लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता बैंकॉक

से लखनऊ पहुंचे यात्री के बैग में विदेशी सोना बरामद।
फ्लाइट संख्या एफडी 146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था यात्री।
पकड़े गए संदिग्ध बैग में 1 किलो सोने की एक ईट समेत 1 रिंग बरामद।
पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 73 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट एफडी 146 के यात्रियों के सामान की नियमित जांच के दौरान बेसमेंट क्षेत्र में चेक-इन बैगेज की स्कैनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं होने पर एक बैग को क्रॉस मार्क किया गया।
कस्टम अधिकारियों ने बैगेज बेल्ट नंबर 02 के पीछे, अराइवल हॉल में हेल्प डेस्क के बगल वाली सीट बेंच पर पड़ा एक भूरे रंग का छोटा बैग बरामद किया।
उस बैग को अंदर ले जाया गया और जांच की गई जिसमें एक सोने की ईंट जिसका वजन 1 किलो था और एक सोने की अंगूठी जिसका वजन 3.750 ग्राम था, उसे बरामद कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *