ऑल इंडिया आशा बहु कार्यकर्त्री कल्याण सेवा समिति के आह्वान पर सहजनवा ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस धरने का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष शारदा देवी ने किया।
आशाओं ने मांग की कि आशा योजना को स्थाई रूप से लागू किया जाए और इसका मूलभूत ढांचा सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना में 60 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार तथा 40 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार द्वारा वहन की जानी चाहिए। साथ ही आशा फैसिलिटेटर्स को महंगाई सूचकांक के आधार पर 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन एवं यात्रा भत्ता दिया जाए तथा सेविकाओं को 26 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाए।
धरना स्थल पर कुसुम, रेखा, शशिकला, निर्मला, तारा, परमिला, सुधा यादव, अर्चना, संगीता, दिव्या, ज्ञानमती, गुड़िया, शकुंतला, अनिता, सुनीता, फूलमती, मंगलावती, सपना, नीलम गुप्ता, मंजू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में आशा बहु उपस्थित रहीं।
आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
Leave a Reply