शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जल कर खाक

रिपोर्ट: पुनीत वर्मा

नौतनवा : पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया बाजार में बीती रात भीषण आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। आग बाजार में स्थित एचवीएसी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

एचवीएसी इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर जुबेर अहमद ने बताया बड़ी संख्या में रखे एयरकंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत सभी इस्पेयर पार्ट्स के सामान में आग की चपेट में आ गया। जिससे सभी सामान जल कर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि रात के समय दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गई है। स्थानीय लोगों ने जब दुकान से धुआं उठते देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल कर खाक हो चुका था।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सूचना मिली है, आग पर काबू पा लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *