55 करोड़ की डीपीआर से सड़कों को मिलेगा स्मार्ट लुक

 

मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत शहर की सड़कों को स्मार्ट बनाने की 55 करोड़ की डीपीआर शासन में विचाराधीन है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

राप्तीनगर में निर्माण कार्य जारी,
प्रथम चरण में राप्तीनगर वार्ड के शाहपुर क्षेत्र की तीन सड़कों पर काम शुरू हो चुका है। इनमें शाहपुर थाना से रिद्धि अस्पताल तक, मेडिकल कॉलेज रोड से दूरदर्शन आवास होते हुए ब्रदर्स बेकरी तक, और राजीव नगर कुंआ से राप्तीनगर विद्युत कार्यालय तक की सड़कें शामिल हैं।

स्मार्ट सड़कों की खासियतें:
बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे।
पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के   लिए पाथवेज।
नाली, बिजली, पानी और गैस की     पाइपलाइन के लिए डक्ट।
वनवे सड़क प्रबंधन से यातायात सुगम।

प्रमुख सड़कों का चयन:
कचहरी चौराहा से काली मंदिर (0.78 किमी)।
शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहा (2.37 किमी)।
शिवाय होटल से गणेश चौक (1.25 किमी)।

मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि डीपीआर के स्वीकृत होते ही सड़कों को सुरक्षित और सुविधा संपन्न बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *