Tag: #ugc#kalakanoon#boycott#modi#savarn#police#bareli#up#followers#highlights#

  • अस्पताल संचालक की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

    अस्पताल संचालक की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

                 ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज : सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से दुर्गावती हॉस्पिटल बड़हलगंज और उसके संचालक डा.मनोज यादव के खिलाफ कथित रूप से भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में बड़हलगंज पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
    ___दुर्गावती अस्पताल बड़हलगंज के संचालक डा मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    एफआईआर के अनुसार, बड़हलगंज निवासी मनोज यादव पुत्र स्व. श्रीपति यादव दुर्गावती हॉस्पिटल के संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र एवं जरूरतमंद मरीजों का उपचार किया जाता है। आरोप है कि अवधेश मणि त्रिपाठी ने अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से अस्पताल और उसके संचालक के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अपमानजनक आरोप प्रकाशित किए। इन पोस्टों में अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
    मनोज यादव का आरोप है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री प्रसारित किए जाने से अस्पताल की प्रतिष्ठा और उनकी व्यक्तिगत छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने इसे अस्पताल को बदनाम करने का प्रयास बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
    तहरीर के आधार पर बड़हलगंज पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 173 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
    बता दें कि अवधेश मणि त्रिपाठी कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं।

  • UGC :अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है

    UGC :अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    UGC बिल 2026 का विरोध तेज हो गया है. अब इसमें अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य भी कूद गए हैं. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है मांग की है कि या तो इस बिल को वापस लिया जाए या फिर उन्हें इच्छामृत्यु की इजाजत दी जाए.

    #ऑपरेशन_बगावत #सवर्ण_रेजीमेंट #UGCकाला_कानून #जागो_ब्राह्मण_क्षत्रियों_सवर्णो_जागो #जातिवादी_भाजपा_मुर्दाबाद
    #UGC #UGC_RollBack #SupremeCourt #Unity
    भारतीय सवर्ण सेना

  • UGC मामले में कवि कुमार विश्वास की एंट्री

    UGC मामले में कवि कुमार विश्वास की एंट्री

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    कवि कुमार विश्वास ने भी UGC मुद्दे पर अपनी राय सामने रखी है।
    : उन्होंने दिवंगत कवि रमेश रंजन मिश्र की एक कविता साझा करते हुए अपनी भावना व्यक्त की। कुमार विश्वास द्वारा साझा की गई पंक्तियां इस प्रकार हैं-

    चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा,

     राई लो या पहाड़ लो राजा,

    मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूँ मेरा,

    रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा

  • उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर है. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का निलंबन

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर है. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का निलंबन

    लखनऊ डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर है. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने नाराजगी जताते हुए गणतंत्र दिवस पर अपना इस्तीफा सौंपा था, उनके खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया है।

    अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों विशेषकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया था.

  • UGC अपडेट ; IPS अधिकारी अभिषेक तिवारी का इस्तीफा

    UGC अपडेट ; IPS अधिकारी अभिषेक तिवारी का इस्तीफा

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    बड़ी खबर UGC को ले कर आ रही है कि दिल्ली के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी जो दिल्ली में नेशनल टेक्नोलोजी रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) में पदस्त है । सरकार की भेदभाव नीतियों ugc कानून की वजह से इस्तीफा दे दिया है।

    अभिषेक तिवारी  प्रदेश में बेहतर कार्यो के लिए 2 बार प्रेजिडेंट मैडल भी मिल चुका है, मध्यप्रदेश के बालाघाट सागर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके है।फिलहाल अभिषेक तिवरी जी का इस्तीफा कई स्तर पर मंजूर होना बाकी है।

  • UGC के नए नियम के विरोध में अब BJP से एक और बड़ी ख़बर

    UGC के नए नियम के विरोध में अब BJP से एक और बड़ी ख़बर

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

    लखबऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे;–

    बड़ी खबर

    लखनऊ भाजपा के 11 पदाधिकारियों के इस्तीफे।

    UGC के नए नियमों से आहत होकर दिया इस्तीफा , कहा- हमारे सवर्ण समाज के बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

    विरोध का सुदर्शन चक्र चल चुका है।

    बीजेपी का कुरुक्षेत्र उसके भीतर ही है।