Category: न्यूज़
Your blog category
-

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोला, गोरखपुर ।गोला थाना क्षेत्र के चिलवां गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिलवां निवासी रेनू यादव (40) पत्नी पप्पू यादव की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बताया जाता है कि पप्पू यादव शाम को झींगा मछली लेकर घर आए थे और पत्नी से उसे बनाने को कहा था। किसी कारणवश रेनू ने मछली बनाने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और पति घर से बाहर चला गया। परिजनों का कहना है कि इसके बाद रेनू ने कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार रात करीब 10 बजे उनकी तबियत बिगड़ने पर पुत्री प्रीति यादव ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी गोला लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 11 बजे उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर वापस लाया गया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे पुत्री प्रीति (18) और पुत्र अमन (16) को छोड़ गई हैं। परिजनों के अनुसार, रेनू यादव का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। पति पप्पू यादव पहले बैंकॉक में रहकर काम करते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से घर पर रहकर डीसीएम वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
—————
क्या बोले इंस्पेक्टर…..
गोला थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी. पाण्डेय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। -

UPSSF सहारनपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
सहारनपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
“बॉडी डिटॉक्स एवं माइंड-बॉडी बैलेंस” विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए स्वास्थ्य मंत्र, उत्कृष्ट योगदान के लिए अतिथियों को किया गया सम्मानित
सहारनपुर। 05वीं वाहिनी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) सहारनपुर द्वारा शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेनानायक डॉ. एम.पी. सिंह के निर्देशन में एडमिन बिल्डिंग, दुहाई में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र प्रकाश आर्य ने “बॉडी डिटॉक्स एवं माइंड-बॉडी बैलेंस” विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर व्यक्ति अनेक बीमारियों से बच सकता है। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशा आर्य, डॉ. बी.एस. यादव एवं सुनहरी दिशा चेरिटेबल ट्रस्ट की ज्योति सिंह तोमर ने स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य बिंदु:
• UPSSF की 05वीं वाहिनी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
• “बॉडी डिटॉक्स एवं माइंड-बॉडी बैलेंस” विषय पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
• शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के संतुलन पर दिया गया विशेष जोर
• सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की जानकारी साझा की गई
• उत्कृष्ट योगदान के लिए अतिथियों को सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए
कार्यक्रम के समापन पर सेनानायक डॉ. एम.पी. सिंह की ओर से सभी अतिथियों को सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान कर समाज एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार, निरीक्षक किरनराज, निरीक्षक अजय सिंह, निरीक्षक सुनीता राणा, उप निरीक्षक मोहसिन चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-

प्रवर्तन दल टीम ने नगर निगम की जमीन से हटाया कब्जा
गोरखपुर/पादरी बाजार। नगर निगम खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रवर्तन दल कि टीम ने संगम चौराहा स्थित जमीन पर बनें बाउंड्री को जेसीबी मशीन से गिरा दी। वही सरिया और लकड़ी रख कर जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को जल्द खाली करने के लिए हिदायत दी है।
फातिमा बाईपास के संगम चौराहा स्थित जंगल सालिकराम में अराजी संख्या 242 में 19 डिसमिल जमीन नगर निगम खलिहान के नाम से दर्ज है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने खतौनी में हेर-फेर कर नगर निगम कीमती खलिहान की जमीन को कुछ लोगों को रजिस्ट्री कर दी। रजिस्ट्री कराने वाले लोगों ने उस जमीन पर बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम में सरकारी जमीन कब्जे की शिकायत की थी। जिसकी हल्का लेखपाल ने जांच की तो बताया कि सारी जमीन फोरलेन सड़क में चली गई। वहीं नगर निगम की राजस्व टीम नाम जोख किया तो चार डिसमिल जमीन सड़क में गई है। बाकी बची 15 डिसमिल जमीन पर लोगों ने कब्जा कर ली है। बुधवार की दोपहर प्रवर्तन दल टीम जेसीबी मशीन के साथ पहुंची और कब्जा किए गए बाउंड्री को गिरा दिया। इस दौरान प्रवर्तन दल टीम के साथ पुलिस और नगर निगम के लेखपाल कानूनगों मौजूद रहें।
-

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने बच्चों के रक्षार्थ हेतु चलाया जागरूकता अभियान
आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की रक्षार्थ एक जागरूकता अभियान चलाया गया।

एक अभियान चलाकर जागरूक करने का एक सफल प्रयास हुआ जिसमें बच्चों को फल, खाद्य सामग्री इत्यादि वितरित किए गए, इस अवसर पर रेड क्रॉस गोरखपुर के सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस बाल संरक्षण, स्वच्छता, कुपोषण, के साथ धन के अभाव की वजह शिक्षा के वंचित बच्चों के विकास एवं उन्हें और भी सुविधा देने हेतु यह संगठन सदैव तत्पर है तथा विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षिक संस्थानों में तथा औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले एवं शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के प्रति हम सदैव सजक हैं तथा उन्हें भारत सरकार द्वारा एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो अधिकार सुविधाएं उन्हें प्रदत किए गए हैं उन्हें दिलाने का प्रति यह संगठन सदैव तत्पर एवं समर्पित है इस अवसर पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य हृदय शंकर सिंह प्रभात सिंह तनिष्क, तुषार, एवं विकास के बाल वॉलिंटियर आराध्या सिंह, अनूप मिश्र एवं अन्य लोग उपस्थित करें।
-

नवागत गोला थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो प्रभारी- वेद प्रकाशयदव
गोला बाजार।गोला कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद रविवार को उन्होंने कोतवाली में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा थाना क्षेत्र की भौगोलिक एवं कानून-व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। इसके उपरांत थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके विधिसम्मत निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में गोला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह का स्थानांतरण साइबर विभाग में किया गया है, जबकि एम्स थाना में तैनात प्रभारी निरीक्षक सी.पी. पाण्डेय को गोला कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीपी पांडेय ने कहा कि शासन एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य ऐसे मामलों में शांति व्यवस्था बनाए रखना और कानून के अनुरूप कार्रवाई करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का दरवाजा आम जनता और पीड़ितों के लिए हमेशा खुला रहेगा। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर थाने पहुंच सकता है और उसे न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सीपी पाण्डेय मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी हैं। वे 1999 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई, जबकि उच्च शिक्षा प्रयागराज से प्राप्त की। लगभग पांच माह पूर्व उनका स्थानांतरण मिर्जापुर से गोरखपुर जनपद में हुआ था। जनपद में उनकी पहली तैनाती एम्स थाना में हुई थी, जहां से स्थानांतरित होकर अब उन्हें गोला कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। -

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की गोष्ठी
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
पत्रकारिता को अन्य स्तंभों से दूरी बनानी होगी: प्रो. अशोक
सोशल मीडिया के प्रभाव, विश्वसनीयता और पारंपरिक मीडिया की चुनौतियों पर हुई व्यापक चर्चा
डॉ. एसपी त्रिपाठी को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान सहित कई हस्तियां सम्मानित
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) द्वारा आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, सोशल मीडिया की चुनौतियों और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर गंभीर मंथन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविख्यात विद्वान प्रो. डॉ. अशोक जाह्नवी प्रसाद ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का ऐसा स्तंभ है, जिसे अपनी निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अन्य तीनों स्तंभों से आवश्यक दूरी बनाकर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार का सबसे बड़ा पुरस्कार जनता का विश्वास होता है और संविधान की रक्षा का दायित्व भी काफी हद तक पत्रकारिता पर ही निर्भर करता है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने पारंपरिक पत्रकारिता को आत्ममंथन के लिए बाध्य किया है। भय और दबाव के बीच सच्ची पत्रकारिता संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रेस क्लब गोरखपुर के सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारिता की शपथ भी दिलाई।
‘पारंपरिक पत्रकारिता पर सोशल मीडिया का प्रभाव’ विषय पर भूमिका प्रस्तुत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कुमार हर्ष ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है, लेकिन वह समाज के हित में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के आगमन के बाद पारंपरिक मीडिया और सोशल मीडिया के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है। सोशल मीडिया के विस्तार ने पारंपरिक मीडिया के दायरे को सीमित किया है, हालांकि इससे खबरों की पहुंच और विविधता भी बढ़ी है।
मुख्य अतिथि प्रो. धर्मव्रत तिवारी ने कहा कि पारंपरिक पत्रकारिता में समाचार संपादकीय निगरानी और तथ्यपरक प्रक्रिया से गुजरते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर हर स्मार्टफोन धारक स्वयं एक प्रसारण इकाई बन गया है। ऐसे में विश्वसनीयता का संकट लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी चुनौती से निपटने के लिए पारंपरिक मीडिया संस्थान भी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
मुख्य वक्ता डॉ. एस.पी. त्रिपाठी ने कहा कि पारंपरिक पत्रकारिता में समाचार विशेषज्ञों और संपादकों की निगरानी में तैयार होते हैं, जिससे फेक न्यूज की संभावना काफी कम रहती है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को गंभीर चुनौती दी है। आज व्यक्ति का लगभग हर डिजिटल गतिविधि किसी न किसी तकनीकी निगरानी के दायरे में है, जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
विशिष्ट वक्ता जगदीश लाल ने कहा कि यदि सोशल मीडिया चुनौती है तो पारंपरिक मीडिया को भी समय के अनुरूप स्वयं का पुनर्मूल्यांकन करना होगा। वहीं दैनिक ‘आज’ के स्थानीय संपादक अखिलेश चंद्र ने कहा कि यदि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक और जिम्मेदार तरीके से किया जाए तो यह पारंपरिक पत्रकारिता के लिए सहयोगी साबित हो सकता है।कार्यक्रम में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 41 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ पत्रकार शफी आदमी ने संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख किया। अतिथियों का स्वागत गोजए अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी की उद्घोषिका नूतन मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार आशीष श्रीवास्तव के पुत्र शुभम श्रीवास्तव तथा गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के पुत्र अंबरीश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सम्मान से नवाजी गईं विशिष्ट हस्तियां
कार्यक्रम में गोजए के प्रमुख संरक्षक डॉ. एस.पी. त्रिपाठी को बाबू हरिहर प्रसाद स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाजसेवी किन्नर प्रेमा मौसी को किन्नर विभूषण सम्मान, डॉ. बृजेंद्र नारायण को स्व. अरविंद शुक्ला स्मृति सम्मान, शैलेंद्र श्रीवास्तव को स्व. फूल नारायण धर द्विवेदी स्मृति सम्मान, विजय उपाध्याय को स्व. अशोक अज्ञात स्मृति सम्मान तथा मृत्युंजय नवल को स्व. अरुण गोरखपुरी स्मृति साहित्य सृजन सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ. सी.के. सुमन, डॉ. सौरभ पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी तथा मोहम्मद अनीस खान को भी अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
-

कुमार अभिनव व्यस्त ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ के बाद ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग में
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर चुके मोस्ट टैलेंटेड अभिनेता ‘कुमार अभिनव’ इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इतना ही नहीं उनकी सधी हुई अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है, जिससे वे फिल्मी गलियारे में सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को अपना आदर्श मानने वाले अभिनेता कुमार अभिनव कुछ दिन पहले जाने माने फिल्म निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस ऋचा दिक्षित के साथ दो फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ की शूटिंग करने के बाद इन दिनों गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म ‘जय कन्हैया लाल की’ शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में कुमार अभिनव काफी सशक्त किरदार में नजर आने वाले हैं। वे अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले हैं।
तन्वी मल्टी मीडिया के बैनर तले बन रही फिल्म ‘जय कन्हैया लाल की’ कर प्रोड्यूसर दीपक शाह, डायरेक्टर नीलमणि सिंह और डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं।बात करें कुमार अभिनय की तो वे हमेशा अपने फिटनेस और अभिनय स्किल्स पर काफी ध्यान देते हैं और कड़ी मेहनत करके अपने आप को निखारते रहते हैं। यही वजह है कि वे फिल्म निर्माता निर्देशक की पहली पसंद बनते जा रहे हैं और आने वाले दिनों में उनका फ्यूचर ब्राइट दिख रहा है। वे जिस तेजी से अपने काम पर और अपने फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है, आने वाले दिनों में ‘कुमार अभिनव’ एक बड़े स्टार के रूप में अपने आपको फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने में कामयाब जरूर होंगे।
-

दो महीने से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, गोला तहसील में बिजली व्यवस्था चरमराई; बड़े संकट की आशंक
गोला, गोरखपुर। गोला विद्युत उपकेंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उपकेंद्र पर स्थापित 5 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों में से एक पिछले दो माह से अधिक समय से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक उसकी न तो विधिवत मरम्मत कराई गई और न ही उच्चाधिकारियों को इसकी आधिकारिक सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। इसको लेकर क्षेत्र में विभागीय लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार गोला विद्युत उपकेंद्र पर 33 हजार लाइन को 11 हजार वोल्ट सप्लाई में परिवर्तित कर क्षेत्र में सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से दो बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। आरोप है कि इनमें से एक ट्रांसफार्मर काफी समय पहले जल गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मामले को दबाए रखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलने या उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजने के बजाय चोरी-छिपे उसकी मरम्मत कराने की कोशिश की जाती रही।
क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस पूरे मामले में विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण गोला तहसील क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज और फ्लक्चुएशन की समस्या बनी हुई है। घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं, वहीं कई उपभोक्ताओं के उपकरण खराब होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर जताई जा रही है कि वर्तमान समय में पूरा भार एक ही ट्रांसफार्मर पर चल रहा है। यदि किसी कारणवश दूसरा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया, तो पूरे गोला तहसील क्षेत्र में हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो सकती है और व्यापक अंधेरा छा सकता है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खराब ट्रांसफार्मर को क्यों नहीं बदला गया। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि संभावित बड़े संकट से बचा जा सके।














तन्वी मल्टी मीडिया के बैनर तले बन रही फिल्म ‘जय कन्हैया लाल की’ कर प्रोड्यूसर दीपक शाह, डायरेक्टर नीलमणि सिंह और डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं।
