सिक्स लेन हाईवे पर स्कूल बस और डंपर की टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

 

गोरखपुर (24-11-24): गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के पास सिक्स लेन हाईवे पर रविवार शाम एक स्कूल बस और डंपर की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शाम करीब 6:00 बजे हुई। हादसे के समय स्कूल बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बस बेलघाट स्थित होली फ्लेम स्कूल की थी।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।

प्राथमिक जांच के अनुसार, तेज गति और लापरवाही इस दुर्घटना का कारण हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सिक्स लेन हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यातायात नियमों के कड़े पालन की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *