Tag: #Entertainment#bhojpuri#movie
-

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने अभिनेत्री इशिका टोरिया को किया एक्सक्लूसिव साइन
अभिनेत्री और मॉडल इशिका टोरिया को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक्सक्लूसिव तौर पर साइन किया है. इस साइनिंग के साथ इशिका के करियर को एक नया और अहम मुकाम मिला है। इशिका टोरिया वर्ष 2015 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और बाद में गुजराती इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई. इशिका ने दो गुजराती फिल्मों ‘लव नो भवाड़ो’ और ‘3 चक्करम’ में अभिनय किया है। इसके साथ ही वह 80 से अधिक गुजराती म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ चुकी हैं और कुछ पंजाबी गानों में भी काम कर चुकी हैं।
इसके अलावा इशिका कई रैंप शोज़ और फैशन इवेंट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उनकी मौजूदगी को खासा सराहा गया है।
इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा ‘इशिका टोरिया में टैलेंट, मेहनत और स्क्रीन प्रेज़ेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। उन्होंने कम उम्र में इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है। हमें पूरा भरोसा है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले वह और भी बेहतरीन प्रोजेक्ट्स करेंगी और दर्शकों को पसंद आएंगी।’
वहीं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ने पर इशिका टोरिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जैसी बड़ी और प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं रत्नाकर कुमार सर का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। आने वाले समय में मैं दर्शकों के लिए कुछ खास और यादगार काम लेकर आऊंगी।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के साथ इस नई शुरुआत को लेकर इंडस्ट्री में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है, और माना जा रहा है कि इशिका टोरिया जल्द ही कई नए म्यूजिक और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।
-

चन्दन सिंह के निर्देशन में जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट की ‘भाभियों का महाभारत’ की शूटिंग कंप्लीट भदोही में
महाभारत का जिक्र होते ही हर किसी के जेहन में कौरव और पांडव के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध का प्रतिबिंब बरबस छा जाता है, मगर आज के युग में घर-घर में हो रहे लड़ाई झगड़ों का भी महाभारत से तुलना की जाती है और लोग अनायास ही कह उठते हैं कि घर-घर का महाभारत। लेकिन फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘भाभियों का महाभारत’ सुनकर लोगों में एक नई जिज्ञासा बन गई है। इस फ़िल्म टाइटल जो भी सुन रहा है, उनके मन में एक ही कौतूहल मच रही है कि आखिर भाभियों के बीच कैसे महाभारत हो सकती है? खैर यह तो फिल्म के निर्माता और निर्देशक ही जानें कि इस महाभारत में वे क्या दिखाने वाले हैं? मगर इसका उत्तर जानने के लिए हमें इस फिल्म के रिलीज होने का तक का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है।
गौरतलब है कि जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट’ बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘भाभियों का महाभारत’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्र में की गई है। इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट होने पर फिल्म की पूरी यूनिट में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस फिल्म में काम करके हर कोई बहुत खुश और उत्साहित हैं। इस फिल्म के निर्माता अमरजीत कश्यप, मुकेश जवाहिर चौहान, के के सोनी हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक चन्दन सिंह ने संभाला है। एसोसिएट डायरेक्टर अनिल विश्वकर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, अमन सिंह, रोशन खान, लेखक अनिल विश्वकर्मा, गीतकार शेखर मधुर, अनुज तिवारी, संगीतकार अनुज तिवारी, डीओपी डीके शर्मा, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, आर्ट डायरेक्टर संतोष बंटी, ईपी शेखर यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर सुभाष प्रजापति हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अजीत चौहान, रक्षा गुप्ता, मधु सिंह राजपूत, पल्लवी सिंह, काजल राजपूत, मनोज द्विवेदी, संजय वर्मा, के के सोनी, अमित पाठक, साहब लाल धारी, आरके गोस्वामी, रिंकू अयुषि, अनीता ओझा, पूर्वी दूबे, लवी ठाकुर, बाल कलाकार आरव, नीरज, साहिल खान हैं।
-

अभिनेत्री एवं समाजसेवी पाखी हेगड़े ने नितिन नवीन से किया औपचारिक मुलाकात
फेमस फिल्म अभिनेत्री एवं समाजसेविका पाखी हेगड़े ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से औपचारिक भेंट किया है और उनसे मिलकर अपनी खुशी जाहिर किया है। पाखी हेगड़े ने नितिन नवीन, उनकी माताजी, उनकी धर्मपत्नी एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन से हुई इस मुलाकात को लेकर मीडिया और लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएँ चल रही थीं। इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए पाखी हेगड़े ने स्पष्ट किया कि यह महज एक औपचारिक एवं शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि ‘एक युवा नेतृत्व को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर बेहद सराहनीय और दूरदर्शी निर्णय लिया है।’ पाखी हेगड़े ने आगे कहा कि ‘नितिन नवीन जी एक ऊर्जावान, प्रभावशाली और दूरदृष्टि रखने वाले नेता हैं। मैं उन्हें बहुत लंबे समय से जानती हूँ। निश्चित ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार का नाम पूरे भारत में और नितिन नवीन जी का नाम वैश्विक स्तर पर गूंजेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक मजबूत टीम और सशक्त संगठन के साथ बेहतरीन कार्य करेंगे।’
-

गाँव की याद दिलाती माही श्रीवास्तव ने भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ में उड़ाया गर्दा, गोल्डी यादव ने दिया साथ
भोजपुरी गीत-संगीत की बात होते ही भोजपुरी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नाम अव्वल दर्जे पर आता है। इस म्यूजिक कंपनी से हमेशा भोजपुरी लोक संस्कृति से जुड़े हुए गाने रिलीज किये जाते हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ संगीतप्रेमियों के बीच रिलीज किया गया है। जिसे मधुर आवाज में भोजपुरी की पॉपुलर गायिका गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। ये लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने में गांव की लोक संस्कृति, देहात का रहन-सहन दिखाया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा और मनमोहक लग रहा है। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने परदेसी पिया को कीपैड वाले सस्ते फोन से कॉल कर रही है और उसे वापस अपने घर आने के लिए तथा परिवार के साथ रहने के लिए जोर दे रही है। इस गाने की वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव एकदम सिंपल देहाती लुक में साड़ी पहने नजर आ रही है। वह मिट्टी के बने हुए कच्चे मकान के दरवाजे पर चारपाई पर बैठकर फोन पर बात कर रही है और गाँव के लोग घर गृहस्थी के काम जुटे हुए हैं। इस गाने का वीडियो देख रहे लोगों को पूरी तरह से गांव की ओर लेकर चला जाता है। शहरों में बैठे लोग इस गाने के वीडियो देखकर अपने आप को अपने गांव घर परिवार से जोड़कर देख रहे हैं। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गोल्डी यादव ने अपनी आवाज़ में गाया है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने पारंपरिक अंदाज़ और हसीन अदाओं से गाँव की याद दिलाती नज़र आ रही हैं। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

मंतोष सिंह, रूपा मिश्रा ने निर्माता अजीत मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘भूख’ की किया शूटिंग
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान देने और फिल्मों के जरिये समाज को आईना दिखाने के उद्देश्य से फ़िल्म निर्माता अजीत मिश्रा बैक टू बैक भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में अलग-अलग विषयों पर फिल्म बनाने कड़ी में निर्माता अजीत मिश्रा ने कई सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक बबलू गद्दी के कुशल निर्देशन में सामाजिक समस्याओं पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘भूख’ की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है। रॉयल मूवी वर्ल्ड बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘भूख” की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के ग्राम भटवार, इटायें सहित विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में मंतोष सिंह और रूपा मिश्रा की जोड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। साथ ही बॉलीवुड एक्टर शाहबाज खान, भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, वर्सटाइल एक्टर प्रकाश जैस ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करेंगे। उनके साथ ही साथ कदीर शेख, इंद्रसेन यादव, प्रीति कनौजिया, सोनी शुक्ला, भूमि, तरूण, प्राची आदि अपने अभिनय जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के लेखक विकास तिवारी हैं। गीतकार शेखर मधुर, संगीतकार अनूज तिवारी, डीओपी विकास पांडेय, डांस मास्टर संतोष चन्द्रवंशी, आर्ट डायरेक्टर डब्लू, ईपी सोनी शुक्ला, प्रोडक्शन कंट्रोलर निजाम खान, प्रोडक्शन मैनेजर शेखर यादव हैं।
फ़िल्म के निर्माता अजीत मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश भी देगी।
वहीं मंतोष सिंह और रूपा मिश्रा ने कहा कि ‘इस फिल्म के जरिये प्रोड्यूसर अजीत मिश्रा भोजपुरी सिनेमा में बहुत कुछ अलग हटकर करने का उद्देश्य लेकर आये हैं। वे बैक टू बैक कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर हैं। नये साल में वे दस भोजपुरी फिल्म रिलीज करने वाले हैं।
-

सूरज सम्राट और अदिति पांडेय की भोजपुरी फिल्म ‘मेरा सिंदूर ही श्रृंगार है’ की शूटिंग कंप्लीट
भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर सूरज सम्राट और अभिनेत्री अदिति पांडेय ने भोजपुरी फिल्म ‘मेरा सिंदूर ही श्रृंगार है’ की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है। इस फिल्म का निर्माण विशाल फिल्म एंटरप्राइजेज के बैनर तले भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग गढ़वा, झारखंड के विभिन्न रमणीय स्थलों पर किया गया है। इस फिल्म के हीरो कई सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेता सूरज सम्राट हैं और इस फिल्म की हीरोइन अदिति पांडेय हैं, जिनकी बैक टू बैक कई भोजपुरी फिल्में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिये सूरज सम्राट और आदित्य पांडेय की फ्रेश जोड़ी दर्शकों के बीच फुल टू धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर महीना के अंतिम सप्ताह में शुरू की गई थी और नये साल के जनवरी प्रथम सप्ताह में शूटिंग कंप्लीट कर ली गई है।
विशाल फिल्म्स एंटरप्राइजेज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘मेरा सिंदूर ही श्रृंगार है’ के सह-निर्माता दया शंकर गुप्ता हैं। निर्देशक सूरज राजपूत, लेखक रामचन्द्र सिंह, डीओपी प्रदीप शर्मा हैं। मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, अदिति पांडेय, माया यादव, विनोद मिश्रा, कुणाल तिवारी, उमाशंकर मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, मुखिया जी, सपना यादव, लाडो परी, डॉ के एन सिंह, भोला, जय हिंद, सुभाष, मुस्कान, शिवानी यादव इत्यादि हैं। सहायक निर्देशक रजनीश रंजन, गीतकार व संगीतकार अशोक सिन्हा, सिंगर सुगम सिंह, खुशबू जैन, मधु सिंह, रितेश मिश्रा, समीक्षा शर्मा, नरेंद्र सागर हैं। फाइट मास्टर अशोक लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर विकास प्रतापगढ़ी हैं। कोरियोग्राफर विवेक थापा, एडिटर दीपक जउल, ईपी सुभाष तिवारी, प्रोडक्शन हेड रंजीत रुद्रा, पब्लिसिटी डिजाइनर प्रशांत हैं। ड्रेस डिजाइनर विद्या (नानू फैशन डिजाइन) ड्रेस मैन मिलन, इमरान, मेकअप राजन, मंजीत, हेयर ममता, कुलदीप हैं। पोस्ट प्रॉडक्शन साहिल स्टूडियो में किया जाएगा।
-

पवन सिंह के जन्मदिन पर रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी गाना ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ रीमिक्स और न्यू कलर के साथ किया रिलीज
नये साल नया धमाका करते हुए पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने सुपरहिट सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हिट गाना ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ को रीमिक्स करके न्यू कलर के साथ रिलीज किया है। पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म का यह गाना रिलीज करके रत्नाकर कुमार ने पवन सिंह के जन्मदिन पर उनके फैंस और संगीप्रेमियों के बीच बर्थडे गिफ्ट के रूप में पेश किया है। यह गाना हर किसी को सुनने में बहुत ही मधुर और प्यारा लग रहा है, जबकि इस गाना को देखकर मन प्रफुल्लित और आनंदित हो रहा है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पवन सिंह और प्रियंका सिंह की मधुर आवाज में रिलीज किया गया है। इस गाने में अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी रोमांटिक केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने के वीडियो में व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहने पवन सिंह हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में काजल राघवानी को रिझा रहे हैं। वहीं काजल राघवानी ब्लैक बॉर्डर के पिंक कलर की साड़ी पहने बहुत ही ब्यूटीफुल दिख रही हैं और हुश्न अपनी का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हिट गाना ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ के सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह हैं। इस गाने पर पवन सिंह और काजल राघवानी ने शानदार अदायगी किया है। इस गीत के गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, संगीतकार, मधुकर आनंद, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह, कोरियोग्राफर रामदेवन हैं। मिक्स मास्टर संजीव चतुर्वेदी, डीआई रोहित सिंह ने किया है। म्यूज़िक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। -

अजय कुमार के निर्देशन में निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता, मनोज एच गुप्ता की ‘सुमन का ससुराल’ की एडिटिंग शुरू
भोजपुरी सिनेमा के फिल्म स्टार अविनाश शाही और सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य ने फिल्म निर्देशक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता और मनोज एच गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग कंप्लीट होने के बाद एडिटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से मुंबई के एक स्टूडियो में किया जा रहा है। बता दें कि एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी एवं डीडी प्लेयर बैनर के तले बन रही फैमिली ड्रामा से भरपूर इस भोजपुरी की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही, गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर पूरी की गई है। गौरतलब है कि ये फिल्म पूरी तरह से सामाजिक एवं फैमिली ड्रामा से भरपूर है, जोकि दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी। इस फिल्म से समाज को जागरूक करने वाला संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में मणि भट्टाचार्य और अविनाश शाही हैं। साथ ही एक्ट्रेस माधवी श्री और एक्टर वैभव राय सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता हैं। उन्होंने इसके पहले सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी और अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है। इस फिल्म के सह-निर्माता अशोक गुप्ता व मनोज गुप्ता हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन की कमान फिल्म निर्देशक अजय कुमार ने संभाला है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता मनोज एच. गुप्ता (बाबा) हैं। लेखक मनोज गुप्ता, संगीतकार सुदीप साजन, गीतकार अशोक गुप्ता, अजीत मंडल, सतीश बाबा, पार्थ यादव हैं। छायांकन शत्रुघ्न तिवारी, कला पवन शर्मा, डिजाईन प्रशांत का है। सेकंड डीओपी राहुल सिन्हा, प्रोडक्शन मैनेजर अजय वर्मा, लोकल प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक, कुँवर सिंह हैं। मुख्य सहायक निर्देशक सारंग प्रजापति, सहायक निर्देशक प्रवेश जोशी, आनन्द विश्वकर्मा, मेकअप मैन प्रकाश जायसवाल, हेयर स्टाइलिश अनामिका हैं। मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, अविनाश शाही, माधवी श्री, वैभव राय, विद्या सिंह, देवेन्द्र कुमार पाठक, बबलू खान, सोनाली मधेशिया, राजेश तोमर, रागिनी यादव, अभय राय, अमित पाठक एवं कृष्णा गुप्ता हैं।
-

विशाल तिवारी, अंजना सिंह, धनंजय तिवारी, मनोज गुप्ता की फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग कंप्लीट
भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह और अभिनेता विशाल तिवारी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक धनंजय तिवारी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर शूटिंग के सेट पर कड़ा निर्देश देते हुए सबसे कहा कि ‘भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के सेट सब लोग भोजपुरी में ही बात करें… जो भी क्रू मेंबर भोजपुरी में बात नहीं करेगा, उसे फाइन देना पड़ेगा।’ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ‘हम सब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग यूपी और बिहार के रहने वाले हैं और जब हम सब अपने घर वालों से, नात-रिश्तेदार से अपने गांव की भाषा में बात करते हैं तो शूटिंग के सेट पर क्यों ना हम सब अपनी मीठी भाषा भोजपुरी में ही बात करें। क्योंकि हम फिल्म करते हैं भोजपुरी… संवाद बोलते हैं भोजपुरी भाषा में… तो भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सेट पर भी हम लोगों को भोजपुरी में ही बात करनी चाहिए।’उल्लेखनीय है कि किन्नरी फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। इस फिल्म की कथा धनंजय तिवारी ने लिखा है, जबकि पटकथा सभा वर्मा और नीरज मिश्रा ने लिखा है, वहीं संवाद नीरज मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा, डीओपी नीरज त्रिपाठी, डांस मास्टर विवेक थापा, फाइट मास्टर दिनेश यादव, डायरेक्शन टीम बिट्टू यादव, विशाल शर्मा, आर्ट डायरेक्टर विकास राज प्रतापगढ़ी, ईपी अंकित तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर अंकित तिवारी, प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अंजना सिंह, विशाल तिवारी, देवेंद्र पाठक, मनोज गुप्ता, ज्ञान आर्या, अंशु तिवारी, डॉली सिंह, मिंटू शाह, रंजीत निषाद, अमित पाठक और बाल कलाकार कायरा हैं।

गाने के वीडियो को काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव एक आलीशान हवेली में अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे और रंगीन ब्लाउज में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। उनके गले के भारी गहने और बालों में लगा गजरा उनके पारंपरिक लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के कर्णप्रिय बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन प्रियांशु सिंह का है। वीडियो का निर्देशन विजेल ने किया है, जिन्होंने गाने के हर सीक्वेंस को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल के निर्देशन में माही श्रीवास्तव के डांस स्टेप्स काफी वायरल हो रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा की है, जिन्होंने विजुअल्स को एक सिनेमाई अनुभव दिया है। इस गीत के आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह भोजपुरी लोकगीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने की सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर भी जबरदस्त धूम मची है। काफी तादात में फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। 155 मिलियन व्यूज का यह आंकड़ा इस भोजपुरी लोकगीतों की लोकप्रियता को वैश्विक स्तर पर बढ़ा रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट वाले गाने बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’







