पाखी हेगड़े ने बोध गया में डांस मस्ती के साथ मनाया नये साल का जश्न

पाखी हेगड़े ने बोध गया में डांस मस्ती के साथ मनाया नये साल का जश्न,

पाखी हेगड़े संग बोधगया में झूम उठे लोग, नये वर्ष के स्वागत में बांधा शमां,

करोड़ों दिलों की रानी सुपरस्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने पुराने साल की बिदाई और नये वर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ केक काटकर किया। साथ ही साथ उन्होंने जोरदार परफॉर्मेंस करके शमां बांध दिया और लोग झूम उठे। बता दें कि इकत्तीस दिसंबर की देर शाम को हंगामा नाईट का आयोजन नारायना ग्रीन रिसोर्ट, बोधगया में किया गया था। जहाँ पर नए साल के स्वागत का जश्न पाखी हेगड़े के हाथों से केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर पाखी हेगड़े के शानदार परफार्मेंस पर लोग झूमने पर मजबूर हो गये। उक्त अवसर मौजूद सभी लोगों ने पाखी हेगड़े को नये साल की बधाई देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की।
गौरतलब है कि पाखी हेगड़े ने जहाँ थर्टी फर्स्ट नाईट में परफॉर्म करके हर्षोल्लास से नूतन वर्ष का स्वागत किया, वहीं नये साल की शुरुआत सुबह बोधगया में महाबोधि मंदिर में दर्शन करके किया। फिर शाम को पटना में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया। इस तरह से पाखी हेगड़े ने अपने नये साल की शुरुआत करके नया मिसाल कायम किया है।
पाखी हेगड़े ने नूतन वर्ष की बधाई देते हुए अपने फैंस से कहा कि ‘नव वर्ष की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं! आपके प्रेम और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं। आपके बिना यह सफर इतना अद्भुत नहीं होता। नया साल नई उम्मीदें और नए सपने लेकर आता है और मैं आप सभी के जीवन में खुशियों की भरमार होने की कामना करती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष हम सभी नए उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें। अपनी मेहनत और विश्वास को हमेशा बनाए रखें और यह याद रखें कि कठिनाइयाँ ही हमें मजबूत बनाती हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘आप सबके साथ बिताए हर पल को मैं संजोती हूँ और उम्मीद करती हूँ कि आने वाला वर्ष हम सभी के लिए और भी अच्छा साबित हो। इस नए साल में चलिए प्यार, शांति और सफलता की ओर कदम बढ़ाएं।’

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *