समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल गिरफ्तार

 

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल गिरफ्तार, अमटौरा में हत्या की घटना की जानकारी लेने जा रहे थे,

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल आज 09 दिसम्बर को गोरखपुर जिले के सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के थाना गीडा अंतर्गत अमटौरा गांव में हुई गोली मारकर हत्या की घटना की जानकारी लेने और शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। मृतक शिवधनी निषाद के पिता रामधनी निषाद थे, जिनकी हत्या गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा की गई थी।

प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यगण घटना की जानकारी लेने और पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गांव की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही गोरखपुर पुलिस ने मण्डल के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाले नेताओं में डॉ. राजपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उ.प्र., यशपाल सिंह यादव (पूर्व विधायक), विजय बहादुर यादव (पूर्व विधायक), सुनील सिंह (वरिष्ठ नेता), ब्रजेश कुमार गौतम (जिलाध्यक्ष), शब्बीर कुरैशी (महानगर अध्यक्ष), नगीना प्रसाद साहनी (पूर्व जिलाध्यक्ष), अमरेन्द्र निषाद (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पिपराइच), और मनीष कमाण्डो (विधानसभा अध्यक्ष, सहजनवां) शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा करते हुए सरकार से न्याय की मांग की और आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *