Category: न्यूज़

Your blog category

  • घोड़ालोटन में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल मामले की जांच की मांग, मुख्यमंत्री से शिकायत

    घोड़ालोटन में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल मामले की जांच की मांग, मुख्यमंत्री से शिकायत

                   ब्यूरो प्रभारी वेद प्रकाश यादव
    गोला, गोरखपुर. गोला विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर अंतर्गत ग्राम घोड़ालोटन में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी मोनू कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बिजली विभाग के लाइनमैन और संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, विभागीय मिलीभगत और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
    शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीते 24 फरवरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गांव का एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विभाग को दी, लेकिन नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि संबंधित लाइनमैन ने ट्रैक्टर चालक से मिलीभगत कर सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान को नजरअंदाज कर दिया।
    शिकायत में कहा गया है कि घटना के बाद न तो किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज कराई गई और न ही सरकारी नुकसान की भरपाई कराई गई। इतना ही नहीं, जहां पोल क्षतिग्रस्त हुआ था, वहां नया पोल लगाने के बजाय लगभग 10 मीटर दूर नया पोल स्थापित कर दिया गया। आरोप है कि पोलों के बीच निर्धारित मानकों की भी अनदेखी की गई और मनमाने ढंग से लाइन खड़ी कर दी गई।
    ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि मौके पर एक अतिरिक्त पोल लगाया गया, जबकि उसकी कोई स्पष्ट विभागीय स्वीकृति या रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार यदि केवल एक पोल क्षतिग्रस्त हुआ था, तो अतिरिक्त पोल किस आधार पर लगाया गया और वह पोल आखिर कहां से आया।
    मोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि पूरा कार्य संबंधित लाइनमैन की देखरेख में कराया गया और बाद में जेई स्तर से उसे संरक्षण दिया गया। उनका कहना है कि विभागीय रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति में भारी अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे मामले में भ्रष्टाचार और सरकारी संसाधनों में संभावित हेराफेरी की आशंका मजबूत हो रही है।
    मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराने, संबंधित लाइनमैन को तत्काल हटाने, जेई से स्पष्टीकरण लेने, अतिरिक्त लगाए गए पोल और विभागीय अभिलेखों का मिलान कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई है.
  • ग़ोला के सरयू में समा गई जिंदगी: विसरा तट पर मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम

    ग़ोला के सरयू में समा गई जिंदगी: विसरा तट पर मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम

    नदी किनारे कपड़े और पैर फिसलने के निशान मिलने से हादसे की आशंका
    गोला बाजार। सरयू नदी ने मंगलवार को एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गोलाउपनगर के वार्ड संख्या-5 विसरा निवासी 58 वर्षीय किसान सुरजभान यादव की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह नदी किनारे उनका शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    जानकारी के अनुसार विसरा निवासी सुरजभान यादव पुत्र अम्बिका यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार अपराह्न वह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए। रात भर परिजनों ने नदी किनारे सहित अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
    मंगलवार सुबह परिजन एक बार फिर खोजबीन करते हुए सरयू नदी के विसरा तट पर पहुंचे। इसी दौरान नदी में एक शव उतराता दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शव की पहचान सुरजभान यादव के रूप में हुई। शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
  • पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पसंदीदा भजन को धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने दिया सिनेमाई रूप, शुरू हुई भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग वाराणसी में

    पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पसंदीदा भजन को धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने दिया सिनेमाई रूप, शुरू हुई भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग वाराणसी में


    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पसंदीदा और बेहद लोकप्रिय भजन फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की गूंज अब सिनेमाघरों में भी सुनाई देगी। मशहूर फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी इस लोकप्रिय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव को एक भव्य फिल्म का रूप दे रहे हैं। ‘प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी’ प्रस्तुत अलमाईटी पिक्चर्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में इस फिल्म की भव्य शूटिंग प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और धर्म नगरी वाराणसी (काशी) के विभिन्न खूबसूरत एवं ऐतिहासिक स्थानों पर जोर-शोर से चल रही है। यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति गहरी आस्था को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और उभरती अदाकारा माधवी श्री पिता-पुत्री की भूमिका में दर्शकों का मन मोह रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि पाँच सौ वर्ष की कठोर तपस्या के बाद जब पूरा देश अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के उल्लास में डूबा हुआ था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सोशल मीडिया पर ‘राम आयेंगे’ भजन की सराहना की थी, जिसका गायन किया था सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा जी ने और मोदी ने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा था कि ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है…’
    लिंकः https://www.instagram.com/p/C1yWhaTtLs2/?igsh=bmFwbmFqOHFseGth

    जिसके बाद यह भजन वैश्विक स्तर पर एक बड़ा आंदोलन बन गया। इसी राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक चेतना और जन-भावना का सम्मान करते हुए फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने इसे एक मुकम्मल पारिवारिक और भावनात्मक कहानी में पिरोने का फैसला किया। यह फिल्म केवल एक व्यावसायिक सिनेमा नहीं है, बल्कि यह करोड़ों राम भक्तों की अटूट आस्था, भारतीय परिवारों के पारंपरिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के गौरव की एक जीवंत झांकी होगी। फिल्म के जरिए दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे प्रभु श्री राम का नाम और उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज में भी परिवारों को जोड़े रखने का काम करते हैं।

    गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ के निर्माता अरविंद पोद्दार हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।

    क्रांतिकारी फिल्म निर्माता धीरू यादव का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। उनके पसंदीदा राम भजन से प्रेरित होकर हम ये भोजपुरी फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने और उन्हें एक बेहतरीन पारिवारिक सिनेमा का अनुभव कराने के उद्देश्य से बना रहे हैं।’

    वहीं फिल्म निर्माता केशव महेश्वरी ने बताया कि यह फिल्म हमारे दिल के बेहद करीब है। ‘राम आयेंगे’ एक ऐसा भजन है, जिसने करोड़ों लोगों की भावनाओं को जोड़ा है। हम इसे सिनेमा के माध्यम से बेहद खूबसूरत और भावनात्मक कहानी के रूप में पेश कर रहे हैं। वाराणसी की पावन धरती पर इसकी शूटिंग करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।’

  • आज का राशिफल 25.05.2026

    आज का राशिफल 25.05.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा ǀ हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे ǀ इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ।

    🐂वृषभ राशिफल

    अपनी आँखें खुली रखें ,आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है ǀप्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है ǀ हालाँकि अलग से अंदाज के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो सकता है ǀ आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है ǀ कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए घटनाओं से भरा रहेगा ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा ǀआपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी ǀ ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए ǀ इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आज आपका भाग्य आपके साथ हैǀ आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा ǀअगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय हैǀसच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे ǀआप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें ।

    🐟मीन राशिफल

    आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ

  • अवैध खनन का वीडियो वायरल, रील बनाकर खनन माफियाओं ने प्रशासन को दी खुली चुनौती

    अवैध खनन का वीडियो वायरल, रील बनाकर खनन माफियाओं ने प्रशासन को दी खुली चुनौती

                  ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: गोला तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बड़हलगंज अंतर्गत तिवारीपुर इलाके से अवैध खनन का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी मशीनों से खुलेआम मिट्टी खनन किया जा रहा है, जबकि मौके पर मौजूद एक युवक भोजपुरी गाने पर रील बनाता दिखाई दे रहा है।
    वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जिस तरह दिनदहाड़े मशीनों से खनन किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उसका प्रदर्शन किया जा रहा है, उससे साफ प्रतीत होता है कि खनन माफियाओं में प्रशासन का कोई भय नहीं बचा है।
    स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि तहसील प्रशासन अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार बैठकों और कार्रवाई के दावे तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आसपास के लोग भी धूल, शोर और रास्तों की खराब स्थिति से परेशान हैं।
    वायरल वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर इतनी बड़ी मशीनें दिन के उजाले में कैसे संचालित हो रही हैं और संबंधित जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लग रही। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की गई होती, तो खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।
    क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध खनन में प्रयुक्त मशीनों को जब्त कर पूरे नेटवर्क की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सके। ________इस संबंध में नायब तहसीलदार गोला जयप्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई है। जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध वाहनों को पकड़ के सीज की कार्रवाई की जाएगी।

  • गोरखपुर में गैस एजेंसी पर बीपीसीएल का बड़ा एक्शन

    गोरखपुर में गैस एजेंसी पर बीपीसीएल का बड़ा एक्शन

    गोरखपुर | सूर्य प्रकाश ओझा

    होम डिलीवरी में लापरवाही पर गंगा गैस एजेंसी पर 33 लाख का जुर्माना, उपभोक्ताओं को रातभर लाइन में खड़ा करने के आरोप सही पाए गए

    गोरखपुर की चर्चित गंगा गैस एजेंसी पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी Bharat Petroleum ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों और जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद की गई।

    • उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं देना

    • लोगों को गैस गोदाम के बाहर लंबी लाइन में खड़ा करने के लिए मजबूर करना

    • रातभर खुले आसमान के नीचे इंतजार कराने जैसी अव्यवस्था

    • वितरण में पारदर्शिता की कमी और मनमानी

    • कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार के आरोप

    • रात से लाइन, सुबह भी नहीं मिलता सिलेंडर

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को शाम से ही गोदाम के बाहर लाइन लगानी पड़ती थी। कई महिलाएं, बुजुर्ग और दूर-दराज से आने वाले लोग पूरी रात इंतजार करने के बावजूद खाली हाथ लौट जाते थे।

    उपभोक्ताओं का आरोप है कि वितरण शुरू होने के बाद अक्सर यह कह दिया जाता था कि “स्टॉक खत्म हो गया” या “गैस उपलब्ध नहीं है”।

    कंपनी की जांच में पाया गया कि एजेंसी ने उपभोक्ता सेवाओं में गंभीर लापरवाही बरती और कंपनी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। खासतौर पर होम डिलीवरी व्यवस्था में कोताही को कंपनी ने गंभीर मिसकंडक्ट माना।

    कंपनी की सख्त चेतावनी

    बीपीसीएल अधिकारियों ने साफ कहा है कि सभी गैस एजेंसियों को समयबद्ध और सुविधाजनक होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। भविष्य में दोबारा ऐसी शिकायतें मिलने पर एजेंसी का लाइसेंस तक निरस्त किया जा सकता है।

    उपभोक्ताओं को अब राहत की उम्मीद

    लंबे समय से परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा था। अब इस कार्रवाई के बाद लोगों को उम्मीद है कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार होगा और उन्हें राहत मिलेगी।

    अन्य एजेंसियों के लिए भी संदेश

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई बाकी गैस एजेंसियों के लिए भी चेतावनी है कि उपभोक्ता हितों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है।

  • एमएलसी सीपी चंद के प्रस्ताव पर चार गांवों को बड़ी सौगात, 4.98 करोड़ से चार सड़कों का होगा जीर्णोद्धार

    एमएलसी सीपी चंद के प्रस्ताव पर चार गांवों को बड़ी सौगात, 4.98 करोड़ से चार सड़कों का होगा जीर्णोद्धार

          ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे )बड़हलगंज :- गोरखपुर महराजगंज के एमएलसी सीपी चंद के प्रस्ताव पर त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद की चार महत्वपूर्ण सड़कों के नवनिर्माण एवं लेपन कार्य को स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा चार गांवों में कुल 6.4 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण एवं लेपन कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों पर कुल 4 करोड़ 98 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
    एमएलसी सीपी चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार गांव-गांव सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
    उन्होंने बताया कि गोरखपुर जनपद के ददरी गांव में राम अधार चौधरी के घर से खुटभार गांव के ढाला होते हुए ददरी पीपा पुल और हनुमान मंदिर तक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 2.5 किलोमीटर होगी, जिस पर 1 करोड़ 81 लाख 21 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
    दूसरी सड़क गोला ब्लॉक के पहाड़पुर में कोहरी-कोहरा संपर्क मार्ग से लगुनही गांव में शैलेन्द्र ओझा के घर तक बनाई जाएगी। इस सड़क की लंबाई 0.6 किलोमीटर तथा लागत 37 लाख 35 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
    तीसरी सड़क बेलघाट विकास खंड के जैती निमिया जी स्कूल से गौरीगंज सिवान तक शून्य लेपन कार्य के रूप में होगी। इसकी लंबाई 2 किलोमीटर तथा लागत 1 करोड़ 68 लाख 48 हजार रुपये है।
    चौथी सड़क सहजनवां विकास खंड के बुदहट गांव के टोला सरया से भैंसहिया मार्ग तक शून्य लेपन कार्य के रूप में बनाई जाएगी। इस सड़क की लंबाई 1.3 किलोमीटर तथा लागत 1 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
    एमएलसी ने बताया कि सभी मार्गों पर शनिवार से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
    सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सत्या शाही, अजय शाही, प्रतीक शाही, सुरेन्द्र शाही, प्रियांशु शाही, शंकर प्रजापति, रामबहादुर यादव, रामानंद यादव, दिनेश यादव, रामबदन यादव, सनेही साहनी, अशोक गुप्ता, घनश्याम विश्वकर्मा समेत क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने एमएलसी सीपी चंद एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर कालीशंकर यदुवंशी का जोरदार प्रदर्शन

    जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर कालीशंकर यदुवंशी का जोरदार प्रदर्शन

     “चौरी-चौरा के नौजवानों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी ओबीसी पार्टी, स्थानीय विधायक द्वारा निषाद समाज के नौजवान को धमकाया गया।”

    चौरी-चौरा (गोरखपुर): आज वन भारत सिटीजन पार्टी (ओबीसी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में चौरी-चौरा विधानसभा के सरैया ग्राम पंचायत में घटिया सड़क निर्माण, अधूरी नाली एवं जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

    प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि विगत कई वर्षों से इस क्षेत्र में जल निकासी की विकराल समस्या बनी हुई है। यहाँ या तो नाली का निर्माण ही नहीं कराया गया है, और जहाँ हुआ है, वहाँ मानक विहीन और गलत तरीके से काम किया गया है, जिसके चलते महज 6 महीने पहले बनी सड़क अभी से उखड़ने लगी है और भ्रष्टाचार साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है।

    काली शंकर यदुवंशी ने क्षेत्रीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाया कि जब स्थानीय जनता अपनी जायज समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि के पास शिकायत लेकर जाती है, तो उन्हें राहत देने के बजाय डराया-धमकाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक जागरूक नौजवान राजन साहनी को विधायक द्वारा सिर्फ इसलिए प्रताड़ित और धमकाया गया क्योंकि उसने जनता की आवाज उठाई थी।

    विधायक जी द्वारा नौजवान को कहा गया कि ‘मैं तुम्हारा नौकर नहीं हूँ, तुम्हें मुकदमों में फंसा दूँगा, तुम फेसबुक पर मेरी बदनामी कर रहे हो’, जो कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि का घोर अहंकार है।

    काली शंकर यदुवंशी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि चौरी-चौरा के किसी भी नौजवान का अपमान ओबीसी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और प्रत्येक नौजवान व नागरिक का मान-सम्मान हमारा अपना मान-सम्मान है।

    काली शंकर यदुवंशी ने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर नाली का सही निर्माण शुरू नहीं होता और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तो वे अपनी लोकतांत्रिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए क्षेत्र की जनता के साथ प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

    News Courtesy:- काली शंकर यदुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वन भारत सिटीजन पार्टी (ओबीसी पार्टी)।

  • माध्यमिक शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ हुआ मुखर

    माध्यमिक शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ हुआ मुखर

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय महाधिवेशन में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन, स्थानांतरण, वेतनमान और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की पहल


    गोरखपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के तीन दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को लेकर बड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश भर से पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हितों से जुड़े 21 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सरकार से कार्रवाई की मांग की।

    संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।

    महत्वपूर्ण बिंदु

    🔹 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण की मांग उठाई गई।
    🔹 शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई।
    🔹 ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया की विसंगतियों को दूर करने पर जोर दिया गया।
    🔹 भ्रष्टाचार रोकने के लिए शिक्षा विभाग में ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई।
    🔹 शिक्षकों के जीपीएफ खातों के रखरखाव और भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की मांग की गई।
    🔹 कला, व्यायाम, संगीत, भाषा और शिल्प शिक्षकों को 50 प्रतिशत कोटे में पदोन्नति देने की मांग की गई।
    🔹 सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए NPS से जुड़ी समस्याओं के समाधान और PRAN आवंटन सुनिश्चित करने की मांग उठी।
    🔹 माध्यमिक विद्यालयों में अवैध शुल्क वसूली रोकने और आवश्यक धन उपलब्ध कराने की मांग भी प्रस्ताव में शामिल रही।
    🔹 हाईस्कूल प्रधानाध्यापकों को प्रधानाचार्य ग्रेड-2 का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
    🔹 अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त विद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी की गई।
    संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर शिक्षा और शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद की।

  • चंद्रमा और बृहस्पति की अद्भुत युति 20 मई को, पश्चिमी आकाश में दिखेगा शानदार नज़ारा

    चंद्रमा और बृहस्पति की अद्भुत युति 20 मई को, पश्चिमी आकाश में दिखेगा शानदार नज़ारा

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    सूर्यास्त के बाद रात 10 बजे तक दिखाई देगी दुर्लभ खगोलीय घटना

    अमर पाल सिंह ने बताया कि 20 मई 2026 की शाम आकाश प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। इस दिन पश्चिमी आकाश में चंद्रमा और सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की मनमोहक खगोलीय युति (Conjunction) देखने को मिलेगी। यह अद्भुत दृश्य सूर्यास्त के बाद से लेकर रात लगभग 10 बजे तक साफ तौर पर देखा जा सकेगा।

    बिना दूरबीन के भी दिखाई देगा अद्भुत दृश्य

    खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार, पश्चिम दिशा में एक चमकीले अर्धचंद्राकार चंद्रमा के बेहद पास बृहस्पति ग्रह दिखाई देगा। दोनों खगोलीय पिंड आकाश में एक-दूसरे के अत्यंत निकट प्रतीत होंगे, जिससे यह दृश्य बेहद आकर्षक लगेगा। खास बात यह है कि इस खगोलीय घटना को साधारण आंखों से भी आसानी से देखा जा सकेगा।

    क्या होती है खगोलीय युति?

    खगोल विज्ञान में “युति” उस स्थिति को कहा जाता है जब पृथ्वी से देखने पर दो खगोलीय पिंड आकाश में एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से यह केवल दृष्टि-रेखा (Line of Sight) का प्रभाव होता है, जबकि वास्तव में दोनों के बीच करोड़ों किलोमीटर की दूरी बनी रहती है।

    चंद्रमा और बृहस्पति की चमक करेगी आकर्षित

    खगोलविदों के अनुसार इस दौरान चंद्रमा का प्रत्यक्ष मैग्नीट्यूड लगभग -8.5 और बृहस्पति का लगभग -1.78 रहेगा। खगोलीय विज्ञान में जितना अधिक ऋणात्मक मैग्नीट्यूड होता है, खगोलीय पिंड उतना अधिक चमकीला दिखाई देता है। यही कारण है कि चंद्रमा अत्यधिक चमकीला और उसके पास बृहस्पति एक उज्ज्वल तारे की तरह नजर आएगा।

    केवल 3 डिग्री का रहेगा कोणीय अंतर

    खगोलीय गणनाओं के अनुसार 20 मई की शाम चंद्रमा और बृहस्पति लगभग 3 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखाई देंगे। यह दूरी इतनी कम होगी कि दोनों को एक साथ आसानी से देखा जा सकेगा। बाइनोक्युलर या छोटी दूरबीन से यह दृश्य और भी शानदार दिखाई देगा।

    मिथुन तारामंडल में दिखाई देगी युति

    यह दुर्लभ खगोलीय घटना पश्चिमी आकाश में मिथुन तारामंडल के क्षेत्र में दिखाई देगी। इसी क्षेत्र में प्रसिद्ध तारे कैस्टर (Castor) और पोलक्स (Pollux) भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नीचे की ओर चमकता हुआ शुक्र ग्रह भी देखा जा सकेगा।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में बृहस्पति और शुक्र ग्रह भी एक-दूसरे के करीब आते दिखाई देंगे और 9 जून 2026 को दोनों ग्रहों की युति भी इसी मिथुन तारामंडल में होगी।

    20 मई को दिखाई देने वाला चंद्रमा लगभग 4 दिन पुराना बढ़ता हुआ अर्धचंद्र (Waxing Crescent Moon) होगा। इसकी प्रकाशित सतह लगभग 20 से 23 प्रतिशत रहेगी। इस दौरान चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर पृथ्वी से परावर्तित हल्की रोशनी भी दिखाई देगी, जिसे “अर्थशाइन” कहा जाता है। इससे चंद्रमा का धुंधला भाग भी सुंदर रूप में नजर आएगा।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति छोटी दूरबीन या अच्छी बाइनोक्युलर का उपयोग करता है, तो वह बृहस्पति के प्रमुख उपग्रह — आयो (Io), यूरोपा (Europa), गैनीमीड (Ganymede) और कैलिस्टो (Callisto) को छोटे प्रकाश बिंदुओं के रूप में देख सकता है।

    बच्चों और युवाओं के लिए खास अवसर

    खगोलविदों के अनुसार ऐसी घटनाएं केवल मनोरम दृश्य ही नहीं होतीं, बल्कि विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने का भी माध्यम बनती हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं से इस खगोलीय घटना का अवलोकन करने की अपील की है ताकि वे प्रत्यक्ष रूप से ब्रह्मांड की गतिशीलता को समझ सकें।

    वैज्ञानिक दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित है घटना

    विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की युतियों का पृथ्वी पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। यह ग्रहों और चंद्रमा की नियमित कक्षीय गति का सामान्य परिणाम है।

    कैसे देखें यह शानदार नज़ारा?

    • सूर्यास्त के 30 से 40 मिनट बाद पश्चिम दिशा में देखें

    • खुला और कम प्रकाश प्रदूषण वाला स्थान चुनें

    • ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्य और अधिक स्पष्ट दिखाई देगा

    • बाइनोक्युलर या छोटी दूरबीन से अनुभव और शानदार बनेगा

    20 मई की शाम बनेगी यादगार

    20 मई 2026 की शाम आकाश में चंद्रमा और बृहस्पति की चमकदार युति पश्चिमी क्षितिज को अद्भुत सौंदर्य से भर देगी। यह नज़ारा खगोलीय घटनाओं के प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।