युवक ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

रिपोर्ट : पुनीत वर्मा
नौतनवा : नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरियहवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्वजन ने समय रहते देख लिया और आनन – फानन में नौतनवा के मां बनेलिया माता मंदिर स्थित मैक्स सिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
कुछ लोग गांव में पाइपलाइन बिछाने के दौरान अश्लील गाने चला रहे थे। जिस पर युवक ने विरोध किया तो वे लोग विवाद करने लगे। कहासुनी इतनी बढ़ गई की उन लोगों ने संतोष थापा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना से आहत होकर संतोष थापा पुत्र नारायण अपने घर आया और फंदे के सहारे आत्महत्या करने की कोशिश की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *