मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आदिशिल्पी

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आदिशिल्पी  विश्वकर्मा जी की जयंती केंद्रीय कार्यशाला में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी| श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर केंद्रीय कार्यशाला परिसर को झालरों एवं फूलों की लड़ियों से सजाया गया था| विश्वविद्यालय के मा. कुलपति प्रो जय प्रकाश सैनी ने केंद्रीय कार्यशाला स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया| इसके साथ ही मा. कुलपति प्रो सैनी ने केंद्रीय कार्यशाला परिसर में विश्वकर्मा जयंती से गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े का भी उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्वकर्मा कौशल विकास जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्पेंट्री कार्यशाला में एक सप्ताह के कार्पेंट्री कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी इस मौके पर शुभारभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23.09.2024 तक चलेगा जिसके अंतर्गत प्रशिक्षुओं को कार्पेंट्री से संबंधित विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विश्वकर्मा दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-हवन के साथ श्री विश्वकर्मा पूजन संपन्न हुआ| विश्वकर्मा पूजन में मुख्य रूप से कुलपति प्रो जे पी सैनी के अतिरिक्त विभागाध्यक्ष यांत्रिक अभियंत्रण प्रो जीउत सिंह, कार्यशाला अधीक्षक अंजनी कुमार सिंह, प्रो पी के सिंह, प्रो एस पी सिंह, प्रो बी के पांडेय, डॉ प्रभाकर तिवारी, डॉ सुनील यादव, डॉ प्रशांत सैनी, डॉ धीरेंद्र सिंह, डॉ हरीश चंद्र, डॉ अभिजित मिश्र सहित अधिष्ठातागण, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे| कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं कार्यशाला अधीक्षक अंजनी कुमार सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन से हुआ| कार्यक्रम के आयोजन में विवेक कुमार यादव,  बृजेश सिंह, अजय कुमार मिश्र, गोपाल लाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार यादव, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, प्रवीण कुमार, कैलाश प्रकाश शर्मा, श्री तैयब अली, अमर सिंह चौहान, राजेश कुमार शर्मा, राधेश्याम, समरजीत, लालमणि, सुरेन्द्र, दीपक, एवं श्री हरिश्चंद्र की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *