बम्बई: सलमान खान को दिवाली से पहले मिली जान से मारने की धमकी, इस बार की 2 करोड़ रुपये की डिमांड

बम्बई: सलमान खान को दिवाली से पहले मिली जान से मारने की धमकी, इस बार की 2 करोड़ रुपये की डिमांड

30 अक्टूबर बुधवार 2024-25

बम्बई सलमान खान को दिवाली से पहले मिली जान से मारने की धमकी, इस बार की 2 करोड़ रुपये की डिमांड
बम्बई सलमान खान को दिवाली से पहले मिली जान से मारने की धमकी, इस बार की 2 करोड़ रुपये की डिमांड

बम्बई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दिवाली से पहले एक बार धमकी मिली है. बीते मंगलवार सलमान खान का जान से मारने की धमकी मिली है. साथ ही इस बार एक्टर से 2 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है. सलमान को मिली धमकी वाले मैसेज में लिखा है कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी तो जान से मार देंगे. सलमान खान को धमकी वाला यह मैसेज एक बार फिर मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को गया है. वहीं, सलमान खान को धमकी के मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात के खिलाफा धारा 308 (4) और 354 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

बता दें, सलमान खान को यह धमकी उस वक्त मिली है, जब बीते दिन नोएडा से मोहम्मद तैयब नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. तैयब चार दिन की ट्रांजिट डिमांड पर है. तैयब ने सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को जान से मारने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपये की मांग की थी. वहीं, ताजा धमकी में सलमान खान को मिली धमकी में 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इससे भी पहले सलमान खान को 5 करोड़ रुपये की फिरौती दी गई थी. बता दें, सलमान खान को बार-बार जान से मारने की धमकिया मिल रही हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *