ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: आगामी 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले पितृ तृप्ति रुद्र महायज्ञ के दौरान होने वाले सरयू महोत्सव में इस बार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य कर चुके चिल्लूपार क्षेत्र के 15 विभूतियों के स्मृति में 15 लोगों को सरयू रत्न सम्मान दिया जाएगा।
शुक्रवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चिल्लूपार क्षेत्र में एक से बढ़कर एक विभूतियों ने इस क्षेत्र को अपने उत्कृष्ठ कार्यों के जरिए अभिसिंचित किया है। ऐसे लोगों को समाज के साथ साथ नवीन पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य के साथ 15 विभूतियों के स्मृतियों में 15 लोगों को सरयू रत्न सम्मान दिया जाएगा।
अध्यात्म के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान तपस्वी जी महराज जी के स्मृति में डा रामानंद दास जी महाराज को दिया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान स्व रामछबिले श्रीवास्तव जी के स्मृति में केसी भारती जी को दिया जाएगा।
साहित्य के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान रघुनाथ चंद तिवारी जी के स्मृति में फूलचंद तिवारी जी को दिया जाएगा।
पत्रकारिता के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान उदयभान मिश्र जी के स्मृति में अखिलेश गुप्ता जी को दिया जाएगा।
चिकित्सा के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान मुरलीधर दुबे जी के स्मृति में डा बीके राय जी को दिया जाएगा।
क्रीड़ा के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान ब्रह्मदेव मिश्र उर्फ गामा पहलवान जी के स्मृति में श्याम दुलारे यादव जी को दिया जाएगा।
समाजसेवा के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान काली बाबू जी अग्रवाल के स्मृति में राजू चंद जी को दिया जाएगा।
वीरता के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान शहिद धन्तेश्वर मौर्य जी के स्मृति में आईपीएस जितेन्द्र मणि त्रिपाठी जी को दिया जाएगा।
उद्यम के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान रामबेलास यादव जी के स्मृति में सत्यप्रकाश तिवारी जी को दिया जाएगा।
पर्यावरण के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान बाबू अनुरुद्ध शाही जी के स्मृति में महीप श्रीवास्तव जी को दिया जाएगा।
लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान ओम प्रकाश पाण्डेय जी के स्मृति में प्रियव्रत मिश्र जी को दिया जाएगा।
कृषि के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान नवल चंद शुक्ल जी के स्मृति में कर्मजीत सिंह सैंथवार जी को दिया जाएगा।
श्रम के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान राम स्नेही मौर्य जी के स्मृति में आजम मिस्त्री जी को दिया जाएगा।
विज्ञान के क्षेत्र का सरयू रत्न सम्मान एच एन त्रिपाठी जी के स्मृति में अनुराग शुक्ल जी को दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त स्व तारा देवी उमर जी के स्मृति में प्रधान संगीता गुप्ता जी को अपराजिता का सरयू रत्न सम्मान दिया जाएगा।
Leave a Reply