Tag: #UP #CM #Yogi #breakingnews

  • सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए: सीएम योगी

    सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए: सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 1,231 करोड़ रुपये की 6,778 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
    मुख्यमंत्री ने युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को वितरित किया स्पोर्ट्स किट
    बोले सीएम- जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं
    सीएम का आरोप- जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है.
    अयोध्या में राम मंदिर का बनना देश की बहुसंख्यक आस्था की आवश्यकता की पूर्ति थी: मुख्यमंत्री
    अंबेडकर नगर/लखनऊ, 8 सितम्बरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए होता है। सत्ता विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि विरासत में नहीं मिलती है। जो लोग सत्ता को अपनी बपौती मानते थे, उन्हें भी पता चल गया है कि अब वो उत्तर प्रदेश में वापस नहीं आ पाएंगे, इसलिए षड्यंत्र रच रहे हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू कर दीजिए, डबल इंजन सरकार दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं।
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 1,231 करोड़ रुपये की 6,778 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट वितरित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि साढ़े सात वर्ष में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। अभी 60200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस में भर्ती कर रहे हैं। इसमें 15 हजार बेटियां हैं। ये भर्ती जैसे ही संपन्न होगी, वैसे ही पुलिस की 40 हजार और भर्ती निकालने जा रहे हैं। साथ ही बहुत जल्द अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 40 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का शिक्षा आयोग गठित हो चुका है। बेसिक, माध्यमिक, उच्च, तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षा में तेजी के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।
    सपा शासन में पुलिस भागती थी और गुंडे दौड़ाते थे
    सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में गुंडों की पूरी फौज थी, सपा के लोग उन्हें अपना शागिर्द मानते थे। जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है। सपा के लोगों को इसी में गौरव की अनुभूति होती है। सपा की सरकार में पुलिस भागती थी और गुंडे माफिया दौड़ाते थे। आज उल्टा हो गया है। माफिया भाग रहा है, पुलिस दौड़ा रही है। सुल्तानपुर एनकाउंटर पर इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं। लगता है जैसे उनकी दुखती नस पर हाथ रख दिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में डकैत के मारे जाने का सपा को बुरा लग रहा है।
    बेटियों से अन्याय करने वाले सपा के नेता
    सीएम योगी ने कहा कि एक बेटी, सबकी बेटी है। उसके सम्मान और रक्षा का दायित्व पूरे समाज का होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निषाद बेटी के साथ सपा के नेता ने क्या किया, किसी से छुपा हुआ नहीं है। निषाद बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी का सपा के लोग बचाव कर रहे हैं। कन्नौज में नाबालिग बेटी के साथ अन्याय करने वाला भी सपा का नेता है। उसको भी ये लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में दबंगई के बल पर गुंडे एवं माफिया गरीब और व्यापारी की जमीन पर कब्जा करते थे, लेकिन हमारी सरकार माफिया और गुंडों से जमीन जब्त कर गरीबों में बांटने का कार्य कर रही है।
    जाति के नाम पर लड़वाएंगे सपा व कांग्रेस के लोग
    सीएम योगी ने कहा कि बेटी और व्यापारी सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाले लोग गायब हो गए हैं, जो माफिया बचे हैं वो अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अगर कोई दुस्साहस करेगा तो उसका काम तमाम करने कार्य डबल इंजन की सरकार करेगी। सीएम योगी ने कहा कि जाति की राजनीति करने वाले लोग आम नागरिक की सुरक्षा में सेंध लगाना चाह रहे हैं। इन्हें जब भी सत्ता मिली, तुष्टिकरण किया और अराजकता फैलाई। पर्व और त्योहार के दौरान दंगा कराया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग जाति के नाम पर लड़वाने का कार्य करेंगे। यह हम सबके एकजुट होने और विकास की प्रक्रिया से जुड़ने का समय है।
    टांडा में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की हुई थी हत्या, लेकिन सुनवाई नहीं हुई
    सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के हर जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा पोषित माफिया की समानांतर सरकारें चलती थीं। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की टांडा में हत्या होती है और कोई सुनवाई नहीं होती है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त बन गया है। उन्होंने कहा कि विकास और लोककल्याण से सपा-कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का मानचित्र हम सबके सामने रखा है। इसके लिए उन्होंने 25 वर्ष की व्यापक कार्ययोजना भी रखी है। इसके अन्तर्गत डबल इंजन की सरकार हर हाथ को काम और हर खेत को पानी के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
    अगर आम जनता को छुआ तो पुलिस की लाठी ठीक कर देगी   सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का बनना देश की बहुसंख्यक आस्था की आवश्यकता की पूर्ति थी। उन्होंने कहा कि आज 15 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश में राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। 56 लाख गरीबों को मकान मिला है। 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं। हम जाति, मत, मजहब और चेहरा देखकर योजना नहीं चलाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के युवा अपना उद्योग लगाएं हमारी सरकार पहले चरण में पांच लाख तो दूसरे चरण में 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को जब कभी अवसर मिलता है तो आपस में उलझ पड़ते हैं, क्योंकि इन्हें पता है कि आम जनता को अगर छुआ तो पुलिस की लाठी उन्हें ठीक कर देगी।
    महाराजा सुहेलदेव के किले का करेंगे पुनरोद्धार
    सीएम योगी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार अंबेडकर नगर में महाराजा सुहेलदेव के किले का पुनरोद्धार करने जा रही है। इसके लिए हमारी सरकार एएसआई से बात करने जा रही है। महाराजा सुहेलदेव के किले में उनका भव्य स्मारक भी बनाएंगे।
    कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डॉ. संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर, गिरीश चन्द्र यादव, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ‘साधू’, विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय आदि मौजूद रहे।
    बॉक्स
    लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
    कार्यक्रम में 115 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल परियोजना। थाना अकबरपुर, बेवाना, अलीगंज, जलालपुर एवं अलीपुर तथा महिला थाना अंबेडकरनगर में हॉस्टल/ बैरक एवं विवेचना कक्ष। छत्रपति शाहू जी महाराज राजकीय पॉलिटेक्निक में ए.आई.सी.टी.ई. के मानकानुसार स्वीकृत कार्य। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 फैकल्टी आवास। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में कचरा निस्तारण संयंत्र। जिला चिकित्सालय में कम्प्रेहेन्सिव मेडिकल सर्जिकल एवं एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट। भीटी दोस्तपुर संपर्क मार्ग से कटरिया-मंशापुर तक एवं महरूआ से आनंदनगर-गोड्था मार्ग का सुदृढ़ीकरण। किछौछा दरगाह शरीफ, बाबा जगरदेव धाम, झारखंड बाबा मंदिर एवं राम-जानकी मंदिर टिकरिया का पर्यटन विकास। आईटीआई ममरेजपुर एवं आलापुर में आधुनिक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष। बसखारी किसान कल्याण केंद्र-अलीगंज चुंगी चिंतौरा मार्ग का नवीनीकरण। घाघरा नदी के दाएं तट स्थित ग्राम केवटला, पिपरियां एवं अन्य ग्राम समूहों की बाढ़ एवं कटान से सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग कार्य। भियांव कस्तूस्बा गांधी विद्यालय में छात्रावास। रामनगर एवं जहांगीरगंज में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय। नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज में कल्याण मंडप। अकबरपुर एवं कटेहरी में राजकीय नलकूप का लोकार्पण किया गया। शिलान्यास होने वाली परियोजनाएं
    कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना, राजकीय हाईस्कूल पहितीपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में मल्टीपर्पज हॉल, पुस्तकालय एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष राजकीय नर्सरी सीहमई कारीरात एवं डॉ. अंबेडकर राजकीय उद्यान अकबरपुर का जीर्णोद्धार संस्पना में वृहद गो संरक्षण केंद्र सीएचसी अकबरपुर, कटेहरी एवं जलालपुर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट महरुआ-मिझौड़ा-यादवनगर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) एवं अकबरपुर-गौहनिया मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण दरबन झील, श्रवण धाम एवं टांडा के महादेव घाट का पर्यटन विकास • अशरफपुर किछौछा जलापूर्ति परियोजना घाघरा के दाएं तट स्थित इल्फातगंज, पटेलनगर, सलारगढ़ हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य टांडा-मुबारकपुर की सुरक्षा हेतु निर्मित डैम्पनर संख्या-22, 23 एवं 24 की पुनरुद्धार परियोजना अकबरपुर, कटेहरी, टांडा एवं आलापुर में राजकीय नलकूप का शिलान्यास।

  • बुलडोजर को फिर से मुद्दा बनाना अखिलेश यादव की बड़ी गलती,

    बुलडोजर को फिर से मुद्दा बनाना अखिलेश यादव की बड़ी गलती,

    यूपी उपचुनाव में भारी पड़ सकते हैं योगी
    बुलडोजर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

  • युद्धस्तर पर हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

    युद्धस्तर पर हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

    युद्धस्तर पर हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

    निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/ दाउदपुर फ्लाईओवर और सिक्सलेन मार्ग का निरीक्षण किया सीएम योगी ने

    सीएम का निर्देश, सुनिश्चित करें कि जलजमाव न हो, नाले को कवर्ड कर फुटपाथ की तरह बनाएं

    गोरखपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/ दाउदपुर फ्लाईओवर और सिक्सलेन मार्ग का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर करने की हिदायत देते हुए दो टूक चेतावनी भी दी। कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण की भौतिक प्रगति जानने के साथ ही इसके लेआउट मैप का भी अवलोकन किया। सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। साथ ही मार्ग के दोनों तरफ के नालों को इस तरफ बनाया जाए जिससे कहीं भी जलजमाव की समस्या न आने पाए। यदि जलजमाव हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि जनता को तनिक भी असुविधा न होने पाए। इसके लिए सर्विस लेन को भी तेजी से तैयार कर लिया जाए। साथ ही नाले को कवर्ड कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इसका इस्तेमाल फुटपाथ के रूप में किया जा सके। सीएम योगी ने निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। यदि कहीं कोई खामी मिली तो सख्त कार्रवाई तय है।

    मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशानिर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंजू नाम की एक महिला की समस्या भी सुनी। उन्हें जमीन का तत्काल मुआवजा देने के साथ ही सुविधानुसार प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

  • मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा,

    मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा,

    सीएम योगी का निर्देश-

    *50 वर्ष से अधिक पुराने सेतुओं का निरीक्षण कराएं, सुरक्षित न हो तो तत्काल बंद कराएं यातायात: मुख्यमंत्री*

    *मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा, कहा गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं*

    *सड़क हो या सेतु निर्माण, स्वीकृति से पहले लोक महत्ता/आवश्यकता की परख करें: मुख्यमंत्री*

    *हर दिन हो रहा 09 किमी मार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण, हर दिन गांवों में बन रही 11 किमी नई सड़क*

    *कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्गों की तत्काल कराएं मरम्मत: मुख्यमंत्री*

    *ब्लॉक मुख्यालयों को 02 लेन रोड कनेक्टिविटी देने का कार्य यथाशीघ्र पूरा कराएं: मुख्यमंत्री*

    *मुख्यमंत्री का निर्देश, अन्य जिला मार्ग में आधी सड़कें FDR तकनीक से बनाई जाएं*

    *आमजन की सुविधा के लिए बदलेगा सड़कों के चौड़ीकरण का मानक, मुख्यमंत्री ने मांगा प्रस्ताव*

    *परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता पर मुख्यमंत्री का जोर, कहा, DPR के साथ ही तय हो काम शुरू होने और समाप्त करने की तिथि*

    *नवाचार को अपनाएं, आईआईटी जैसे संस्थानों को जोड़ें: मुख्यमंत्री*

    ● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और निर्माणकार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश:-*

    ● विगत 07 वर्षों में प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्ष 2017 के सापेक्ष आज 2024 में स्टेट हाइवे 7002 किमी से बढ़कर 10214 किमी हो गया है, जबकि ग्रामीण मार्गों की लंबाई 1,87,517 किमी से बढ़कर 1,93,581 किमी हो गई है। इसी प्रकार, प्रमुख जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों का संजाल में भी विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 09 किमी मार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हो रहा है और हर दिन गांवों में लगभग 11 किमी नई सड़क बन रही है। विकास के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रदेश में सड़क निर्माण की यह गति अभूतपूर्व है। इसे और बेहतर करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

    ● 50 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले प्रदेश के सभी सेतुओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण कराया जाए। उनके सुपर स्ट्रक्चर/पियर की स्थिति, सेतुओं के वाटर-वे में ब्लाकेज, पियर के साइड में स्कावर होल, सेतु के एबटमेन्ट ढाल एवं बोल्डर का परीक्षण कराया जाना चाहिए। निरीक्षण के समय कोई सेतु असुरक्षित नज़र आता हो तो तत्काल उसे यातायात के लिए बंद किया जाए। स्थानीय जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें।

    ● आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपदों में इनसे जुड़े मार्गों को शतप्रतिशत गड्ढामुक्त किया जाए। 15 जुलाई तक यह कार्य पूरा करा लिया जाए। ऐसे मार्ग, जहां जलभराव होता है, उन स्थानों पर जल निकासी की व्ययस्था सुनिश्चित की जाए।

    ● ब्लॉक मुख्यालयों को 02 लेन सड़क की कनेक्टिविटी देने का संकल्प समय से पूरा होना चाहिए। यह संतोषप्रद है कि कुल 165 में से 143 मार्गों का निर्माण पूरा हो गया है, यथाशीघ्र अवशेष कार्यों को भी पूरा कर लिया जाए।

    ● प्रदेश के अंतरराज्यीय तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों पर भव्य द्वार बनाने का कार्य तेजी के साथ पूरा कराएं। जहां भूमि की अनुपलब्धता हो, तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। द्वार सीमा पर ही बनाए जाएं। यह आकर्षक हों, यहां प्रकाश व्यवस्था भी अच्छी हो।

    ● यह सराहनीय है कि देश में सर्वप्रथम यूपी पीडब्ल्यूडी द्वारा FDR निर्माण तकनीक का प्रयोग किया गया। जनपद उन्नाव में FDR का कार्य पुराने मार्ग को रीसाइकिल कर सीमेंटेड बेस एवं कानपुर देहात में एडिटिव का प्रयोग कर निर्माण कार्य कराया गया था। यह अच्छा प्रयोग था। हमारा प्रयास हो कि अन्य जिला मार्गों में बनने वाली कुल सड़कों का आधा इसी तकनीक से बनाया जाए। नवाचारों को अपनाएं।

    ● मार्ग पर वर्तमान PCU पर प्रतिवर्ष होने वाली बढ़ोत्तरी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विभिन्न श्रेणी के मार्गो के चौड़ीकरण के मानकों को और बेहतर किया जाना चाहिए। सड़कें और चौड़ी हों, इससे आवागमन और अधिक सुविधाजनक होगा। नई सड़क पर बरसात से कटान हो तो उसका सुधारीकरण तत्काल कराया जाए।

    ● सड़क और सेतु हो अथवा आमजन से जुड़ी अन्य निर्माण परियोजनाएं, स्वीकृति देने से पहले उसकी लोक महत्ता का आंकलन जरूर किया जाए। विकास में संतुलन सबसे आवश्यक है। पहले आवश्यकता की परख करें, प्राथमिकता तय करें, फिर मेरिट के आधार पर किसी सड़क अथवा सेतु निर्माण की स्वीकृति दें। विकास कार्यों का लाभ सभी 75 जनपदों को मिले।

    ● यह संतोषजनक है कि राज्य सेतु निगम द्वारा विगत 07 वर्षों में 270 नदी सेतु, 115 आरओबी, 10 फ्लाईओवर सहित जनहित से जुड़ी 395 परियोजनाओं को पूरा किया गया है। सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और राजकीय निर्माण निगम में विशेषज्ञों की तैनाती की जाए। कहीं भी मानव संसाधन की कमी न हो। कैपेसिटी बिल्डिंग करें। आईआईटी जैसे संस्थानों को भी जोड़ें।

    ● प्रत्येक परियोजना के लिए समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। DPR को अंतिम रूप देने के साथ ही कार्य प्रारंभ करने और समाप्त होने की तिथि सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए और फिर इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

  • लखनऊ: 5 KD सीएम आवास पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक…

    लखनऊ: 5 KD सीएम आवास पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक…


    कांवड़ यात्रा-मोहर्रम को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग
    मुख्य सचिव मनोज कुमार,प्रमुख सचिव गृह दीपक कुमार…
    DGP प्रशांत कुमार,ADG एलओ ऑर्डर अमिताभ यश रहे मौजूद
    नगर विकास विभाग और ऊर्जा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद.
  • CM योगी ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून व्यवस्था

    CM योगी ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून व्यवस्था

    उत्तर प्रदेश-
    CM योगी ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के संबंध में रविवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को दिशा निर्देश जारी किये –
    स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता सामूहिक जिम्मेदारी-CM
    कांवड़ यात्रा हो या मुहर्रम, आस्था का सम्मान, नई परंपरा को अनुमति नहीं-CM
    दूसरे की धार्मिक भावना को आहत करने वालों के साथ कड़ाई से निपटें-CM
    धार्मिक यात्राओं/जुलूसों में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं-CM
    कांवड़ यात्रा का पारंपरिक हिस्सा है नृत्य-संगीत, लेकिन तय सीमा से अधिक तेज न बजाएं-CM
    अंतर्विभागीय समन्वय के साथ 01 से 31 जुलाई तक चलेगा प्रदेशव्यापी संचारी रोग अभियान..
    संचारी रोग नियंत्रण अभियान में इस बार स्टॉप डायरिया का संकल्प भी शामिल..
    ओवरसाइज डीजे हो या ताजिया को नहीं मिलेगी अनुमति..
    कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि का खरीद-बिक्री न हो-CM
    अगले तीन माह तक न हो स्वास्थ्य विभाग और बाढ़ राहत एवं बचाव से जुड़े अधिकारियों/ कर्मचारियों का स्थानांतरण-CM
    प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के भाव से जुड़ेगा उत्तर प्रदेश-CM