प्रेरणा एप अभियान के तहत गुरुवार को नायब तहसीलदारों ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने प्राथमिक विद्यालय सुरगहना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदरी तथा प्राथमिक विद्यालय अखुआपार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति काफी कम पाई गई। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक मिली तथा मध्यान्ह भोजन बनता हुआ पाया गया।
प्राथमिक विद्यालय सुरगहना में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले, जिसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेज दी गई है।
वहीं नायब तहसीलदार राम सूरज ने प्राथमिक विद्यालय सहीजना, बनगांवा, जिगिना और भरवल का निरीक्षण किया। यहां भी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा से कम रही। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित मिली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें, ताकि छात्र उपस्थिति में सुधार हो सके।
Leave a Reply