Tag: Srishti Bharti

  • स्वतंत्रता सेनानी सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में पलक भारती बनीं चैंपियन, सृष्टि भारती ने डांस से जीता दिल

    स्वतंत्रता सेनानी सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में पलक भारती बनीं चैंपियन, सृष्टि भारती ने डांस से जीता दिल

     स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह जी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूरे शहर में इसकी चर्चा एवं प्रशंसा हो रही है। बालिका वर्ग के फाइनल में पलक भारती ने तनवी श्री को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खबर लिखे जाने तक खेला जाना बाकी था। मैच के दौरान सृष्टि भारती ने अपनी संस्कृति एवं भरतनाट्यम नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें एसएचओ थाना प्रभारी, उप महापौर खालिद हुसैन, महापौर कुमकुम देवी, खेल पदाधिकारी मुंगेर इत्यादि शामिल थे। आज रात्रि 12 बजे स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह जी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन भी होना है इस आयोजन में शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी का अहम योगदान इस पूरे आयोजन में हीरो राजन सक्रिय भूमिका निभाई है।

  • माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी फिल्म जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ से संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस गीत की भोजपुरी सिंगर सृष्टी भारती ने मधुर आवाज में गाया है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत में भोजपुरी की सुरीली सिंगर सृष्टी भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार जोड़ी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव मरून कलर और ब्लू कलर की साड़ी पहने देसी ठुमका लगाकर फैंस के दिल लुभा रही हैं और महफ़िल में शमां बाँध रही हैं।

    वीडियो सांग में दिखाया गया है कि गवना ना होने और ससुराल में पिया के नादान होने की बात से खिन्न माही श्रीवास्तव अपनी मुँहबोली भाभी से अपने व्यथा बताते हुए कह रही हैं कि..
    ‘आग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना…’

    लिंकः https://youtu.be/vWP0fi1IJ8Q?si=3jP7KdizihBsxhI7

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ हमारा यह सांग एंटरटेनमेंट का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है, जिसे ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! आप सभी ऑडियंस और फैंस से मेरी यही अपील है कि मुझ पर आप लोगों का ऐसे ही प्यार बना रहे।’