बीजेपी ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश चुनाव में लहराया जीत का परचम, रवि किशन शुक्ला ने जमकर किया था प्रचार

 

गोरखपुर। भाजपा ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर गोरखपुर के बीजेपी नेता रवि किशन शुक्ला ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की।

रवि किशन शुक्ला ने जीत पर बधाई संदेश में कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। जनता ने विकास और कल्याणकारी नीतियों को समर्थन दिया है। मैं इस शानदार जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और पार्टी की सफलता को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।”

रवि किशन शुक्ला ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रचार अभियान के दौरान मुझे जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी थी उसे मैने पूरे उत्साह के साथ पार्टी के पक्ष में काम किया, जिसका परिणाम आज देखने को मिला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *