बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- सरयू अमृत महोत्सव के अंतर्गत फ़िराक़ गोरखपुरी के स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 21 दिसम्बर की शाम शहीद स्मारक मुक्तिपथ पर शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी देते हुए कवि सम्मेलन मुख्य संयोजक डॉ निर्भय निनाद ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। जिसमें इटावा के गौरव चौहान(लपेटे में नेता जी टीवी फेम), लखनऊ से अभय निर्भीक, बाराबंकी से विकास बौखल, गोरखपुर से डॉ चेतना पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता एवं स्थानीय कवि अपनी कविताओं से महोत्सव को गुंजयमान करेंगे।
सरयू अमृत महोत्सव में 21की शाम बहेगी कविता की धार

Leave a Reply