अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी से मुलाकात की है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले वाशिंगटन डीसी में रात्रिभोज दिया था, जिसमें मुकेश अंबानी और से यह मुलाकात हुई. अंबानी परिवार उन खास लोगों में शामिल है, जिन्हें ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण का न्योता भेजा था.
डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. वे दूसरी बार अमेरिका की सत्ता संभालने जा रहे हैं. यह घटना अमेरिकी इतिहास में दर्ज होगी क्योंकि ट्रंप काफी ताकतवर सियासी शख्स के रूप में फिर वापसी कर रहे हैं. समारोह के दौरान जेडी बेंस भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.
Leave a Reply