाइट, साइकिल रेस वाटर स्पून रिले, रस्सा कस्सी, थ्री लेग रेस हिप अप बाल मार्बल इन दू बासकेट जैसे विविध खेलों का आयोजन हुआ। 50 मी० रेस में बालक वर्ग में अंकित पासवान,आलोक कुमार, बालिका वर्ग में श्रेया मिश्रा, शीतल गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। फ्राग जम्प में अरशद रेड हाउस श्रेयांसी येलो हाउस प्रथम रहे। स्लो साइकिल रेस में विराट कक्षा 1 स श्रेया जायसवाल कक्षा यूकेजी ब प्रथम रहे। बैलेंस रेस में आदर्श व दीपाली प्रथम रहे।
बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालयी शिक्षा में खेलों का विशेष महत्व है। बच्चों के अन्दर खेलों के द्वारा टीम भावना को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। विशिष्ट अतिथि बीडीओ दिवाकर सिंह व थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने कहा खेल में हार जीत लगी रहती है, खेल से हमें संघर्ष करने की सीख मिलती है। खेल हमें हारकर जीतने की कला सीखाती है। विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार व प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार व प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन कर खेलों के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि खेलों के विषय में मुहावरे बदल गए खेल कूद के साथ पढ़ोगे तो बनोगे लाजबाब । खेलकूद और पढ़ाई की जुगलवन्दी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। समस्त खेल आयोजन खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार, मनोज कुमार खेल प्रशिक्षिका अम्बिका त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डीके सिंह आए हुए सभी आगन्तुकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन करुणेश मिश्र व दुर्गेश धर दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर समन्वयक मनीष यादव, सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ शिक्षक राहुल चन्द, कुलदीप चन्द, प्रेम प्रकाश शुक्ला, शिवदत्त शर्मा, शिक्षिका आराध्या राय, पूजा त्रिपाठी, खुशबू दूबे आयुषी शाही,अनुश्री रिया,प्रिया मझवार,रितू ने अपना सहयोग प्रदान किया। साजो सज्जा कला शिक्षक प्रमोद मिश्र, किरण यादव, धीरेद्र आनन्द तथा योग शिक्षिका साधना त्रिपाठी ने किया।
एलपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन,
गोला।उपनगर गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसडीओ विद्युत वितरण सुशील वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अवर अभियन्ता अजय कन्नौजिया के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत करके मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की बैण्ड टुकड़ी के साथ अपने हाउस रेड, ग्रीन, येलो व ब्लू का परिचय मार्च पास्ट करते हुए दिया ।
दूसरे दिन के खेल उत्सव में जूनियर वर्ग की छात्र- छात्राओं के विविध खेल 100 मी रेस, बैलेन्स रेस, स्लो साईकिल रेस, स्किपिंग रेस, टेबल टेनिस निडिल एण्ड थ्रेड रेस, कबड्डी वालीवाल के साथ लूडो कैरम तथा चेस जैसे विविध इनडोर -आउटडोर खेल का आयोजन किया गया।
100 मी रेस में गौरव यादव रेड हाउस व उज्जवल पाण्डेय ब्लू हाउस विजेता रहे। स्किपिंग रेस में अंजलि सिंह और कबड्डी में 8 स के विद्यार्थी विजेता रहे। वालीवाल में 8 द वर्ग विजेता रहे। सभी मुकाबले संघर्षपूर्ण और रोमांचक थे। साइकिल रेस दर्शक के आकर्षण का केन्द्र था। खेल के अन्त में रस्सा कस्सी के माध्यम से बच्चों ने भरपूर आनन्द उठाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि हमारे जीवन में खेलकूद का काफी महत्व है विद्यालय स्तर से छात्रों के आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति खेल भावना से ही आती है। संस्था के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए जिससे नैसर्गिक विकास संभव है। प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने खेल महत्व के बारे बताते हुए कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग जिससे सर्वांगिण विकास होता है। प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है छोटे बच्चों द्वारा पूर्ण समर्पण, लीनता और सद्भावना के साथ खेल प्रदर्शन का यह क्षण आत्म विभोर कर देने वाला है। समस्त खेल का आयोजन खेल प्रशिक्षक सन्तोष कुमार, मनोज कुमार खेल प्रशिक्षिका अम्बिका त्रिपाठी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, साजो सज्जा कला शिक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा, धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन मे किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डी के सिंह ने सभी अतिथियो का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओ का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक मनीष यादव, सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ अब्दुल राशिद खान, अरविंद राय मनीष पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय, आलोक शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करुणेश मिश्र व दुर्गेश धर दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
गोला।लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल गोला बाजार में चल रहे वार्षिक खेलकूद उत्सव के चार दिवसीय आयोजन का आज प्रथम दिवस का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम का प्रारंभ गोला बाजार के उपजिलाधिकारी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू कुमार विशिष्ट अतिथि तहसील गोला के तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल खण्ड शिक्षाधिकारी उदय शंकर राय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा के गौरवमयी उपस्थिति में खेल उत्सव का प्रारम्भ हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, तथा छात्रों द्वारा खेल मशाल जलाकर खेल भावना से खेल खेलने का शपथ भी लिया गया
प्रथम दिवस पर सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं का वॉलीवाल, कबड्डी, 100 मी. रेस 200 मी० रेस, रिले रेस, बैलेन्स रेस, थ्रेड एण्ड निडल रेस, खो-खो, बैडमिटन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लाँग जम्प के अतिरिक्त चेस, टेबल टेनिस, कैरम तथा लूड़ो जैसी विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मी. रेस में वालिका वर्ग में रेड हाउस की शिप्रा सिंह ब्लू हाउस अनुप्रिया सिंह प्रथम रही, बालक वर्ग मे बिन्द्रेश यादव रेड हाउस, प्रतीक राय येलो हाउस प्रथम रहे। 200 मी० रेस में कृष्णा यादव रेड हाउस प्रीति यादव ग्रीन हाउस प्रथम स्थान पर रहे। खो-खो में कक्षा 9 स वर्ग तथा 10 द वर्ग की छात्राए सफल रहीं। कबड्डी में कक्षा 9 द 10 ब वर्ग वर्ग के छात्र सफल रहे अन्य खेल प्रतियोगिता में भी छात्रों ने उत्कृष्ट स्थान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग बताते हुए पढ़ाई के भी महत्व के बारें में रोचक जानकारी प्रदान की। विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और
उत्साहित रखता है खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है जिस धैर्य व साहस का विकास किया जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में कलात्मक एवं सृजनात्मक विकास होता है। प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है खेलों के माध्यम से स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका खेलकूद है जिससे शरीर और मन में ताजगी बनी रहती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता वर्मा व रेवरेण्ट डी के सिंह ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेलों का उचित संयोजन छात्र-छात्राओं के समग्र विकास में सहायक होता है। समस्त खेल आयोजन खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार मनोज कुमार खेल प्रशिक्षिका अम्बिका त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में हो रहा है। विद्यालय के समन्वयक मनीष यादव सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ शिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय शैलेष त्रिपाठी दुर्गेश धर दुबे अखिलेश सिंह रमेश कुमार यादव के के भट्ट विनय मिश्रा करुणेश मिश्रा मुकेश कुमार त्रिपाठी हरेन्द्र त्रिपाठी सत्येन्द्र कुमार मौर्य प्रमोद मिश्रा शिक्षिका अर्चना संतोष खुशबु श्याम दुलारी विजय लक्ष्मी पाण्डेय आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस खेल आयोजन में बेहतरीन समन्वय का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन करुणेश मिश्र ने किया।