फिर साथ लौटी शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी, लोकगीत ‘सवतिया प मरे लगला’ हुआ वयारल

 

भोजपुरी संगीत जगत में सिंगर शिल्पी राज ने मधुर गायन से मुकम्मल स्थान बनाया है और संगीत की दुनियां में मिसाल कायम किया है। उनकी सुरीली आवाज के दीवानों की तादाद करोड़ों में है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने करियर की शुरुआत में ही अपने डांस और अदा का जादू चलाकर सबका अपनी खींच लिया था, तो वहीं फिल्मों व गानों में शानदार अभिनय करके भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके हुश्न और अदा के कायल फैंस की तादाद करोड़ों में है। ऐसे में सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव जब भी एक साथ कोई सांग लेकर आती हैं तो वह सुपरहिट तो होता ही है, साथ ही साथ वायरल भी हो जाता है। इसी कड़ी में सिंगर एक्ट्रेस की इस हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘सवतिया प मरे लगला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो में शिल्पी राज भोजपुरी श्रोताओं का खूब मनोरंजन कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का पति नशे में धुत उतरता एक गाड़ी से किसी परायी लड़की के सहारे के साथ उतरता है, जिसे वह लड़की किस करती है। यह नजारा माही श्रीवास्तव देखकर अवाक रह जाती है। जब वह अपने पति के पास जाती है तो दूसरी लड़की गाड़ी में बैठकर चली जाती है। अपने पति की बेवफाई देखकर नाराज माही श्रीवास्तव कहती है कि…
‘रहनिया तोहर राजा ना तनिको भावत आटे, तोहें समझाई कइसे समझ ना आवत आटे, पहिले से बेसी तू बिगड़े लगला, हो बिगड़े लगला, दिलवा से दूर हमके करे लगला, हो राजा, जबसे सवतिया प मरे लगला…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सवतिया प मरे लगला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं से गरदा उड़ा दिया है। उनके साथ एक्टर अवनीश आर्या ने पति की भूमिका में खूब केमिस्ट्री जमाया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *