सपा सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर पूजा स्थल अधिनियम 1991 (Places Of Worship Act 1991) को लागू करने की मांग की है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने आज इस याचिका को अन्य संबंधित याचिकाओं के साथ संलग्न कर दिया, जिनमें पूजा स्थल अधिनियम की संवैधानिकता को चुनौती दी गई है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब मामला सुनवाई के लिए आया तो चीफ जस्टिस ने मौखिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इतनी सारी नई याचिकाएं क्यों दायर की जा रही हैं? हर हफ्ते हमें एक मिलती है। इकरा हसन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल उपस्थित हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *