अभिनेत्री एवं समाजसेवी पाखी हेगड़े ने नितिन नवीन से किया औपचारिक मुलाकात

फेमस फिल्म अभिनेत्री एवं समाजसेविका पाखी हेगड़े ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से औपचारिक भेंट किया है और उनसे मिलकर अपनी खुशी जाहिर किया है। पाखी हेगड़े ने नितिन नवीन, उनकी माताजी, उनकी धर्मपत्नी एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन से हुई इस मुलाकात को लेकर मीडिया और लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएँ चल रही थीं। इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए पाखी हेगड़े ने स्पष्ट किया कि यह महज एक औपचारिक एवं शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि ‘एक युवा नेतृत्व को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर बेहद सराहनीय और दूरदर्शी निर्णय लिया है।’ पाखी हेगड़े ने आगे कहा कि ‘नितिन नवीन जी एक ऊर्जावान, प्रभावशाली और दूरदृष्टि रखने वाले नेता हैं। मैं उन्हें बहुत लंबे समय से जानती हूँ। निश्चित ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार का नाम पूरे भारत में और नितिन नवीन जी का नाम वैश्विक स्तर पर गूंजेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक मजबूत टीम और सशक्त संगठन के साथ बेहतरीन कार्य करेंगे।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *