Category: न्यूज़

Your blog category

  • Indus Waters Treaty पर पाकिस्तान की दलील कमजोर, भारत के पास अमेरिका-रूस-चीन का उदाहरण

    Indus Waters Treaty पर पाकिस्तान की दलील कमजोर, भारत के पास अमेरिका-रूस-चीन का उदाहरण

    Indus Waters Treaty लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का एक बड़ा मुद्दा रहा है। पाकिस्तान अक्सर इस समझौते के पालन को लेकर भारत पर आरोप लगाता है, लेकिन आतंकवाद और सीमा पार गतिविधियों पर अपनी भूमिका को लेकर वह चुप्पी साध लेता है। इसी बहस के बीच एक अहम तथ्य यह भी है कि दुनिया की कई बड़ी ताकतों ने अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप पुराने समझौतों को बदला, रोका या समाप्त किया है।

    भारत की स्थिति को समझने के लिए यह देखना जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में कोई भी देश अपने दीर्घकालिक हितों, सुरक्षा और रणनीतिक जरूरतों से ऊपर किसी समझौते को नहीं रखता। यही कारण है कि अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के उदाहरण सिंधु जल समझौते की बहस में महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

    पाकिस्तान की दलील और भारत की रणनीतिक स्थिति

    Indus Waters Treaty पाकिस्तान का आरोप है कि भारत सिंधु जल समझौते की भावना के अनुरूप व्यवहार नहीं कर रहा। हालांकि भारत का तर्क रहा है कि यह समझौता आपसी विश्वास और क्षेत्रीय शांति की भावना पर आधारित था, लेकिन पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पार आतंकवाद, उकसावे और अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों ने इस भरोसे को कमजोर किया है।

    Indus Waters Treaty : भारत के लिए यह केवल जल बंटवारे का मामला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, ऊर्जा जरूरतों, कृषि विकास और जल संसाधनों के न्यायसंगत उपयोग का भी प्रश्न है। ऐसे में भारत यह सवाल उठाता है कि जब पाकिस्तान खुद समझौते की मूल भावना का सम्मान नहीं करता, तो केवल भारत से ही सख्त पालन की अपेक्षा क्यों की जाए।

  • अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो जेसीबी और तीन डंपर सीज

    अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो जेसीबी और तीन डंपर सीज

                ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीनों और तीन डंपरों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल और नायब तहसीलदार जयप्रकाश के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।
    नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने बताया कि उपजिलाधिकारी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि गोला-बड़हलगंज मार्ग स्थित महुलिया पोयल गांव के एक खेत में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची, जहां एक जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी और दो डंपरों में मिट्टी लदी हुई थी। टीम ने संबंधित लोगों से खनन की अनुमति और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन कोई भी वैध अभिलेख नहीं दिखाया जा सका।
    इसके बाद टीम ने आसपास के क्षेत्र में भी निरीक्षण जारी रखा। जांच के दौरान चौतीसा गांव के समीप एक अन्य खेत के किनारे एक और जेसीबी तथा एक डंपर खड़ा मिला। यहां भी खनन कार्य से संबंधित कोई वैध अनुमति या कागजात उपलब्ध नहीं थे। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों जेसीबी और तीनों डंपरों को कब्जे में लेकर गोला तहसील परिसर पहुंचाया और उन्हें सीज कर दिया।

    अधिकारियों ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बिना वैध अनुमति के खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    वहीं क्षेत्र के कई ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन की गतिविधियां चल रही हैं। उनका आरोप है कि समय-समय पर कार्रवाई तो होती है, लेकिन इसके बाद फिर से अवैध खनन शुरू हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल छापेमारी तक सीमित रहने के बजाय नियमित निगरानी और स्थायी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

  • गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र

    गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र

              ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज गायत्री परिवार शाखा बड़हलगंज के तत्वावधान में बुधवार को सुबह से देर रात तक गायत्री जयंती, गंगा दशहरा तथा पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। देव पूजन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप, युग संगीत, युग संदेश, गायत्री महायज्ञ, दीपयज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिजनों ने भाग लेकर पूज्य गुरुदेव के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    गायत्री शक्तिपीठ, बाईपास रोड बड़हलगंज पर सायंकाल आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन एवं सामूहिक गायत्री मंत्र जप से हुआ। इसके बाद सामूहिक गायत्री चालीसा पाठ, युग संगीत एवं युग संदेश प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में दीपयज्ञ, महापूर्णाहुति और महाप्रसाद के साथ आयोजन संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार और दीपों की आभा से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
    इसी क्रम में गायत्री प्रज्ञा पीठ रचनात्मक प्रकोष्ठ, सिधुआपार (दक्षिणांचल) में प्रातःकालीन सत्र में देव पूजन, युग संगीत, युग संदेश तथा गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित परिजनों ने गायत्री साधना और यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज में नैतिक जागरण का संदेश दिया।
    वहीं मां सरयू के पावन तट स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ, बड़हलगंज में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ गायत्री जयंती समारोह मनाया गया। यहां देव पूजन, संगीत, युग संदेश, गायत्री महायज्ञ तथा महापूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने इसे आत्मशुद्धि, संस्कार जागरण और लोकमंगल की भावना से जुड़ा प्रेरक आयोजन बताया।
    गायत्री परिवार के लक्ष्मी नारायण गुप्ता , सुबास विश्वकर्मा, विरेंद्र जायसवाल एवं बसंत गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि गायत्री जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नयन, सद्भाव, संस्कार और समाज निर्माण का संदेश देने वाला महापर्व है। कार्यक्रमों में महिला मंडल, युवा प्रकोष्ठ, गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • बड़हलगंज के डाँ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट  के पद पर हुआ चयन

    बड़हलगंज के डाँ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट के पद पर हुआ चयन

             ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज गोरखपुर निष्पक्ष टुडे बड़हलगंज उपनगर के सर्राफा व्यवसायी व पत्रकार हरिश्चंद सोनी के पुत्र डॉ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रुप में चयन हुआ है। वह अब एम्स में अपनी सेवा देंगे।

    उपनगर बड़हलगंज के गोला मोहल्ला निवासी हरिश्चंद सोनी के 24 वर्षीय पुत्र डाँ हितांशु सोनी ने बीते दिनों एम्स गोरखपुर द्वारा जूनियर रेजिडेंट के 4 पद हेतु निकाली गई वैकेंसी में अपना आवेदन किया था, जहां पर एग्जाम पास करने के बाद अंतिम 20 लोगों को इंटरव्यू के बुलाया गया था, जिनमें से इनका चयन किया गया, जिनमें डाँ हितांशु सोनी का भी नाम है। बता दें कि हितांशु की प्राथमिक शिक्षा बड़हलगंज के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई है। उन्होंने उदयपुर के पैसेफिक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री अप्रैल 2026 में पूर्ण की और अब वह एम्स गोरखपुर से अपनी सेवा जनता को समर्पित करेंगे। उनके चयन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, शेखर चंद सर्राफ, श्रीनिवास सोनी,मुरारी लाल सर्राफ, आकाश पटवा, गंगा सोनी, सोहन सोनी, श्रीराम, पत्रकार अखिलेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, पत्रकार दुर्गेश वर्मा,विनोद सोनी श्री राम जायसवाल आदि ने बधाई दी है।

  • रक्तदान करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता – प्रीति उमर

    रक्तदान करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता – प्रीति उमर

     विश्व रक्तदाता दिवस पर जनसेवा संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर
    चेयरमैन प्रीति उमर ने किया शुभारम्भ
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज:सामाजिक कार्यों के जरिये अपनी पहचान बनाने वाली संस्था जनसेवा ने बड़हलगंज में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर आयोजित इस कैंप का फीता काट कर शुभारम्भ किया।
    रविवार को बड़हलगंज में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करते हुये चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि “रक्तदान महादान”, एक ऐसा कार्य है जो जीवन बचाने और हमारे समाज में स्थायी बदलाव लाने की शक्ति रखता है। जनसेवा संस्था के अध्यक्ष महेश उमर ने कहा कि रक्तदान समाज के लिए शक्ति, करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का सर्वोच्च माध्यम है।
    कार्यक्रम की शुरुआत अपने रक्तदान से करते हुए जनसेवा के महामंत्री सन्तोष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जुनून और उत्साह के साथ सेवा भाव का एक माध्यम है। रक्तदान के लिए युवाओ को आगे आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आपका एक यूनिट रक्त, कई जरूरतमंद लोगों के लिए जीवन मंत्र बन सकता है।
    रक्त दान शिविर में सभासद रामदास मद्धेशिया, दीपक शर्मा, प्रियांशु पटवा, प्रकांत उमर, राजा शर्मा आदि ने रक्त दान किया। ब्लड बैंक के संचालक मनोज मद्धेशिया ने रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु जनसेवा संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन जरूरी है, तभी रक्त की आवश्यकता के सापेक्ष रक्त की उपब्धता और जीवन की सुरक्षा संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि रक्तदान के बाद कमजोरी एक भ्रांति है डोनेट किये हुए रक्त की आपूर्ति शरीर अपने आप 24 से 48 घंटे में कर लेता है। शिविर में रक्तदान के माध्यम से 42 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ।
    इस अवसर पर डा रमेश चंद, शिवम सोनी, संजय पटवा, मनोज निगम, उमेश यादव, विकास गौड़, रचित उमर आदि मौजूद रहे।

  • प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन, डीएम-एसएसपी ने पत्रकारों के सवालों का दिया जवाब

    प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन, डीएम-एसएसपी ने पत्रकारों के सवालों का दिया जवाब

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में शहर के विकास, ट्रैफिक, साइबर अपराध और कानून व्यवस्था पर खुली चर्चा, पत्रकारों ने उठाए जनहित के मुद्दे

    गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद का प्रभावी मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने यातायात व्यवस्था से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के नेतृत्व में अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान पत्रकारों ने शहर के विकास, कानून व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए।

    डीएम बोले—तेजी से बदल रहा गोरखपुर
    जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि गोरखपुर आधुनिक बुनियादी ढांचे और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जीटी रोड विस्तार, रोड चौड़ीकरण, गोडधोइया नाला, विरासत गलियारा, सहजनवा सिक्स लेन पुल और फेस-2 की विकास योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि चिलुआताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि बिंदुवासिनी पार्क में दो किलोमीटर लंबे ट्रैक की सुविधा शहरवासियों को समर्पित की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    साइबर अपराध पर सख्ती, तकनीक आधारित होगी पुलिसिंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिस भी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव ला रही है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में गोरखपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर है, वहीं पीड़ितों की रकम वापस दिलाने में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

    एसएसपी ने कहा कि बीट सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है, नई पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।

    यातायात सुधार के लिए जनसहयोग जरूरी
    एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण अस्थायी दिक्कतें हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित की गई हैं तथा कैशलेस योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों के पालन और ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की।
    पत्रकारों ने उठाए जनहित के सवाल
    कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने कानून व्यवस्था, चोरी की घटनाएं, खराब सड़कें, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण में अनियमितता, अवैध खनन, ट्रैफिक जाम, पुलिस पिकेट की कमी और अवैध स्टैंड जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

    हरेन्द्र दुबे ने कानून व्यवस्था पर सवाल किया।
    प्रिंस पांडेय ने चोरी की घटनाओं का मुद्दा उठाया।

    मुकेश पांडेय (ईटीवी भारत) ने सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्या रखी।

    रशाद लारी ने बंद सड़कों और साइन बोर्ड की कमी पर सवाल उठाए।

    फैयाज ने नदियों में डूबने की घटनाओं और अवैध खनन पर चिंता जताई।
    राजीव पांडेय ने निर्माण कार्यों से होने वाले प्रदूषण का मुद्दा उठाया।मुर्तुजा रहमानी ने पुलिस पिकेट बढ़ाने की मांग की।
    आशीष भट्ट ने रुस्तमपुर क्षेत्र में अवैध स्टैंड का मामला उठाया।

    इन सभी सवालों का डीएम और एसएसपी ने विस्तार से जवाब दिया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    संवाद और जवाबदेही का मंच बना कार्यक्रम
    कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम शहर के विकास, सुरक्षा और जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा का सशक्त मंच साबित हुआ, जहां संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।

    महत्वपूर्ण बिंदु (Highlight):

    ✔ डीएम ने गोरखपुर के विकास कार्यों की प्रगति बताई।
    ✔ चिलुआताल और बिंदुवासिनी पार्क के विकास पर जोर।
    ✔ साइबर अपराध नियंत्रण में गोरखपुर पुलिस की उपलब्धियां।
    ✔ बीट सिस्टम मजबूत करने और नई फोर्स तैनात करने की तैयारी।
    ✔ ट्रैफिक सुधार के लिए जनसहयोग की अपील।
    ✔ पत्रकारों ने सड़क, सुरक्षा, प्रदूषण और अवैध गतिविधियों से जुड़े सवाल उठाए।
    ✔ प्रशासन ने सभी मुद्दों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

  • भाजपा के भोज कार्यक्रम से मोटरसाइकिल चोरी,पिडित ने कोतवाली में दिया तहरीर

    भाजपा के भोज कार्यक्रम से मोटरसाइकिल चोरी,पिडित ने कोतवाली में दिया तहरीर

                ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज भाजपा सरकार के 12 वर्ष की कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में बड़हलगंज स्थित पौहारी महाराज की कुटी पर आयोजित भोज कार्यक्रम से मेडिकल स्टोर्स के मालिक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
    थाना क्षेत्र के बेलपार गांव निवासी उपेंद्रनाथ राय जो बड़हलगंज बाईपास स्थित रोड पर अनुपम मेडिकल स्टोर्स की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात भाजपा के भोज कार्यक्रम में पौहारी महाराज की कुटी पर अपनी बाइक से गये थे। भोजन करके जब वापस आए तो उनकी बाइक गायब थी।

  • चिल्लूपार की जनता को योगी देंगे 300 करोड़ की सौगात

    चिल्लूपार की जनता को योगी देंगे 300 करोड़ की सौगात

    13 जून को दोपहर 02 बजे महुआपार में जनसभा को करेंगे संबोधित
    राजकीय आईटीआई कॉलेज सहित कई योजनाएं होंगी जनता को समर्पित
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज गोरखपुर निष्पक्ष टुडे बड़हलगंज :- गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल स्थित विधानसभा चिल्लूपार वासियों के लिये बड़ी ख़बर है। आगामी 13 जून को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ चिल्लूपार विधानसभा में होंगे और क्षेत्र के महुआपार स्थित गांधी इण्टर कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान सिंचाई, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी एवं नगर विकास से जुड़ी 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे।
    बता दें कि पूर्व में यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार स्थित पकड़ी गांव में होना था, जिसके लिये जिलाधिकारी गोरखपुर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थल निर्धारित किया था लेकिन गुरुवार को अलसुबह आयें तेज आधी पानी की वजह से कार्यक्रम स्थल में पानी भर जाने के चलते प्रशासन के माथे पर बल पड़ गये। आननफानन में जिले और तहसील के अधिकारियों ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ उरुवा, गोला बड़हलगंज ब्लाक में दस से अधिक स्थानों का निरीक्षण कर बड़हलगंज ब्लाक के महुआपार स्थित गांधी इण्टर कालेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को हरी झंडी प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा भी दूरभाष के माध्यम से लगातार अधिकारियों के सम्पर्क में बने रहे।
    इस अवसर पर नगर पंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा, एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल, सीओ गोला दरवेश कुमार, तहसीलदार सत्येन्द्र मौर्य, ईओ रामसमुख, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय, विधायक प्रतिनिधि, सभासद वेद प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा जिलामंत्री स्वतन्त्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, अष्टभुजा सिंह, रमेश शाही, सभासद दीपक शर्मा, पप्पू निषाद, शिवम वर्मा, संजय पटवा आदि मौजूद थे।

  • विकास कार्यों का जायजा लेने चिल्लूपार पहुंचे जिलाधिकारी

    विकास कार्यों का जायजा लेने चिल्लूपार पहुंचे जिलाधिकारी

    निर्माणाधीन बंधों, सड़कों और मेडिकल कॉलेज के छात्रावास का किया निरीक्षण।
    विधायक राजेश त्रिपाठी ने अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज। विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार में बाढ़ बचाव व विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से बंधों को हो रहे नुकसान की जानकारी देकर रोक लगाने की मांग किया।
    मंगलवार को दोपहर बड़हलगंज पहुंचे जिलाधिकारी ने क्षेत्र के खड़ेसरी स्थित राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग, ब्वायज एवं गर्ल्स हॉस्टल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    उन्होंने कालेज प्रशासन को निर्देशित किया कि संस्थान की सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाए। इसके बाद उन्होंने टेढिया बंधा,राप्ती नदी के कटान से प्रभावित गांव जगदीशपुर, जहां पांच करोड़ रुपए की लागत से बचाव कार्य हो रहे हैं। सरयू नदी से प्रभावित बगहा देवार, ज्ञानकोल,व कोलखास (लागत24.79करोण) का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को तीस जून तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
    उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा कर उनमें तेजी लाने बड़हलगंज से पटना घाट तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराए जाने का निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
    सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी का यह दौरा मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तेज हुई प्रशासनिक तैयारियों का भी हिस्सा था।
    बता दे कि संभावना जताई जा रही है कि चिल्लूपार में राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम इसी सप्ताह में प्रस्तावित है।
    मौके पर मौजूद चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगातार प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद खनन माफिया सक्रिय हैं और बंधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विधायक ने बताया कि अवैध खनन में लगी गाड़ियों के आवागमन से बंधे पर रास्ते बन गए हैं, जिससे बाढ़ के दौरान सरयू नदी का पानी बंधे के इस पार पहुंचकर राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के आसपास तथा समीपवर्ती गांवों में घुस जाता है। उन्होंने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
    श्री त्रिपाठी ने खडे़सरी गांव के पास सरयू नदी पर बने बंधे को सिंचाई विभाग को सौंपने व परशुराम चौराहे (पटना चौराहा) से टेढिया बंधे तक की ख़राब हो चुकी राम-जानकी महामार्ग को सही कराने, बैरिया-सरया बंधा की फाइल को आगे बढ़ाने की बात कही जिससे शासन द्वारा धन आवंटित हो सके, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से वार्ता कर कार्य पूरा कराने काआश्वासन दिया।
    बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर के निवेदन पर वे नगर पंचायत बड़हलगंज कार्यालय भी पहुंचे और लोगों से संवाद स्थापित किया।
    इस अवसर पर एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा, एसडीएम गोला अमित जायसवाल, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश वर्मा, नगर पंचायत ईओ रामसमुख, कोतवाली प्रभारी सुनील राय, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी,अरविंद सिंह,‌ श्रीकांत सोनी, संतोष जायसवाल, एन‌एच‌आई के सहायक अभियंता नसीर अहमद, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुधांशु सिंह,व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • बड़हलगंज में 43 लाख की लागत से नाला निर्माण शुरू

    बड़हलगंज में 43 लाख की लागत से नाला निर्माण शुरू

    50 मीटर क्रॉसिंग नाले का शिलान्यास, जल निकासी होगी सुगम
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज के हनुमान नगर वार्ड में 43 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर लंबे क्रॉसिंग नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को देर शाम शिलान्यास और पूजन के साथ इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
    इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेश उमर, डॉ. मनोज यादव, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी और भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने संयुक्त रूप से पूजन और शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र में जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस नाले के निर्माण से मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यह नाला मुख्य सड़क को पार करते हुए बनेगा, जिससे यातायात और जल निकासी दोनों सुगम होंगे।
    भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने इस परियोजना को जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे हैं और स्थानीय समस्याओं पर ध्यान देने के लिए प्रशासन की सराहना की।
    इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में सभासद दीपक गौड़, राकेश राय, रवि साहनी, दीपक शर्मा, रामदास मद्धेशिया, राजकुमार निगम, विनय तिवारी, अरविंद सिंह, अजीत राव, हरिकेश यादव, सुरेश उमर, अमलेश कुमार, हिमांशु, उमेश यादव, विकास गौड़, बबलू जायसवाल, बबलू गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित थे।