महाराष्ट्र: कौन बनेगा मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में चुनाव का रिजल्ट आए पूरा एक हफ्ता बीतने वाला है, लेकिन कौन बनेगा मुख्यमंत्री की खींचतान अभी तक चलती आ रही थी. लेकिन अचानक घटक दलों की गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात ने सारे दावों को खोखला साबित कर दिया.जी हां सभी कयासों पर विराम लगाते हुए बीजेपी ने उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर ही मुहर लगा दी है. हालांकि एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से बड़ी मांग की है. शिवसेना के लिए गृह मंत्रालय, शहरी विकास समेत कई अहम विभाग मांगे हैं. हालांकि अमित शाह एकनाथ शिंदे की मांग पर लगभघ सहमती जता दी है. कुछ ही देर में मुख्यमंत्री का औपचारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा.बीती रात दिल्ली में एकनाथ शिंदे ने ग्रह मंत्री अमित शाह से मुलाकात थी. हालांकि शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहले ही सभी कयासों पर विराम लगा दिया था. उन्होने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद चाहिए ही नहीं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो काम देंगे वे खुशी-खुशी उसे मान लेंगे. अमित शाह से हुई मुलाकात में बताया जा रहा है कि शिंदे ने शिव सेना के लिए गृह मंत्रालय, शहरी विकास समेत कई अहम विभाग मांग की है. बताया जा रहा है कि इक्का-दुक्का को छोड़कर बीजेपी हाईकमान ने उनकी मांगें मान भी ली हैं. बताया जा रहा है कि आज शाम तक ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री का आधिकारिक रूप से भी ऐलान हो जाएगा. कई दिनों से चल रही बैठकों के दौर से ये साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से ही बनाना तय माना जा रहा है. साथ ही उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर आलाकमान ने लगभग मुहर भी लगा दी है. इससे स्थिति साफ होने से टाइम जरूर लग रहा है. आज शाम तक आधिकारिक रूप से भी घोषणा हो ही जाएगी. बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने भी देवेन्द्र के नाम पर अपनी सहमती जता दी है. गुरुवार रात हुई बैठक के दौरान महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे को मना लिया है. क्योंकि, एकनाथ शिंदे ने अमित शाह पर भरोसा जताते हुए कहा है कि शिवसेना महायुति के साथ ही है. साथ ही अजीत पवार की भूमिका क्या रहने वाली है अभी तक साफ नहीं हुआ है. इसके लिए आधिकारिक रूप से घोषणा का इंतजार करना होगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *