लखनऊ में आज सुबह घने कोहरे ने सड़कों पर विजिबिलिटी को शून्य कर दिया, जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। सर्द मौसम का पहला घना कोहरा राजधानी में छाया है, और लोग अपनी गाड़ियों के सभी इंडिकेटर जलाकर सावधानी से चल रहे हैं। कोहरे के साथ ठंड और गलन में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। सड़क पर चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सावधानियां बरतने की अपील की है…..लखनऊ में घने कोहरे के कारण विमान सेवाओं पर बड़ा असर! दिल्ली की 2 फ्लाइट्स हुईं निरस्त, कई फ्लाइट्स में देरी, 17 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित।
Leave a Reply