शौक में उठाया हथियार, सीवान में गिरफ्तार

Written by

in

शौक में उठाया हथियार, सीवान में गिरफ्तार 3 दोस्तों की हैरान करने वाली है आपराधिक दास्तां,

सीवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने आज (21 नवंबर) अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने हत्या, लूट और छिनतई की घटना में शामिल रहे बदमाशों के बारे में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया है कि कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने शौक को पूरा करने के लिए बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम देने का काम करते थे. जिसमें पुलिस ने छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से कारतूस और जिंदा गोली, हत्या में शामिल बाइक के साथ स्मैक भी बरामद किए गए हैं. वहीं, अभी भी इस घटना में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं.अपनी शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात एसपी ने जानकारी देते हुए यह बताया है कि जिले के दरौली थाना के सारण मठिया गांव के रहने वाले अच्छे लाल गोंड के पुत्र विश्वकर्मा गोंड और एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के रहने वाले विश्वनाथ यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव दोनों मिलकर अपने शौक को पूरा करने के लिए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देने का काम करते थे. जिनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकट्टा थाना इलाके के सोहनपुर में वीरेंद्र यादव के पुत्र प्रिंस कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया. हालांकि अभी भी तीन अभियुक्त फरार चल रहे हैं जिसमें सनी सिंह, कृष्ण सिंह और चंदन यादव शामिल हैं.इन वारदातों को दिया था अंजाम बता दें कि गुठनी थाना के चर्चित चंदन कुशवाहा हत्याकांड और दरौली लूटकांड में इन सभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जो की 9 नवंबर को गुठनी थाना इलाके के बोरी गांव में लूटकांड और ठीक 4 दिन के बाद इसी थाना क्षेत्र के बरपलिया पुल के पास चंदन कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी. जिसमें विशेष छापेमारी सघन वाहन चेकिंग की गई. इस मामले में इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.क्या-क्या हुआ बरामद पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से चर्चित चंदन हत्याकांड में प्रयुक्त एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 50 पुड़िया स्मैक, दो बाइक और दो मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है. एसपी अमितेश कुमार ने आगे कहा है कि बहुत जल्द जो फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *